Sunday, October 04, 2026
BREAKING
• 2 साल से भर्तियों के इंतजार में ओवर एज हो रहे युवा, सीईटी तक नहीं करवा पाई सरकार: भूपेंद्र हुड्डा • हरियाणा CMO में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अरुण गुप्ता की रिटायरमेंट के बाद जानें किसे मिली जिम्मेदारी • हरियाणा STF का बड़ा एक्शन; 5 लाख के इनामी वांछित आरोपी को अवैध हथियारों सहित पकड़ा...हत्या के बाद था फरार • कुरुक्षेत्र में एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के साथ बनेगी नई सड़क; सरकार ने दी मंजूरी; ट्रैफिक के लिए मिलेगा वैकल्पिक रास्ता • चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद • पंजाब के लिए गेमचेंजर बनेगा दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे! 667 KM कॉरिडोर से सफर होगा आसान • पंजाब के स्कूलों में पढ़ने वाले 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए खास खबर, मिलेगी मुफ्त कोचिंग • Shimla: विधानसभा के मानसून सत्र के बाद दूसरी बार टली मंत्रिमंडल बैठक • ​Hamirpur: असंवैधानिक नीतियों, कानूनों और फैसलों का रिकॉर्ड बना रहे हैं सुक्खू : जयराम • हिमाचल में अगले 6 माह में होगी 4 हजार शिक्षकों की नियुक्ति, आऊटसोर्स कर्मचारियों के लिए बनेगी नीति : CM सुक्खू

सेहत

रोज सुबह पीते हैं जीरा पानी, आयुर्वेंद से जाने सेवन करने का सही तरीका

13 अप्रैल, 2026 04:05 PM

आज के समय में अच्छी लाइफस्टाइल के लिए लोग अलग-अलग तरह के पानी पर भरोसा करते हैं। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड स्टार्स तक अच्छी सेहत के लिए अलग-अलग तरह के पानी, औषधीय पानी का सहारा लेते हैं, जैसे जीरा पानी, अजवाइन पानी, मेथी पानी और सौंफ पानी। पेट से जुड़े रोगों से निजात पाने के लिए जीरा पानी और अजवाइन पानी पीने की सलाह दी जाती है, लेकिन इसके सेवन की विधि कम ही लोगों को पता है। पेट की चर्बी कम करने के लिए हर कोई जीरा पानी का सेवन कर रहा है, लेकिन सेवन कब और कितनी मात्रा में करना जरूरी है, जिसके बारे में कोई बात नहीं करता। जीरा पानी सुबह की छोटी सी शुरुआत है, लेकिन अगर सेवन गलत तरीके से करते हैं तो यह सेहत को फायदा देने से ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता है। आयुर्वेद के मुताबिक जीरा पानी मंद पाचन अग्नि को तेज करता है, भूख को बढ़ाता है, पाचन को सही करता है, और शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। इसलिए जीरा पानी को रसोई की औषधि माना जाता है, लेकिन लोग जल्दी परिणाम हासिल करने के लिए ज्यादा मात्रा में पानी पी लेते हैं, या पूरे दिन धीरे-धीरे जीरा पानी पीते रहते हैं। इससे पानी को पीने के उतने फायदे नहीं मिल पाते हैं, जितने मिलने चाहिए।

पहले जानते हैं कि जीरा पानी बनाने का सही तरीका क्या है। रात के समय जीरा को भिगोकर रख दें और सुबह जीरे के पानी को उबाल लें। उबालने पर पानी के रंग में परिवर्तन आ जाएगा और इसे गुनगुना होने पर ही पीए। सुबह की शुरुआत हमेशा गुनगुने पानी के साथ ही करनी चाहिए। ज्यादा गर्म पानी पेट में कब्ज पैदा कर सकता है और इससे शरीर का तापमान भी असंतुलित होता है।

जीरा पानी का सेवन सुबह खाली पेट ही करना चाहिए। अगर खाली पेट नहीं पी पाते हैं, तो खाने के बाद जीरा पानी का सेवन कर सकते हैं और इसे आराम से घूंट-घूंट कर पिएं। ऐसा करने से पेट में भारीपन महसूस नहीं होगा और पानी के गुण भी पूरी तरीके से मिलेंगे। अगर इस तरीके से रोजाना जीरा पानी का सेवन किया जाए, तो पेट से जुड़ी हर समस्या से निदान मिल जाएगा और गर्मियों में होने वाली पेट की जलन भी शांत होगी।

Have something to say? Post your comment

और सेहत खबरें

शरीर को लचीला और मन को शांत करता है गोमुखासन, जानें इसके फायदे

शरीर को लचीला और मन को शांत करता है गोमुखासन, जानें इसके फायदे

बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे

बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे

करौंदा : कम देखभाल में पनपने वाला पौधा, स्वाद के साथ सेहत के लिए भी उपयोगी

करौंदा : कम देखभाल में पनपने वाला पौधा, स्वाद के साथ सेहत के लिए भी उपयोगी

विश्व हृदय दिवस: बदलती जीवनशैली के बीच ऐसे रखें अपने दिल का ख्याल

विश्व हृदय दिवस: बदलती जीवनशैली के बीच ऐसे रखें अपने दिल का ख्याल

रसोई का खजाना है दालचीनी, स्वाद ही नहीं सेहत के लिए भी है फायदेमंद

रसोई का खजाना है दालचीनी, स्वाद ही नहीं सेहत के लिए भी है फायदेमंद

कैसे पहचानें Vitamin D हो गया कम? धूप के अलावा इन 5 चीजों को खाने से पूरी होगी कमी

कैसे पहचानें Vitamin D हो गया कम? धूप के अलावा इन 5 चीजों को खाने से पूरी होगी कमी

फाइबर से भरपूर थाली रखेगी आपको फिट, जानिए रोजाना कितनी मात्रा है जरूरी

फाइबर से भरपूर थाली रखेगी आपको फिट, जानिए रोजाना कितनी मात्रा है जरूरी

शरीर को नई ऊर्जा देता है अष्टावक्रासन, अभ्यास से मिलता है संतुलन और शक्ति

शरीर को नई ऊर्जा देता है अष्टावक्रासन, अभ्यास से मिलता है संतुलन और शक्ति

ऐसे समझें अपनी हीमोग्लोबिन रिपोर्ट- ये सिर्फ एक नंबर नहीं, सेहत का बड़ा संकेत है

ऐसे समझें अपनी हीमोग्लोबिन रिपोर्ट- ये सिर्फ एक नंबर नहीं, सेहत का बड़ा संकेत है

आयुर्वेद दिवस विशेष : रसोई में सेहत का खजाना, इनका सेवन स्वास्थ्य और शरीर के लिए वरदान

आयुर्वेद दिवस विशेष : रसोई में सेहत का खजाना, इनका सेवन स्वास्थ्य और शरीर के लिए वरदान