Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
Lock Upp 2: शिल्पा शिंदे पर आकांक्षा चौधरी ने साधा निशाना, बोलीं- पिछला शो रोटियां बेलकर जीता, लेकिन यहां पर... अक्षय की फिल्म वीक डेज में भी कर रही है कमाई, 120 करोड़ पार पहुंचा कलेक्शन आलिया की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कर रही है स्ट्रगल, मंगलवार को कमाए इतने करोड़ मध्य पूर्व में तनाव से सोने में बिकवाली, चांदी भी 2.30 लाख रुपए के नीचे फिसली अमेरिका के ईरान पर हमले के बाद लाल निशान में खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 78,000 के नीचे फिसला भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एम्स भुवनेश्वर का किया दौरा, एफएम कॉलेज की पीड़िता के परिवार से की मुलाकात

15 जुलाई, 2025 12:50 PM

ओडिशा के बालासोर में फकीर मोहन (स्वायत्त) कॉलेज की एक छात्रा द्वारा आत्मदाह करने की कोशिश के मामले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। इस मामले में पुलिस ने एक्शन लेते हुए कॉलेज के प्रिंसिपल और सहायक प्रोफेसर को गिरफ्तार कर लिया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को अस्पताल में पीड़ित छात्रा के परिजनों से मुलाकात की।

आज ओडिशा के दौरे के दौरान राष्ट्रपति ने एम्स भुवनेश्वर के बर्न सेंटर का दौरा किया और बालासोर के एफएम कॉलेज परिसर में आत्मदाह का प्रयास करने वाली छात्रा के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। उन्होंने पीड़िता के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उसके इलाज में लगे डॉक्टरों की टीम से बातचीत की। उन्होंने इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि मामले को गंभीरता से लिया जाएगा।

राष्ट्रपति के दौरे के बाद पीड़ित छात्रा के भाई ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि राष्ट्रपति ने मेरी बहन के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं और हमें न्याय का आश्वासन दिया है, जिससे हमें ताकत मिली। राष्ट्रपति ने न्याय का भरोसा दिया। बालासोर पीड़िता के पिता ने कहा कि हम राष्ट्रपति के आभारी हैं कि उन्होंने हमसे और हमारी बेटी से मुलाकात की। उन्होंने हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने डॉक्टरों से चर्चा की और पारिवारिक स्थिति के बारे में पूछा।

इस घटना के तुरंत बाद ओडिशा उच्च शिक्षा विभाग ने एफएम कॉलेज के प्रिंसिपल दिलीप कुमार घोष और सहायक प्रोफेसर समीर साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था। पुलिस ने पहले समीर साहू और सोमवार को दिलीप कुमार घोष को गिरफ्तार किया।

बता दें कि पिछले दिनों छात्रा सौम्यश्री बिसी ने कॉलेज के गेट के सामने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली थी, जिससे वह बुरी तरह से झुलस गई। वह इंटीग्रेटेड बीएड के सेकंड ईयर की छात्रा है। आत्मदाह की कोशिश करने से पहले सौम्यश्री ने कथित दुर्व्यवहार के लिए बीएड विभाग के प्रोफेसर समीर कुमार साहू के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कॉलेज कैंपस के पास धरना दिया था। शिकायत के बाद भी जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वह काफी निराश हो गई। इसके बाद उसने आत्मघाती कदम उठाने का फैसला लिया।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद

उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद

बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं

बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

नर्मदा अवॉर्ड भुगतान विवाद पर ऐतिहासिक समझौता, चार राज्यों के बीच दशकों पुराना मामला सुलझा : अमित शाह

नर्मदा अवॉर्ड भुगतान विवाद पर ऐतिहासिक समझौता, चार राज्यों के बीच दशकों पुराना मामला सुलझा : अमित शाह

भारत की विकास यात्रा यानी 1.4 अरब लोगों की आगे बढ़ती उम्मीदें : प्रधानमंत्री मोदी

भारत की विकास यात्रा यानी 1.4 अरब लोगों की आगे बढ़ती उम्मीदें : प्रधानमंत्री मोदी

समुद्री क्षेत्र में भारत की ताकत बढ़ी, कामराजार पोर्ट ने हासिल की नई क्षमता

समुद्री क्षेत्र में भारत की ताकत बढ़ी, कामराजार पोर्ट ने हासिल की नई क्षमता

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली

निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं