Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
अक्षय की फिल्म वीक डेज में भी कर रही है कमाई, 120 करोड़ पार पहुंचा कलेक्शन आलिया की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कर रही है स्ट्रगल, मंगलवार को कमाए इतने करोड़ मध्य पूर्व में तनाव से सोने में बिकवाली, चांदी भी 2.30 लाख रुपए के नीचे फिसली अमेरिका के ईरान पर हमले के बाद लाल निशान में खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 78,000 के नीचे फिसला भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति प्रधानमंत्री मोदी आज से ऑस्ट्रेलिया के तीन दिवसीय दौरे पर, रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी पर रहेगा फोकस

राष्ट्रीय

राहुल-खड़गे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग

16 जुलाई, 2025 04:49 PM

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर जम्मू -कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने और लद्दाख को संविधान की छठी अनुसूची में शामिल करने के लिए विधेयक लाने की मांग की है। खड़गे और राहुल गांधी ने कहा कि जम्मू- कश्मीर की जनता पिछले पांच साल से लगातार पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने की अपनी वैध, संवैधानिक और लोकतांत्रिक अधिकारों की मांग कर रही है। यह पहली बार हुआ है जब किसी राज्य का दर्जा कम कर उसे केंद्रशासित प्रदेश में बदला गया है।

कांग्रेस नेताओं ने सरकार से आग्रह किया है कि वह मानसून सत्र में संसद में एक विधेयक लाकर जम्मू -कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करे। उन्होंने इसके साथ ही लद्दाख को संविधान की छठी अनुसूची में शामिल करने के लिए भी विधेयक लाने का सरकार से अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि लद्दाख को छठी अनुसूची में शामिल करने से वहां की जनता की सांस्कृतिक, विकासात्मक और राजनीतिक आकांक्षाओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण पहल साबित होगी और इससे वहां के लोगों के अधिकार, भूमि और पहचान की रक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी।

जम्मू -कश्मीर को लेकर उन्होंने कहा कि पहले किसी भी सरकार ने किसी भी राज्य को केंद्रशासित प्रदेश में नहीं बदला है। इसके उलट केंद्र शासित प्रदेशों को राज्य का दर्जा दिया गया है लेकिन जम्मू -कश्मीर के मामले में सरकार ने अभूतपूर्व काम किया है और अब उसका राज्य का दर्जा बहाल करना आवश्यक हो गया है। उन्होंने पीएम मोदी को संबोधित पत्र में कहा कि उन्होंने पहले कई बार जम्मू -कश्मीर को राज्य का दर्जा वापस देने वादा किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि संसद के इसी सत्र में जम्मू-कश्मीर के लोगों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करते हुए जम्मू -कश्मीर को राज्य का दर्जा मिल जाएगा।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद

उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद

बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं

बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

नर्मदा अवॉर्ड भुगतान विवाद पर ऐतिहासिक समझौता, चार राज्यों के बीच दशकों पुराना मामला सुलझा : अमित शाह

नर्मदा अवॉर्ड भुगतान विवाद पर ऐतिहासिक समझौता, चार राज्यों के बीच दशकों पुराना मामला सुलझा : अमित शाह

भारत की विकास यात्रा यानी 1.4 अरब लोगों की आगे बढ़ती उम्मीदें : प्रधानमंत्री मोदी

भारत की विकास यात्रा यानी 1.4 अरब लोगों की आगे बढ़ती उम्मीदें : प्रधानमंत्री मोदी

समुद्री क्षेत्र में भारत की ताकत बढ़ी, कामराजार पोर्ट ने हासिल की नई क्षमता

समुद्री क्षेत्र में भारत की ताकत बढ़ी, कामराजार पोर्ट ने हासिल की नई क्षमता

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली

निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं