Friday, October 02, 2026
BREAKING
• 3-4 अक्टूबर को हमीरपुर प्रवास पर रहेंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अटल सुरंग के दौरे से पहले नैना देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी • हरियाणा के जीएसटी राजस्व में सितंबर माह में 14 प्रतिशत की वृद्धि • अमित शाह जो कहते हैं, उसे पूरा करते हैं; पंजाब से खत्म होगा नशा : सतीश पुनिया • पिहोवा शहर की आंतरिक सड़क के सुधार को सरकार ने दी मंजूरी, लोगों को मिलेगी सुगम आवागमन की सुविधा : रणबीर गंगवा • श्रीमद् भागवत कथा आत्मा के परम कल्याण और जीवन को सही दिशा देने की पवित्र यात्रा : नायब सिंह सैनी • प्रधानमंत्री मोदी 3 अक्टूबर को दिल्ली में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी और भाजपा विधायकों से करेंगे मुलाकात • 9 हजार रुपये रिश्वत लेते डायल-112 पर तैनात दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार • डेराबस्सी में खनन विभाग और प्रशासन की अवैध खनन के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई तेज • ए आई एम एस मोहाली द्वारा सनेटा स्थित ग्रामीण स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र में ‘पोषण मेला-2026’ का आयोजन

राजनीति

विपक्ष को न बहस में रुचि है, न ही लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संसदीय प्रक्रियाओं के प्रति सम्मानः जेपी नड्डा

30 मार्च, 2026 05:40 PM

राज्यसभा में आज सोमवार को सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। नेता सदन जेपी नड्डा ने कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व वाले इंडिया अलायंस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष को न तो बहस में रुचि है और न ही लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संसदीय प्रक्रियाओं के प्रति कोई सम्मान है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों का आचरण यह दर्शाता है कि उन्हें संविधान और संसद की कार्यवाही के नियमों का भी आदर नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब एक सदस्य को शून्यकाल में बोलने का समय दिया गया, तब विपक्षी सांसदों ने लगातार व्यवधान उत्पन्न किया।

दरअसल, इससे पहले शून्य काल के दौरान भाजपा सांसद डॉ के लक्ष्मण ने ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) श्रेणी से मुस्लिम समुदाय को बाहर किए जाने का मुद्दा उठाया था। शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा था कि ओबीसी आरक्षण का लाभ केवल सामाजिक रूप से पिछड़े वर्गों को मिलना चाहिए और इसे धर्म के आधार पर नहीं दिया जाना चाहिए। इसके बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया। विपक्ष के नेता इस विषय पर अपनी बात रखना चाहते थे। लेकिन नियम के मुताबिक ऐसा नहीं हो सका। ऐसे में विपक्ष ने सदन से वॉक आउट किया।

वहीं जेपी नड्डा ने कहा कि यह विपक्ष का यह व्यवहार इस बात का संकेत है कि विपक्ष को लोकतांत्रिक और संसदीय प्रक्रियाओं में विश्वास नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार हर विषय पर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष बहस से बचने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ विपक्षी दल वर्षों से वोट बैंक की राजनीति और तुष्टिकरण की नीति अपनाते रहे हैं, विशेष रूप से मुस्लिम समुदाय के संदर्भ में।

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि ओबीसी श्रेणी में मुस्लिमों को आरक्षण देने का प्रावधान संविधान में नहीं है और इस विषय पर आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट ने भी पूर्व में आपत्ति जताते हुए इसे निरस्त किया था। साथ ही उन्होंने डॉ भीमराव अंबेडकर के विचारों का हवाला देते हुए कहा कि ओबीसी श्रेणी मूल रूप से सामाजिक और शैक्षणिक पिछड़ेपन के आधार पर निर्धारित की गई थी।

नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार किसी भी मुद्दे पर खुलकर चर्चा करने के लिए तैयार है। उन्होंने विपक्ष से भी सकारात्मक भागीदारी की अपील की। अपने वक्तव्य के अंत में उन्होंने विपक्ष के व्यवहार को अशोभनीय बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की और कहा कि इस तरह की राजनीति से लोकतंत्र को नुकसान पहुंचता है। उन्होंने विपक्ष को नई सोच के साथ आगे बढ़ने और सार्थक बहस में भाग लेने की सलाह दी

Have something to say? Post your comment

और राजनीति खबरें

अभिजीत दीपके की टीम पंजाब के स्कूल पहुंची, कैसा था अरविंद केजरीवाल का रिएक्शन

अभिजीत दीपके की टीम पंजाब के स्कूल पहुंची, कैसा था अरविंद केजरीवाल का रिएक्शन

BRICS पर भिड़े कांग्रेसी! चिदंबरम ने किए सवाल, शशि थरूर ने थमाई फायदों की लिस्ट

BRICS पर भिड़े कांग्रेसी! चिदंबरम ने किए सवाल, शशि थरूर ने थमाई फायदों की लिस्ट

NDA हुई लोकसभा में 300 पार तो INDIA में हाहाकार, इस रूठे दल को मनाने में जुटे

NDA हुई लोकसभा में 300 पार तो INDIA में हाहाकार, इस रूठे दल को मनाने में जुटे

यादव-यादव होगा; भाजपा CM के बचाव में खड़े हुए अखिलेश तो क्या बोले ओवैसी

यादव-यादव होगा; भाजपा CM के बचाव में खड़े हुए अखिलेश तो क्या बोले ओवैसी

घर का टूटा ताला, अब छिन जाएगी पार्टी? चक्रव्यूह में फंसते जा रहे ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी

घर का टूटा ताला, अब छिन जाएगी पार्टी? चक्रव्यूह में फंसते जा रहे ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी

अभिषेक बनर्जी पर हमला, लगे चोर-चोर के नारे; राहुल गांधी बोले- यह भाजपा की...

अभिषेक बनर्जी पर हमला, लगे चोर-चोर के नारे; राहुल गांधी बोले- यह भाजपा की...

अब गांधी नहीं, PM मोदी; विदेश में भारत का ब्रांड एंबेसडर कौन वाले सवाल पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

अब गांधी नहीं, PM मोदी; विदेश में भारत का ब्रांड एंबेसडर कौन वाले सवाल पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

साइलेंट किलर है 'हाइपरटेंशन', जानें क्यों जरूरी है रोजाना ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग

साइलेंट किलर है 'हाइपरटेंशन', जानें क्यों जरूरी है रोजाना ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग

गांधीनगर में संगठन सशक्तिकरण पर मंथन, नितिन नबीन ने दिए रणनीतिक संकेत

गांधीनगर में संगठन सशक्तिकरण पर मंथन, नितिन नबीन ने दिए रणनीतिक संकेत

केंद्रीय बजट 2026: रक्षा क्षेत्र के लिए 7.85 लाख करोड़ रुपए आवंटित, राजनाथ सिंह ने जताया पीएम मोदी का आभार

केंद्रीय बजट 2026: रक्षा क्षेत्र के लिए 7.85 लाख करोड़ रुपए आवंटित, राजनाथ सिंह ने जताया पीएम मोदी का आभार