Friday, August 28, 2026
BREAKING
रक्षाबंधन पर महिलाओं को मान सरकार का तोहफा, ‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ की सम्मान राशि करेंगे जारी टोरेस ज्वैलर्स घोटाला : 177 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले का मुख्य आरोपी दुबई में गिरफ्तार कंगना रनौत से बैर खत्म करना चाहते हैं बाबा रामदेव, रक्षाबंधन पर भेजे तोहफे और मिठाई कैलाश मानसरोवर से लौट रहे 37 श्रद्धालुओं को सीएम फडणवीस ने दिलाई मदद नारी शक्ति वंदन एक्ट को 2029 तक लागू करना सरकार का लक्ष्य : केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भारत और कनाडा आर्थिक पूरकताओं के आधार पर मजबूत वित्तीय साझेदारी का निर्माण कर सकते हैं: वित्त मंत्री सीतारमण लगातार चौथे सत्र में टूटा सोना, पिछले 4 दिनों में एमसीएक्स पर 2.37 प्रतिशत सस्ता हुआ भाव भारत-चीन की नजदीकी से सहमा पाकिस्तान, PoK में अनुच्छेद-370 जैसा फैसला लेने की तैयारी दिल्ली आ रहे BRICS के नेता, क्यों मंडराया फूट का खतरा? भारत के सामने बड़ी चुनौती पहले विदेश दौरे पर भारत आएंगे नेपाली PM बालेन शाह, जलप्रलय में संकटमोचक बना है भारत

बाज़ार

लगातार चौथे सत्र में टूटा सोना, पिछले 4 दिनों में एमसीएक्स पर 2.37 प्रतिशत सस्ता हुआ भाव

28 अगस्त, 2026 01:13 PM

मुंबई : भारतीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला लगातार चौथे कारोबारी सत्र में भी जारी रहा। कमजोर वैश्विक संकेतों और निवेशकों की सतर्कता के बीच शुक्रवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के वायदा भाव में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई।

शुरुआती कारोबार में अक्टूबर डिलीवरी वाले सोने के वायदा कॉन्ट्रैक्ट का भाव अपने पिछले बंद 1,58,996 रुपए से 427 रुपए यानी 0.26 प्रतिशत गिरकर 1,58,569 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं, कारोबार के दौरान एक समय सोना 1,57,842 रुपए प्रति 10 ग्राम के निचले स्तर तक फिसल गया, जो दिन में लगभग 1,154 रुपए या 0.72 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है।

शुक्रवार की गिरावट के साथ पिछले चार कारोबारी सत्रों में एमसीएक्स पर सोने की कीमत 5,845 रुपए यानी 2.37 प्रतिशत तक घट चुकी है। यह दर्शाता है कि हाल के दिनों में पीली धातु पर लगातार बिकवाली का दबाव बना हुआ है।

हालांकि हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली, जहां सितंबर डिलीवरी वाली चांदी 2,796 रुपए यानी 1.16 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,43,447 रुपए प्रति किलोग्राम ट्रेड करती नजर आई। दिन के कारोबार में यह अपने पिछले बंद 2,40,651 रुपए से 1,602 रुपए यानी 0.66 प्रतिशत गिरकर 2,39,049 रुपए पर खुली, लेकिन दिन के कारोबार में इसने 3,049 रुपए यानी 1.26 प्रतिशत की तेजी दिखाते हुए 2,43,700 रुपए प्रति किलोग्राम के दिन के उच्चतम स्तर तक पहुंच गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में कमजोरी देखने को मिली। निवेशकों की निगाहें जैक्सन होल सम्मेलन में अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष केविन वॉर्श के भाषण पर टिकी हुई हैं। बाजार निवेशक अमेरिकी ब्याज दरों की भविष्य की दिशा से जुड़े संकेतों का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि इनका असर सीधे तौर पर सोने की मांग पर पड़ता है।

वैश्विक बाजार में स्पॉट गोल्ड 0.5 प्रतिशत गिरकर 4,576.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। उल्लेखनीय है कि इसी सप्ताह सोने ने तीन महीने से अधिक के उच्च स्तर को छुआ था। वहीं अमेरिकी सोना वायदा भी 0.8 प्रतिशत गिरकर 4,629 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा।

विश्लेषकों का कहना है कि सप्ताह की शुरुआत में तेज उछाल के बाद अब निवेशक मुनाफावसूली कर रहे हैं और अमेरिकी मौद्रिक नीति के संभावित रुख का आकलन कर रहे हैं। डॉलर की चाल, बॉन्ड यील्ड और ब्याज दरों की दिशा सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोने की मांग को प्रभावित कर सकती है।

तकनीकी विश्लेषण के अनुसार, सोने के लिए निकट अवधि में 1,59,500 रुपए से 1,60,000 रुपए का स्तर प्रमुख प्रतिरोध (रेजिस्टेंस) क्षेत्र माना जा रहा है। इसके ऊपर 1,62,000 रुपए से 1,62,500 रुपए का अगला प्रतिरोध क्षेत्र है। दूसरी ओर 1,57,600 रुपए से 1,57,000 रुपए का स्तर तत्काल समर्थन (सपोर्ट) प्रदान कर सकता है, जबकि इसके नीचे 1,55,500 रुपए से 1,55,000 रुपए का मजबूत समर्थन क्षेत्र मौजूद है।

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, आरएसआई (रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स) अभी 60.93 पर है, जो सकारात्मक क्षेत्र में बना हुआ है, लेकिन यह हाल ही में अत्यधिक खरीदी वाले स्तर से तेजी से नीचे आया है। इससे संकेत मिलता है कि सोने की तेजी की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है और बाजार संतुलन की ओर बढ़ रहा है।

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीति संकेतों, डॉलर इंडेक्स और वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों पर सोने की दिशा काफी हद तक निर्भर करेगी। फिलहाल निवेशकों की नजरें जैक्सन होल सम्मेलन से मिलने वाले संकेतों पर बनी हुई हैं।

 

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

IT शेयरों की बढ़त से शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में

IT शेयरों की बढ़त से शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में

सोने-चांदी में तेजी, चांदी का भाव 2.42 लाख रुपये के करीब पहुंचा

सोने-चांदी में तेजी, चांदी का भाव 2.42 लाख रुपये के करीब पहुंचा

हॉर्मुज पर बातचीत की उम्मीद से कच्चा तेल नरम, सेंसेक्स-निफ्टी में हल्की बढ़त

हॉर्मुज पर बातचीत की उम्मीद से कच्चा तेल नरम, सेंसेक्स-निफ्टी में हल्की बढ़त

जुलाई में भारत के इंजीनियरिंग निर्यात में 18% की जोरदार बढ़ोतरी, 12.24 अरब डॉलर पर पहुंचा निर्यात

जुलाई में भारत के इंजीनियरिंग निर्यात में 18% की जोरदार बढ़ोतरी, 12.24 अरब डॉलर पर पहुंचा निर्यात

एचडीएफसी बैंक पर अमेरिका में क्लास-एक्शन मुकदमा, शेयर फिसले

एचडीएफसी बैंक पर अमेरिका में क्लास-एक्शन मुकदमा, शेयर फिसले

भारत के अकाउंट एग्रीगेटर इकोसिस्टम ने वित्त वर्ष 2026 में 3.82 लाख करोड़ रुपए के कर्ज दिलाने में की मदद: रिपोर्ट

भारत के अकाउंट एग्रीगेटर इकोसिस्टम ने वित्त वर्ष 2026 में 3.82 लाख करोड़ रुपए के कर्ज दिलाने में की मदद: रिपोर्ट

चैटजीपीटी भारत में फ्री और गो टियर यूजर्स के लिए शुरू करेगा विज्ञापन

चैटजीपीटी भारत में फ्री और गो टियर यूजर्स के लिए शुरू करेगा विज्ञापन

भारतीय शेयर बाजार मजबूत वैश्विक संकेतों से हरे निशान में खुला, बैंकिंग स्टॉक्स में खरीदारी

भारतीय शेयर बाजार मजबूत वैश्विक संकेतों से हरे निशान में खुला, बैंकिंग स्टॉक्स में खरीदारी

सोना और चांदी बढ़त के साथ खुले, कच्चे तेल की कीमतों और बॉन्ड यील्ड में कमी से मिल रहा सपोर्ट

सोना और चांदी बढ़त के साथ खुले, कच्चे तेल की कीमतों और बॉन्ड यील्ड में कमी से मिल रहा सपोर्ट

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने महाराष्ट्र में 4,700 करोड़ रुपए का ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट जीता

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने महाराष्ट्र में 4,700 करोड़ रुपए का ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट जीता