Sunday, October 04, 2026
BREAKING
• 2 साल से भर्तियों के इंतजार में ओवर एज हो रहे युवा, सीईटी तक नहीं करवा पाई सरकार: भूपेंद्र हुड्डा • हरियाणा CMO में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अरुण गुप्ता की रिटायरमेंट के बाद जानें किसे मिली जिम्मेदारी • हरियाणा STF का बड़ा एक्शन; 5 लाख के इनामी वांछित आरोपी को अवैध हथियारों सहित पकड़ा...हत्या के बाद था फरार • कुरुक्षेत्र में एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के साथ बनेगी नई सड़क; सरकार ने दी मंजूरी; ट्रैफिक के लिए मिलेगा वैकल्पिक रास्ता • चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद • पंजाब के लिए गेमचेंजर बनेगा दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे! 667 KM कॉरिडोर से सफर होगा आसान • पंजाब के स्कूलों में पढ़ने वाले 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए खास खबर, मिलेगी मुफ्त कोचिंग • Shimla: विधानसभा के मानसून सत्र के बाद दूसरी बार टली मंत्रिमंडल बैठक • ​Hamirpur: असंवैधानिक नीतियों, कानूनों और फैसलों का रिकॉर्ड बना रहे हैं सुक्खू : जयराम • हिमाचल में अगले 6 माह में होगी 4 हजार शिक्षकों की नियुक्ति, आऊटसोर्स कर्मचारियों के लिए बनेगी नीति : CM सुक्खू

बाज़ार

लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में मजबूत हुआ रुपया, डॉलर के मुकाबले 63 पैसे चढ़कर 95.73 पर बंद

22 मई, 2026 09:03 PM

भारतीय रुपया शुक्रवार को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में मजबूत हुआ और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 63 पैसे की बढ़त के साथ अस्थायी रूप से 95.73 पर बंद हुआ।

घरेलू मुद्रा को कच्चे तेल की कीमतों में नरमी, स्थानीय शेयर बाजारों में सकारात्मक माहौल और अत्यधिक उतार-चढ़ाव को रोकने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के हस्तक्षेप की उम्मीदों से समर्थन मिला।

इंटरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 96.30 प्रति डॉलर पर खुला और दिनभर इसमें तेज मजबूती देखने को मिली।

कारोबार के दौरान रुपया 95.30 के उच्च स्तर और 95.68 के निचले स्तर तक पहुंचा, इसके बाद यह 95.73 पर बंद हुआ। इससे पहले गुरुवार को रुपया अपने रिकॉर्ड निचले बंद स्तर से 50 पैसे मजबूत होकर 96.36 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

एक विश्लेषक ने कहा, "यह सुधार मुख्य रूप से आरबीआई की सक्रिय दखलअंदाजी के कारण हुआ है। आरबीआई ने यूएसडी/आईएनआर बाय-सेल स्वैप की घोषणा की थी। इसके अलावा भू-राजनीतिक तनाव में कमी आने से आयातित कमोडिटी की कीमतों में नरमी आई है।"

फॉरेक्स बाजार के जानकारों ने कहा कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की टिप्पणी के बाद निवेशकों का भरोसा बढ़ा। उन्होंने संकेत दिया था कि ईरान से जुड़े मुद्दे पर कूटनीतिक प्रयास सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

इस बयान से वैश्विक ऊर्जा बाजार में संभावित व्यवधान को लेकर चिंताएं कम हुईं, जिससे रुपए समेत उभरते बाजारों की मुद्राओं को राहत मिली।

अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में गिरावट और भारतीय शेयर बाजार की मजबूती से भी रुपए को समर्थन मिला।

बेंचमार्क शेयर सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 231.99 अंक चढ़कर 75,415.35 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 64.60 अंक बढ़कर 23,719.30 पर पहुंच गया।

हालांकि, बाजार विश्लेषकों ने चेतावनी दी कि भू-राजनीतिक घटनाक्रम अब भी रुपए के लिए बड़ा जोखिम बने हुए हैं।

एक विश्लेषक ने कहा, "फिलहाल निकट अवधि में रुपए का रुख सकारात्मक बना हुआ है। आरबीआई का हस्तक्षेप बाजार में उतार-चढ़ाव को नियंत्रित करने और निवेशकों का भरोसा बहाल करने में अहम भूमिका निभा रहा है।"

उन्होंने आगे कहा, "निकट अवधि में रुपया 95.00 से 95.90 के दायरे में रह सकता है।"

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

जी7 देश 100 मिलियन बैरल कच्चा तेल और डीजल करेंगे जारी, अगले चार महीनों में होगी आपूर्ति

जी7 देश 100 मिलियन बैरल कच्चा तेल और डीजल करेंगे जारी, अगले चार महीनों में होगी आपूर्ति

नोएडा में ‘नो पीयूसी, नो पेट्रोल’ नियम लागू, 113 पेट्रोल पंपों पर शुरू हुई जांच

नोएडा में ‘नो पीयूसी, नो पेट्रोल’ नियम लागू, 113 पेट्रोल पंपों पर शुरू हुई जांच

अक्टूबर की शुरुआत के साथ बढ़ा महंगाई का असर, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा बोझ

अक्टूबर की शुरुआत के साथ बढ़ा महंगाई का असर, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा बोझ

ओपनएआई ने एआई एजेंट से जुड़ी घटनाओं को लेकर 100 से अधिक संगठनों को किया अलर्ट

ओपनएआई ने एआई एजेंट से जुड़ी घटनाओं को लेकर 100 से अधिक संगठनों को किया अलर्ट

आरबीआई अगले हफ्ते होने वाली एमपीसी बैठक में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कर सकता है बढ़ोतरी : एसबीआई रिपोर्ट

आरबीआई अगले हफ्ते होने वाली एमपीसी बैठक में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कर सकता है बढ़ोतरी : एसबीआई रिपोर्ट

गांधी जयंती के चलते भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई पर नहीं होगा कारोबार

गांधी जयंती के चलते भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई पर नहीं होगा कारोबार

मजबूत मांग से मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में तेजी, पीएमआई 55 के पार

मजबूत मांग से मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में तेजी, पीएमआई 55 के पार

यूपीआई लेनदेन की संख्या सितंबर में 23 प्रतिशत बढ़ी, वैल्यू 29 लाख करोड़ रुपए के पार

यूपीआई लेनदेन की संख्या सितंबर में 23 प्रतिशत बढ़ी, वैल्यू 29 लाख करोड़ रुपए के पार

मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, ऑटो स्टॉक्स पर दबाव

मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, ऑटो स्टॉक्स पर दबाव

सरकार ने वाहन निर्माताओं के लिए कैफे-3 नियमों को अधिसूचित किया, ईवी इंसेंटिव को रखा बरकरार

सरकार ने वाहन निर्माताओं के लिए कैफे-3 नियमों को अधिसूचित किया, ईवी इंसेंटिव को रखा बरकरार