Wednesday, November 18, 2026
BREAKING
• कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने लहरा हलके के तीन गांवों के 1,358 परिवारों को प्रॉपर्टी कार्ड सौंपे • मोहाली के विधायक कुलवंत सिंह के प्रयासों से सेक्टर-74 और सेक्टर-75 को जोड़ने वाली सड़क का 3.20 करोड़ रुपये की लागत से होगा नवीनीकरण • जितना समय पंजाब में ‘आप’ की सरकार रहेगी, भलाई योजनाएं जारी रहेंगी – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान • वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने सभी विभागों को पॉश एक्ट के अनुपालन संबंधी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए • कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 20 नवम्‍बर को भारत की पहली स्वदेशी एच5एन1 चिकन वैक्सीन राष्‍ट्र को करेंगे समर्पित • प्रधानमंत्री मोदी ने मनीला में भेंट किए अनमोल तोहफे, उपहारों में दिखी भारतीय सांस्कृतिक विरासत की झलक • ‘अकवान’ के आज गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावनाएं, आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा तटों के लिए अलर्ट • पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित: ‘स्वस्थ शरीर के लिए मन का शांत और प्रसन्न होना जरूरी’ • आईएफएफआई 2026 में चमका हिमालयी सिनेमा, लद्दाखी और कश्मीरी कहानियां बनीं आकर्षण का केंद्र • IPL 2027: रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी, स्टार्क, हेड और पथिराना जैसे दिग्गजों की छुट्टी

पंजाब

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने सभी विभागों को पॉश एक्ट के अनुपालन संबंधी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए

18 नवंबर, 2026 06:50 PM
चंडीगढ़ : कर्मचारियों के मुद्दों और चिंताओं के समाधान के लिए गठित कैबिनेट सब-कमेटी के चेयरमैन एवं पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज कार्यस्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अहम निर्देश जारी किए। उन्होंने सभी प्रशासनिक विभागों को महिलाओं का कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध एवं निवारण) अधिनियम, 2013 (पॉश एक्ट) के तहत आंतरिक समितियों के गठन संबंधी पूर्ण अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। मंत्री ने यह भी आदेश दिया कि समिति के सदस्यों के नाम विभागीय नोटिस बोर्डों और आधिकारिक वेबसाइटों पर प्रमुखता से प्रदर्शित किए जाएं।

महिला कर्मचारी समन्वय समिति पंजाब के साथ बैठक के दौरान वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने सामाजिक सुरक्षा एवं महिला तथा बाल विकास विभाग को सभी प्रशासनिक विभागों से पूर्ण अनुपालन रिपोर्ट प्राप्त करने के निर्देश दिए।
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा, "यह रिपोर्ट महिलाओं का कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध एवं निवारण) अधिनियम, 2013 (पॉश एक्ट) के तहत आवश्यक समितियों के गठन की पुष्टि करेगी।"

वित्त मंत्री ने विभाग को यह स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने के भी निर्देश दिए कि सभी समिति सदस्यों के नाम विभागीय नोटिस बोर्डों और आधिकारिक वेबसाइटों पर प्रमुखता से प्रदर्शित करना अनिवार्य किया जाए।

कार्यस्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे को संबोधित करने के अलावा, हरपाल सिंह चीमा ने कई अन्य कर्मचारी संगठनों के साथ भी विस्तृत बैठकें कीं, ताकि उनकी लंबित शिकायतों को सुना जा सके और उनके द्वारा सौंपे गए मांगपत्रों पर विचार किया जा सके।

सभी प्रतिनिधि संगठनों की बात ध्यानपूर्वक और सहानुभूतिपूर्वक सुनते हुए कैबिनेट मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया, "भगवंत मान सरकार आपके मुद्दों पर सक्रियता से काम कर रही है। आपकी अधिकांश जायज मांगें पहले ही प्रशासनिक प्रक्रिया के अधीन हैं और जल्द ही पूरी कर दी जाएंगी।"

बैठकों के दौरान महिला कर्मचारी समन्वय समिति पंजाब की वित्त सचिव रणजीत कौर और महासचिव गुरप्रीत कौर, पंजाब पुलिस 2016 वेटिंग लिस्ट के उम्मीदवारों की ओर से अमनदीप सिंह, जी.पी.डब्ल्यू.एस.सी. वाटर सप्लाई पंप ऑपरेटर एसोसिएशन पंजाब की ओर से बेअंत सिंह, पंजाब पुलिस कोरोना वॉरियर्स की ओर से गुरबाज सिंह, पंजाब मनरेगा कर्मचारी यूनियन की ओर से गुरसेवक सिंह, संयुक्त आत्मा पंजाब एसोसिएशन (सापा) की ओर से गुरप्रताप सिंह औलख, सर्व आंगनवाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर्स यूनियन पंजाब की ओर से हरिंदरजीत कौर तथा ऑल इंडिया आंगनवाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर्स यूनियन पंजाब (ए.आई.टी.यू.सी.) की ओर से सरोज छपड़ीवाला सहित अन्य यूनियन सदस्यों ने अपने-अपने मुद्दे और चिंताएं उठाईं।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने लहरा हलके के तीन गांवों के 1,358 परिवारों को प्रॉपर्टी कार्ड सौंपे

कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने लहरा हलके के तीन गांवों के 1,358 परिवारों को प्रॉपर्टी कार्ड सौंपे

मोहाली के विधायक कुलवंत सिंह के प्रयासों से सेक्टर-74 और सेक्टर-75 को जोड़ने वाली सड़क का 3.20 करोड़ रुपये की लागत से होगा नवीनीकरण

मोहाली के विधायक कुलवंत सिंह के प्रयासों से सेक्टर-74 और सेक्टर-75 को जोड़ने वाली सड़क का 3.20 करोड़ रुपये की लागत से होगा नवीनीकरण

जितना समय पंजाब में ‘आप’ की सरकार रहेगी, भलाई योजनाएं जारी रहेंगी – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

जितना समय पंजाब में ‘आप’ की सरकार रहेगी, भलाई योजनाएं जारी रहेंगी – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब में घनी धुंध का अलर्ट जारी, ठंड को लेकर मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी

पंजाब में घनी धुंध का अलर्ट जारी, ठंड को लेकर मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी

‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के चौथे सीजन के तहत दिड़बा में राज्य स्तरीय नेशनल स्टाइल कबड्डी मुकाबले शुरू

‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के चौथे सीजन के तहत दिड़बा में राज्य स्तरीय नेशनल स्टाइल कबड्डी मुकाबले शुरू

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ की बैठक, मांगों के शीघ्र निपटारे के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ की बैठक, मांगों के शीघ्र निपटारे के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. द्वारा पी.एच.डी. की डिग्री पूर्ण

कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. द्वारा पी.एच.डी. की डिग्री पूर्ण

पी.एस.पी.सी.एल. द्वारा की जाएगी 450 क्लर्कों की भर्ती; 2500 अपरेंटिसों को दिया जाएगा तकनीकी प्रशिक्षण : बिजली मंत्री सौंद

पी.एस.पी.सी.एल. द्वारा की जाएगी 450 क्लर्कों की भर्ती; 2500 अपरेंटिसों को दिया जाएगा तकनीकी प्रशिक्षण : बिजली मंत्री सौंद

जीओसी वज्र कोर ने जालंधर में सेना भर्ती रैली की समीक्षा की

जीओसी वज्र कोर ने जालंधर में सेना भर्ती रैली की समीक्षा की

पंजाब में पराली जलाने के 6,433 मामले दर्ज, 2,252 किसानों पर लगाया गया 1.12 करोड़ जुर्माना

पंजाब में पराली जलाने के 6,433 मामले दर्ज, 2,252 किसानों पर लगाया गया 1.12 करोड़ जुर्माना