Saturday, October 03, 2026
BREAKING
• NCC की फर्स्ट पंजाब बटालियन के सहयोग से दिया गया स्वच्छता का संदेश • हरियाणा में 2 एच.सी.एस. अधिकारियों ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड : नायब सैनी के मुख्यमंत्री बनने से भी पहले से आज तक एक ही उपमंडल में एस.डी.एम. पद पर तैनात • चरखी दादरी में एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट रितु श्योराण का सम्मान, मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बढ़ाया हौसला • ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने वरिष्ठ भाजपा नेता गुलशन भाटिया की भतीजी स्व. सीमा के निधन पर जताया दुख • जो सही है वही कर रहे है मुख्य चुनाव आयुक्त, तिकड़मबाजी से बने फर्जी वोट काटना उनका काम : अनिल विज • हरविन्द्र कल्याण ने ओम बिरला से की मुलाकात, नवंबर में हरियाणा विधानसभा में होगा संविधान पखवाड़ा • समस्या की जानकारी, समाधान और फिर नागरिक से पुष्टि—तभी माना जाएगा शिकायत का वास्तविक निस्तारण : मुख्यमंत्री सैनी • हरियाणा लोक भवन में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा, राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि • कैप्टन स्मित मच्छार ने 174 जिंदगियां बचाकर भारत का नाम रोशन किया : अनिल विज • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गांधी जयंती पर गुरुग्राम में ‘जीवीपी मुक्त अभियान’ का किया शुभारंभ

बाज़ार

लेदर और फुटवियर सेक्टर को 15 अरब डॉलर निर्यात का रखना चाहिए लक्ष्य : पीयूष गोयल

07 जुलाई, 2026 04:50 PM

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने लेदर और फुटवियर उद्योग से अगले पांच से छह वर्षों में कम से कम 15 अरब डॉलर के निर्यात का लक्ष्य हासिल करने का आह्वान किया है।

काउंसिल फॉर लेदर एक्सपोर्ट्स नेशनल एक्सपोर्ट एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2024-25 को संबोधित करते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि इस सेक्टर में बड़े बदलाव और तेज विकास की क्षमता मौजूद है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में लेदर और फुटवियर उद्योग करीब 4 से 4.5 अरब डॉलर का निर्यात कर रहा है और आने वाले वर्षों में इसे तीन गुना तक बढ़ाया जा सकता है।

पीयूष गोयल ने उद्योग से नए मुक्त व्यापार समझौतों (FTA) का फायदा उठाने, नए बाजार तलाशने और गुणवत्ता, डिजाइन, ब्रांडिंग, स्थिरता और उत्पादन क्षमता को मजबूत करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि भारत के पास उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद, अनुभवी कारीगर, कुशल कर्मचारी और ऐसे उद्योग विशेषज्ञ मौजूद हैं, जो वैश्विक स्तर पर बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।

केंद्रीय मंत्री के अनुसार, भारत द्वारा किए गए नए FTA समझौते 38 विकसित देशों के बाजारों में भारतीय उद्योग के लिए नए अवसर खोल रहे हैं।

उन्होंने बताया कि यूके के साथ FTA 15 जुलाई से लागू होगा। वहीं यूरोपीय संघ (EU) के साथ समझौते को लेकर बातचीत तेजी से आगे बढ़ रही है।

गोयल ने कहा कि वह 14-15 जुलाई को ब्रसेल्स में यूरोपीय संघ के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। भारत अपने उत्पादों और सेवाओं को अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।

उन्होंने निर्यात बाजारों में विविधता लाने की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि भारत के लेदर निर्यात का 77 प्रतिशत हिस्सा अभी सिर्फ 15 देशों में जाता है। अब समय आ गया है कि दुनिया के अन्य बाजारों तक भी पहुंच बनाई जाए।

मंत्री ने कहा कि लेदर सेक्टर की संभावनाएं केवल फुटवियर तक सीमित नहीं हैं। बैग, वॉलेट, जैकेट, कपड़े और अन्य उत्पादों में भी इस उद्योग के लिए बड़े अवसर मौजूद हैं।

उन्होंने उद्योग से आधुनिक तकनीक, रिसर्च और डेवलपमेंट के साथ पारंपरिक कारीगरी को जोड़ने की अपील की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए गोयल ने कहा कि भारत अपनी पारंपरिक कला और आधुनिक तकनीक की मदद से लेदर और फुटवियर निर्यात में वैश्विक चैंपियन बन सकता है।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

ओपनएआई ने एआई एजेंट से जुड़ी घटनाओं को लेकर 100 से अधिक संगठनों को किया अलर्ट

ओपनएआई ने एआई एजेंट से जुड़ी घटनाओं को लेकर 100 से अधिक संगठनों को किया अलर्ट

आरबीआई अगले हफ्ते होने वाली एमपीसी बैठक में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कर सकता है बढ़ोतरी : एसबीआई रिपोर्ट

आरबीआई अगले हफ्ते होने वाली एमपीसी बैठक में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कर सकता है बढ़ोतरी : एसबीआई रिपोर्ट

गांधी जयंती के चलते भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई पर नहीं होगा कारोबार

गांधी जयंती के चलते भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई पर नहीं होगा कारोबार

मजबूत मांग से मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में तेजी, पीएमआई 55 के पार

मजबूत मांग से मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में तेजी, पीएमआई 55 के पार

यूपीआई लेनदेन की संख्या सितंबर में 23 प्रतिशत बढ़ी, वैल्यू 29 लाख करोड़ रुपए के पार

यूपीआई लेनदेन की संख्या सितंबर में 23 प्रतिशत बढ़ी, वैल्यू 29 लाख करोड़ रुपए के पार

मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, ऑटो स्टॉक्स पर दबाव

मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, ऑटो स्टॉक्स पर दबाव

सरकार ने वाहन निर्माताओं के लिए कैफे-3 नियमों को अधिसूचित किया, ईवी इंसेंटिव को रखा बरकरार

सरकार ने वाहन निर्माताओं के लिए कैफे-3 नियमों को अधिसूचित किया, ईवी इंसेंटिव को रखा बरकरार

मेरठ शहर को उत्तर प्रदेश के खुर्जा और सहारनपुर से जोड़ने के लिए दो मेमू सेवा होगी आरंभ

मेरठ शहर को उत्तर प्रदेश के खुर्जा और सहारनपुर से जोड़ने के लिए दो मेमू सेवा होगी आरंभ

नई राष्ट्रीय स्टील नीति जल्द होगी सार्वजनिक, 2047 तक 600 मिलियन टन स्टील क्षमता का लक्ष्य

नई राष्ट्रीय स्टील नीति जल्द होगी सार्वजनिक, 2047 तक 600 मिलियन टन स्टील क्षमता का लक्ष्य

ऊंची बॉन्ड यील्ड और वैश्विक अनिश्चितताओं का असर, सोने-चांदी की कीमतों में 1% से अधिक गिरावट

ऊंची बॉन्ड यील्ड और वैश्विक अनिश्चितताओं का असर, सोने-चांदी की कीमतों में 1% से अधिक गिरावट