Sunday, August 16, 2026
BREAKING
"खरगे जी,कांग्रेस ने देश को क्या दिया बताने के साथ विभाजन और 1984 का भी हिसाब बताये", अनिल विज ने जमकर साधा निशाना हांसी में CM के प्रोग्राम का विरोध का मामला; पुलिस ने करीब 200 लोगों पर किया मामला दर्ज, जीवन कुंडू हत्याकांड का कर रहे थे विरोध Haryana में 29 गांवों में जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक, सरकार ने लिया बड़ा फैसला... जानिए क्या है वजह आम जनता को बड़ा तोहफा, Independence Day पर हरियाणा के 23 जिलों में शुरू हुई मुफ्त एम्बुलेंस सेवा पिछले 12 वर्षों में Haryana ने विकास के हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बोले CM सैनी छोटी उम्र में सफर शुरु किया...आज 96 की उम्र में बीन वादक हवा सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित; CM सैनी ने दी बधाई 'आज दिन चढ़या'... पहली फिल्म से बाहर, फिर 'लंगड़ा त्यागी' ने जीती सबसे बड़ी 'लड़ैया' हेमलता बाली : 'अंखियों के झरोखों से' मिली प्रसिद्धि, 38 भाषाओं में गाए 5 हजार से अधिक गाने स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील महेश मांजरेकर बहुमुखी प्रतिभा के धनी, राजनीति में भी आजमाया किस्मत

सेहत

लगातार आंखों की सूजन को नजरअंदाज करना जोखिम भरा, हो सकता है किडनी से जुड़ी बीमारी का शुरुआती संकेत

31 मार्च, 2026 04:04 PM

नई दिल्ली : सुबह उठते ही अगर आंखों के आसपास हल्की सूजन नजर आए, तो यह शरीर के अंदर चल रही किसी बड़ी गड़बड़ी का संकेत हो सकती है। खासकर जब यह सूजन बार-बार दिखे या लंबे समय तक बनी रहे, तो इसे हल्के में लेना जोखिम भरा हो सकता है। विज्ञान के मुताबिक, आंखों के आसपास की त्वचा बहुत पतली होती है, इसलिए शरीर में तरल पदार्थ के संतुलन में जरा सा बदलाव भी यहां जल्दी दिखाई देने लगता है। इसी वजह से कई बार किडनी से जुड़ी समस्याओं का असर सबसे पहले आंखों के आसपास सूजन के रूप में नजर आता है। जब किडनी ठीक से काम नहीं कर पाती, तो शरीर में पानी और जरूरी तत्वों का संतुलन बिगड़ने लगता है, जिसका असर धीरे-धीरे बाहर दिखने लगता है। किडनी का मुख्य काम खून को साफ करना और शरीर में तरल पदार्थ का संतुलन बनाए रखना होता है। लेकिन जब किडनी की कार्यक्षमता कम होने लगती है, तो खून में मौजूद जरूरी प्रोटीन धीरे-धीरे पेशाब के जरिए बाहर निकलने लगते हैं। ये प्रोटीन शरीर में तरल को संतुलित रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। जब इनकी कमी होने लगती है, तो शरीर में पानी टिश्यूज में जमा होने लगता है, जिससे सूजन दिखाई देती है। ऐसे में यह समझना बेहद जरूरी है कि सुबह के समय यह सूजन ज्यादा क्यों नजर आती है।
दरअसल, जब हम रात में सोते हैं, तो हमारा शरीर एक ही स्थिति में लंबे समय तक रहता है। इस दौरान शरीर में मौजूद तरल पदार्थ नीचे की ओर जाने के बजाय चेहरे और आंखों के आसपास जमा हो सकता है। सुबह उठते ही यही जमा हुआ तरल सूजन के रूप में दिखाई देता है। जैसे-जैसे हम चलते-फिरते हैं, यह तरल शरीर के अन्य हिस्सों, खासकर पैरों की ओर खिसक जाता है और आंखों की सूजन कम होने लगती है।

हालांकि, हर बार आंखों की सूजन का मतलब किडनी की बीमारी नहीं होता। कई सामान्य कारण भी इसके पीछे हो सकते हैं, जैसे पर्याप्त नींद न लेना, एलर्जी होना, ज्यादा नमक का सेवन करना या शरीर में पानी की कमी होना। लेकिन, फर्क यह है कि ये कारण अस्थायी होते हैं और थोड़े समय में ठीक हो जाते हैं। जबकि अगर सूजन रोजाना बनी रहती है या इसके साथ कुछ और लक्षण भी दिखाई देने लगें, तो सतर्क हो जाना चाहिए।

किडनी से जुड़ी समस्या होने पर कुछ और संकेत भी दिख सकते हैं। जैसे पेशाब में झाग आना, टखनों या पैरों में सूजन, बार-बार थकान महसूस होना या शरीर में कमजोरी आना। कुछ लोगों में ब्लड शुगर या ब्लड प्रेशर भी असंतुलित रहने लगता है। ऐसे लक्षण अगर आंखों की सूजन के साथ दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से जांच करवाना जरूरी हो जाता है।

Have something to say? Post your comment

और सेहत खबरें

लघु वज्रासन रोज करें, सांस गहरी होगी और शरीर बनेगा लचीला

लघु वज्रासन रोज करें, सांस गहरी होगी और शरीर बनेगा लचीला

छह महीने के बाद बच्चे की डाइट में शामिल करें ये तीन चीजें, ब्रेन डेवलपमेंट में मिलेगी मदद

छह महीने के बाद बच्चे की डाइट में शामिल करें ये तीन चीजें, ब्रेन डेवलपमेंट में मिलेगी मदद

केला खाने का सही समय कौन सा? सुबह, खाली पेट या रात, जानिए क्या कहता है विज्ञान

केला खाने का सही समय कौन सा? सुबह, खाली पेट या रात, जानिए क्या कहता है विज्ञान

खाना खाते ही टॉयलेट जाने की इच्छा? जानें वैज्ञानिक कारण और कब है खतरा

खाना खाते ही टॉयलेट जाने की इच्छा? जानें वैज्ञानिक कारण और कब है खतरा

रोजाना करें भेकासन, शरीर में आएगी नई ऊर्जा और लचीलापन

रोजाना करें भेकासन, शरीर में आएगी नई ऊर्जा और लचीलापन

Brain Alert: सुबह उठते ही सिर में लगता है भारीपन? तो न करें इग्नोर, हो सकता है इस बीमारी का संकेत

Brain Alert: सुबह उठते ही सिर में लगता है भारीपन? तो न करें इग्नोर, हो सकता है इस बीमारी का संकेत

आम दिखने वाले ये लक्षण हो सकते हैं ब्लड कैंसर के खतरे की घंटी, प्रदीप रावत के निधन के बाद चर्चा में बीमारी

आम दिखने वाले ये लक्षण हो सकते हैं ब्लड कैंसर के खतरे की घंटी, प्रदीप रावत के निधन के बाद चर्चा में बीमारी

घुंघराले बालों की देखभाल में न करें ये गलतियां, जानिए इन्हें मुलायम और मजबूत रखने का आसान तरीका

घुंघराले बालों की देखभाल में न करें ये गलतियां, जानिए इन्हें मुलायम और मजबूत रखने का आसान तरीका

स्वाद के साथ सेहत का भी रखें ध्यान, यूपी एनएचएम ने बताया सही स्नैक चुनने का तरीका

स्वाद के साथ सेहत का भी रखें ध्यान, यूपी एनएचएम ने बताया सही स्नैक चुनने का तरीका

हर मच्छर का अपना 'फेवरेट' इंसान! 119 लोगों पर हुई रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा

हर मच्छर का अपना 'फेवरेट' इंसान! 119 लोगों पर हुई रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा