Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

दुनिया

रात भर हमलों के बाद इजराइल का ऐलान:“गाजा जल रहा और यह केवल शुरुआत", अमेरिका ने भी दिया डरावना अल्टीमेटम

16 सितंबर, 2025 05:27 PM

गाजा शहर पर इजराइल ने सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक भीषण हवाई और जमीनी हमले किए। इन हमलों के बाद पूरे इलाके में आगजनी और तबाही के दृश्य दिखाई दिए। इसी बीच इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज़ ने बयान दिया कि “गाजा जल रहा है।” इजराइल ने दावा किया कि उसके हमले हमास के ठिकानों और सुरंगों पर केंद्रित हैं। रक्षा मंत्री काट्ज़ ने कहा कि यह केवल शुरुआत है, आने वाले समय में गाजा शहर पर और बड़े पैमाने पर हमले होंगे। इजराइल का कहना है कि हमास को पूरी तरह खत्म किए बिना वे पीछे नहीं हटेंगे। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, रातभर के हमलों में गाजा शहर का बड़ा इलाका मलबे में बदल गया है ।

अमेरिकी विदेश मंत्री की चेतावनी
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो जो इजराइल से कतर की यात्रा पर थे, ने पत्रकारों से कहा: “इजराइलियों ने वहां कार्रवाई शुरू कर दी है। इसलिए हमारे पास समझौते के लिए बहुत कम समय बचा है। हमारे पास अब महीने नहीं, बल्कि शायद सिर्फ कुछ दिन या हफ्ते ही हैं।” उनके इस बयान से संकेत मिलता है कि अमेरिका को डर है कि आने वाले दिनों में जंग और भी खतरनाक स्तर तक पहुँच सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर अंतरराष्ट्रीय प्रयास असफल रहे, तो हालात पूरी तरह बेकाबू हो सकते हैं।

गाजा में मानवीय संकट
गाजा में बिजली, पानी और खाद्य आपूर्ति लगभग ठप है।
अस्पताल लगातार हमलों से क्षतिग्रस्त हैं और दवाइयों की भारी कमी है।
हजारों लोग बेघर होकर शरण शिविरों में ठसे हुए हैं।
संयुक्त राष्ट्र और मानवीय संगठनों ने चेतावनी दी है कि अगर युद्ध तुरंत नहीं रोका गया, तो लाखों लोगों की जान खतरे में पड़ सकती है।

अंतर्राष्ट्रीय दबाव
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में इस मुद्दे पर आपात बैठक की तैयारी चल रही है। मिस्र और कतर युद्धविराम कराने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस नतीजा नहीं निकला है। इजराइल का रुख साफ है कि जब तक हमास पूरी तरह समाप्त नहीं होता, तब तक सैन्य कार्रवाई जारी रहेगी।यह स्पष्ट है कि गाजा पर इजराइल के हमले युद्ध को नए और खतरनाक मोड़ पर ले जा रहे हैं। इजराइल का रुख आक्रामक है और अमेरिका भी मान रहा है कि अब समय बहुत सीमित बचा है। इस बीच गाजा की आम जनता सबसे बड़ी कीमत चुका रही है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

पाकिस्तान ने अमेरिका को दिया धोखा? यूएस की रिपोर्ट में दावा- पाक एयरबेस में छिपाए गए ईरानी विमान

पाकिस्तान ने अमेरिका को दिया धोखा? यूएस की रिपोर्ट में दावा- पाक एयरबेस में छिपाए गए ईरानी विमान

चीन दौरे से पहले ट्रंप ने जताई 'अच्छी चीजें' होने की उम्मीद, 17 बड़े बिजनेसमैन के साथ पहुंचेंगे बीजिंग

चीन दौरे से पहले ट्रंप ने जताई 'अच्छी चीजें' होने की उम्मीद, 17 बड़े बिजनेसमैन के साथ पहुंचेंगे बीजिंग

ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात से पहले अमेरिकी सीनेटरों ने ताइवान हथियार डील को मंजूरी देने की अपील की

ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात से पहले अमेरिकी सीनेटरों ने ताइवान हथियार डील को मंजूरी देने की अपील की

अमेरिका ने यूएन के माइग्रेशन डिक्लेरेशन को किया खारिज, रुबियो ने बड़े पैमाने पर प्रवासन को बताया बड़ी गलती

अमेरिका ने यूएन के माइग्रेशन डिक्लेरेशन को किया खारिज, रुबियो ने बड़े पैमाने पर प्रवासन को बताया बड़ी गलती

अमेरिकी सीनेटरों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चीनी कारों को बताया खतरनाक, जासूसी के डर से लगा सकता है बैन

अमेरिकी सीनेटरों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चीनी कारों को बताया खतरनाक, जासूसी के डर से लगा सकता है बैन

'यह बिल्कुल मंजूर नहीं है', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के जवाबी प्रस्ताव को पूरी तरह से किया खारिज

'यह बिल्कुल मंजूर नहीं है', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के जवाबी प्रस्ताव को पूरी तरह से किया खारिज

ईरान ने अमेरिका को भेजा ड्राफ्ट प्रस्ताव; युद्ध खत्म करने, प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने की रखी मांग

ईरान ने अमेरिका को भेजा ड्राफ्ट प्रस्ताव; युद्ध खत्म करने, प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने की रखी मांग

ईरान युद्ध के बीच WFH और फ्यूल का इस्तेमाल कम करने के PM मोदी के प्रयासों का अमित शाह, हरदीप पुरी ने किया समर्थन

ईरान युद्ध के बीच WFH और फ्यूल का इस्तेमाल कम करने के PM मोदी के प्रयासों का अमित शाह, हरदीप पुरी ने किया समर्थन

काठमांडू में टला बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग के वक्त धू-धू कर जला विमान का टायर, बाल-बाल बची 278 यात्रियों की जान

काठमांडू में टला बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग के वक्त धू-धू कर जला विमान का टायर, बाल-बाल बची 278 यात्रियों की जान

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा ने तमिलनाडु के सीएम विजय को दी बधाई, मजबूत ऐतिहासिक संबंधों पर दिया जोर

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा ने तमिलनाडु के सीएम विजय को दी बधाई, मजबूत ऐतिहासिक संबंधों पर दिया जोर