Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

खेल

वनडे रैंकिंग: स्मृति मंधाना बनीं नंबर-1 बल्लेबाज, अलाना किंग गेंदबाजी में टॉप

03 मार्च, 2026 07:39 PM

दुबई : भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना आईसीसी की ओर से जारी ताजा वनडे रैंकिंग में शीर्ष बल्लेबाज बन गई हैं। दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर अलाना किंग एक पायदान ऊपर चढ़कर शीर्ष पर पहुंच गई हैं।

मंधाना ने एक पायदान की छलांग लगाते हुए साउथ अफ्रीका की लौरा वोल्वार्ड्ट को पछाड़ दिया है। मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध ब्रिस्बेन में खेले गए पहले वनडे मैच में 58 रन की पारी खेली थी। इसके बाद होबार्ट में 31 रन बनाए।

इस बीच, किंग (775) ने गेंदबाजों की रैंकिंग में टॉप पर इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन के लगभग चार साल के राज को खत्म कर दिया। पूरे हफ्ते अलाना किंग ने 16.71 के एवरेज से 7 विकेट हासिल किए। उन्होंने भारत के विरुद्ध तीसरे वनडे मैच में 10 ओवर गेंदबाजी करते हुए 33 रन देकर 4 विकेट निकाले। उनकी इस शानदार गेंदबाजी के दम पर मेजबान टीम को 185 रन से जीत मिली।

किंग के साथ टॉप आठ में चार ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज हैं। ऐश गार्डनर तीसरे, एनाबेल सदरलैंड पांचवें, मेगन शुट्ट सातवें और किम गार्थ आठवें स्थान पर मौजूद हैं।

घरेलू मैदान पर तीन में से दो टी20 मैच हारने के बाद, ऑस्ट्रेलिया ने वापसी करते हुए मल्टी-फॉर्मेट सीरीज के हिस्से के तौर पर तीन वनडे जीते और बेथ मूनी, ऐश गार्डनर और एलिसा हीली के जरिए सफलता हासिल की। इस सीरीज के साथ एलिसा हीली ने अपने वनडे करियर को अलविदा कह दिया।

इस फॉर्मेट में अपने आखिरी मैच में शतक लगाने के बाद हीली रैंकिंग में चौथे स्थान (744) पर हैं। मूनी 749 रेटिंग के साथ तीसरे स्थान पर हैं, जबकि गार्डनर 724 रेटिंग के साथ पांचवें पायदान पर मौजूद हैं।

तीनों मैच हारने के बावजूद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर (652) को रैंकिंग में फायदा मिला है। 53, 54 और 25 के स्कोर के साथ हरमनप्रीत कौर ने चार पायदान की छलांग लगाते हुए 9वां पायदान अपने नाम कर लिया है।

इस बीच, गार्डनर (516) वनडे ऑलराउंडर रैंकिंग में नंबर 1 पर हैं, जो दूसरे नंबर पर मौजूद वेस्टइंडीज की हेली मैथ्यूज (418) से लगभग 100 रेटिंग प्वाइंट आगे हैं।

ऑलराउंडर रैंकिंग में एनाबेल सदरलैंड (408) दो पायदान ऊपर चढ़ीं, जबकि जॉर्जिया वोल (534) 23 पायदान ऊपर चढ़कर 34वें नंबर पर आ गई हैं। एनाबेल सदरलैंड (408) ऑलराउंडर रैंकिंग में दो स्थान ऊपर चढ़ीं। युवा जॉर्जिया वोल (534) बैटिंग रैंकिंग में 23 स्थान ऊपर चढ़कर 34वें स्थान पर पहुंच गईं।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप

आईपीएल इतिहास में चौथी बार, एक ही सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए 20 विकेट

आईपीएल इतिहास में चौथी बार, एक ही सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए 20 विकेट

आईपीएल 2026: जीटी के लिए बेहद अहम साबित हो रहे हैं जेसन होल्डर, सहायक कोच पार्थिव पटेल ने की प्रशंसा

आईपीएल 2026: जीटी के लिए बेहद अहम साबित हो रहे हैं जेसन होल्डर, सहायक कोच पार्थिव पटेल ने की प्रशंसा

आईपीएल 2026: सीएसके ने टॉस जीतकर एलएसजी को दी बल्लेबाजी, पंत की टीम में 2 बदलाव

आईपीएल 2026: सीएसके ने टॉस जीतकर एलएसजी को दी बल्लेबाजी, पंत की टीम में 2 बदलाव