Friday, July 03, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

दुनिया

Ukraine-Russia War: यूक्रेन के निशाने पर सबसे बड़ा कारखाना, रूसी ऑयल रिफाइनरी पर दागे 361 ड्रोन

15 सितंबर, 2025 11:44 AM

विश्व के सबसे बड़े कच्चे तेल निर्यातक रूस की रिफाइनरियों पर यूके्रन ने ड्रोन हमला किया। यूके्रन ने शनिवार देर रात 361 ड्रोन के साथ रूस पर बड़ा हमला बोला। इस हमले में रूस के उत्तर-पश्चिम में स्थित विशाल किरिशी तेल रिफाइनरी में आग लग गई। रविवार को रूसी अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। रूसी और यूके्रनी अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। यूके्रन के जनरल स्टाफ ने बताया कि घटनास्थल पर विस्फोट और आग लगने की खबर मिली। उन्होंने एक तस्वीर साझा की, जिसमें रात के समय आसमान में आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार दिख रहा है। रूसी अधिकारियों ने बताया कि रूस की दो प्रमुख रिफाइनरियों में से एक किरिशी तेल रिफाइनरी, यूके्रनी ड्रोनों के हमले का निशाना थी। लेनिनग्राद क्षेत्र के गवर्नर अलेक्जेंडर ड्रोज्डेंको ने बताया कि किरिशी क्षेत्र में तीन ड्रोन नष्ट किए गए और मलबे से लगी आग को बुझा दिया गया।

उन्होंने कहा कि कोई हताहत नहीं हुआ। बता दें कि किरिशी प्रतिवर्ष लगभग 17.7 मिलियन मीट्रिक टन (355,000 बैरल प्रति दिन) कच्चे तेल का उत्पादन करता है, जो देश के कुल तेल का 6.4 फीसदी है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रूसी वायु रक्षा प्रणालियों ने कम से कम 361 ड्रोन को मार गिराया, जिनमें चार निर्देशित हवाई बम और एक अमरीकी निर्मित एचआईएमएआरएस मिसाइल शामिल थी। गौरतलब है कि अमरीका ने रूस के राजस्व को कम करने और यूके्रन के साथ युद्ध को समाप्त करने में मदद के लिए रूस पर ऊर्जा प्रतिबंधों को और सख्त करने के लिए नाटो देशों पर दबाव बढ़ाया है। ट्रंप ने शनिवार को कहा कि अमरीका रूस पर नए ऊर्जा प्रतिबंध लगाने के लिए तैयार है, लेकिन यह तभी संभव होगा, जब सभी नाटो देश रूसी तेल खरीदना बंद करें और समान उपाय लागू करें। यूरोपीय संघ ने पिछले सप्ताह 2028 तक रूसी तेल और गैस आयात को चरणबद्ध तरीके से समाप्त करने की समय-सीमा तय की थी, जबकि अमरीका इस दिशा में तेजी से आगे बढऩे के लिए दबाव डाल रहा है।

इजरायली हमले में गाजा में 13 की मौत

गाजा। इजरायल की ओर से अंधाधुंध बमबारी में उत्तरी गाजा में रविवार को 13 फिलिस्तीनी मारे गए हैं। गाजा सिटी से हर दिन हजारों फलस्तीनी भागने को मजबूर हो रहे हैं, जिसमें रोजाना दर्जनों नागरिक मारे जा रहे हैं। परिवार दक्षिण की ओर पलायन कर रहे हैं, जिसमें कई भीड़भाड़ वाले और कई बार निशाना बनाए जाने वाले अल-मवासी शिविर की ओर जा रहे हैं। अल-जजीरा की रिपोर्ट में रविवार को यह जानकारी दी गई। फलस्तीनी नागरिक सुरक्षा के मुताबिक, इस्राइली सेना के लगातार हमलों के कारण शनिवार को छह हजार से ज्यादा लोग गाजा सिटी छोडक़र चले गए। हालांकि, करीबी नौ लाख फलस्तीनी अभी भी शहर में हैं।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित