Saturday, November 07, 2026
BREAKING
• यूएन के बजट सलाहकार पैनल में भारतीय राजनयिक शिवानी गुप्ता का निर्विरोध चयन • 4 साल की हुईं राहा कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं कार्टून-थीम बर्थडे पार्टी की तस्वीरें • 'रूटीन का भी अपना अलग मिजाज,' दिनचर्या में धीरे-धीरे वापसी पर बोले अमिताभ बच्चन • रसगुल्ला, गुलाब जामुन या काजू कतली? जानिए कौन सी मिठाई कितनी खाना है सेफ • लगातार खांसी को न करें नजरअंदाज, दिल की बीमारी की भी हो सकती है चेतावनी • त्रिपुरा : बांग्लादेश सीमा के पास बीएसएफ जवानों पर हमला करने वाले 18 लोग गिरफ्तार • धनतेरस के पावन अवसर पर केंद्रीय मंत्री गडकरी और सीएम योगी सहित कई नेताओं ने दी बधाई व शुभकामनाएं • सुप्रीम कोर्ट ने ओबीसी क्रीमी लेयर आरक्षण के मामले में केंद्र सरकार की संशोधन याचिका को किया खारिज • 'तीसरी बार सरकार बनने पर भी बांटेंगे नियुक्ति पत्र', सीएम योगी बोले-जारी रहेगा नौकरी देने का सिलसिला • अलीगढ़ के लुधियाना वूलन मार्केट में लगी भीषण आग, सामान जलकर राख

सेहत

रसगुल्ला, गुलाब जामुन या काजू कतली? जानिए कौन सी मिठाई कितनी खाना है सेफ

07 नवंबर, 2026 03:10 PM

दीपावली हो, धनतेरस या भाई दूज, हर त्योहार पर मिठाई खाने और खिलाने का अपना अलग ही मजा है। बाजार में रंग-बिरंगी मिठाइयां देखकर मन ललचाना भी स्वाभाविक है। लेकिन स्वाद के चक्कर में कई बार हम जरूरत से ज्यादा मिठाई खा लेते हैं। इसका असर हमारी सेहत पर पड़ सकता है। खासकर डायबिटीज, मोटापे, हाई कोलेस्ट्रॉल और दिल से जुड़ी समस्याओं से परेशान लोगों को खानपान का ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत होती है। मिठाई पूरी तरह छोड़ने की जरूरत नहीं है, लेकिन इसकी मात्रा पर नियंत्रण रखना जरूरी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, रोजाना ली जाने वाली कुल ऊर्जा में फ्री शुगर की मात्रा 10 प्रतिशत से कम होनी चाहिए। बेहतर स्वास्थ्य के लिए इसे 5 प्रतिशत से कम रखना ज्यादा फायदेमंद माना गया है। इसलिए त्योहारों में भी मिठाई खाते समय अपनी रोजाना की कुल चीनी का ध्यान रखें। सामान्य तौर पर एक बार में मिठाई का छोटा टुकड़ा या लगभग 20-30 ग्राम मात्रा पर्याप्त हो सकती है। हालांकि, यह कोई सबके लिए तय मात्रा नहीं है। उम्र, शारीरिक गतिविधि और स्वास्थ्य स्थिति के हिसाब से जरूरत बदल सकती है। काजू कतली: त्योहारों में काजू कतली काफी पसंद की जाती है। इसमें काजू के साथ चीनी भी होती है। ऐसे में एक बार में एक छोटा टुकड़ा यानी लगभग 15–20 ग्राम खाना पर्याप्त है। इसे रोजाना खाने के बजाय कभी-कभार ही खाएं।


बेसन के लड्डू: बेसन में प्रोटीन और कुछ फाइबर होता है, लेकिन लड्डू बनाने में घी और चीनी का भी इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए एक छोटा लड्डू या आधा बड़ा लड्डू खाना ठीक रहेगा।
रसगुल्ला: रसगुल्ला छेने से बनता है, लेकिन इसमें चीनी की चाशनी भी काफी होती है। ऐसे में एक छोटा रसगुल्ला खाएं और अतिरिक्त चाशनी को निकाल दें।
गुलाब जामुन: यह मिठाई स्वादिष्ट होने के साथ घी और चीनी से भी भरपूर होती है। इसलिए एक छोटा गुलाब जामुन खाना पर्याप्त है। इसे खाने के बाद दूसरी मीठी चीजें खाने से बचें।
जलेबी: जलेबी को तेल या घी में तलकर चाशनी में डुबोया जाता है। इसमें चीनी और कैलोरी दोनों अधिक हो सकती हैं। ऐसे में एक छोटी जलेबी तक ही सीमित रहना बेहतर है।
खीर: दूध से बनी खीर में कैल्शियम और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व होते हैं, लेकिन चीनी और मेवे डालने से इसकी कैलोरी बढ़ जाती है। त्योहारों में आधी छोटी कटोरी यानी करीब 75-100 ग्राम खीर खा सकते हैं। बेहतर होगा कि इसे कम चीनी में बनाया जाए।


त्योहारों में मिठाई खाने के साथ कुछ छोटी-छोटी आदतें अपनाकर सेहत का ख्याल रखा जा सकता है। सबसे पहले खाली पेट मिठाई खाने से बचें। भोजन के बाद सीमित मात्रा में मिठाई खाएं। एक ही समय में कई तरह की मिठाइयां खाने के बजाय अपनी पसंद की कोई एक मिठाई चुनें। घर पर मिठाई बना रहे हैं तो चीनी और घी की मात्रा कम रखें। इसके अलावा रोजाना पर्याप्त पानी पिएं और शारीरिक गतिविधियां जारी रखें।

Have something to say? Post your comment

और सेहत खबरें

लगातार खांसी को न करें नजरअंदाज, दिल की बीमारी की भी हो सकती है चेतावनी

लगातार खांसी को न करें नजरअंदाज, दिल की बीमारी की भी हो सकती है चेतावनी

सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत

सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत

सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान

सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान

जागरूकता के साथ योगाभ्यास : सिर्फ शारीरिक मुद्रा और सांस तकनीक तक सीमित नहीं है योग

जागरूकता के साथ योगाभ्यास : सिर्फ शारीरिक मुद्रा और सांस तकनीक तक सीमित नहीं है योग

पेट को रखना है फिट तो रोज करें ये 10 योगासन, गैस और कब्ज की परेशानी में मिलेगी राहत

पेट को रखना है फिट तो रोज करें ये 10 योगासन, गैस और कब्ज की परेशानी में मिलेगी राहत

सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान

सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान

क्या आप भी टीवी देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद में बताया गया है खतरनाक, जानें सही तरीका

क्या आप भी टीवी देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद में बताया गया है खतरनाक, जानें सही तरीका

स्ट्रोक दिवस विशेष: समय पर पहचान और इलाज से बच सकती है जान, कम हो सकती है दिव्यांगता

स्ट्रोक दिवस विशेष: समय पर पहचान और इलाज से बच सकती है जान, कम हो सकती है दिव्यांगता

सोआ में छिपे हैं सेहत के लिए जरूरी पोषक तत्व, शरीर को बीमारियों से लड़ने में करता है मदद

सोआ में छिपे हैं सेहत के लिए जरूरी पोषक तत्व, शरीर को बीमारियों से लड़ने में करता है मदद

हवा में मौजूद पीएम 2.5 कणों से कैसे बचें? सही मास्क की पहचान और बच्चों के लिए मास्क खरीदने से पहले जान लें ये बातें

हवा में मौजूद पीएम 2.5 कणों से कैसे बचें? सही मास्क की पहचान और बच्चों के लिए मास्क खरीदने से पहले जान लें ये बातें