Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
हरियाणा में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता : आरती सिंह राव हरियाणा में पटवारी व्यवस्था में बड़ा बदलाव: स्टेट कैडर लागू करने की तैयारी, लंबे समय तक एक जिले में नहीं जमे रहेंगे पटवारी "पांच दशक की राजनीति में न पद मांगा, न सिद्धांत बदले", बोले अनिल विज चरणजीत चन्नी गुट के बारे जानें क्या बोले पंजाब कांग्रेस इंचार्ज कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बरकरार, हाईकोर्ट ने ED से मांगी Report गुरदासपुर में SIR ड्यूटी से परेशान सरकारी टीचर ने नहर में लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश Himachal: सुजानपुर की 16 पंचायतों में अब नहीं सताएगी लो-वोल्टेज की टैंशन! CM सुक्खू ने शिमला से दिया पावरफुल गिफ्ट मौसम की मार : हिमाचल में सेब का उत्पादन 40% घटने की आशंका, लाखों परिवारों पर संकट की आहट पाकिस्तान में फिर आतं*की हमला: पुलिस चौकी में तैनात जवानों को गो*लियों से भू+ना, 9 की मौ*त

चंडीगढ़

'युद्ध नशयां विरूद्ध' अभियान शुरू होने के बाद 90 प्रतिशत से ज्यादा अपराधी डर के मारे पंजाब से बाहर भाग गए - लालजीत भुल्लर

29 मार्च, 2025 10:33 PM

चंडीगढ़; आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के नेता और कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने पंजाब सरकार के नशे के खिलाफ अभियान 'युद्ध नशयां विरूद्ध' के तहत 01 मार्च से 28 मार्च तक हुई पुलिस कार्रवाई की जानकारी मीडिया के साथ साझा की।

शनिवार को लालजीत भुल्लर ने चंडीगढ़ पार्टी कार्यालय में इस मुहिम को लेकर एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस द्वारा पूरे राज्य यह अभियान बेहद सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है। युद्ध नशयां विरुद्ध' के तहत अब तक 153 किलो हेरोइन, 87 किलो से ज्यादा अफीम और 5.83 करोड़ रुपए से ज्यादा नगद बरामद किए गए हैं। वहीं नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटांसेज एक्ट (एनडीपीएस) के तहत 2483 एफआईआर दर्ज हुए हैं और 4280 ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।  

इसके अलावा करीब 8.5 लाख से नशीली दवाओं की गोलियां और 2014 किलो भुक्की, 46 किलो गांजा, 6.3 किलो चरस, 498 नकली शराब की बोतलें, करीब 9.5 किलो नशीली पाउडर और 514 इंजेक्शन भी पुलिस ने बरामद किए हैं। वहीं नशा तस्करी से जुड़े 49 लोगों के इमारतों को ध्वस्त किया गया है। इन लोगों ने नशे के पैसे से इन मकानों को अवैध तरीके से बनाया था।

वहीं नशा तस्करी से जुड़ी 22 मोटरसाइकिल, 8 मोबाईल, 4 कार और 12 पिस्तौल जब्त किए गए हैं। कार्रवाई के दौरान 4 किलो से ज्यादा सोना, जिसमें एक हार और दो चेन शामिल है एवं 1.25 किलो चांदी भी बरामद किया गया। इसके अलावा 5689 ट्रैफिक चालन किए गए हैं।

भुल्लर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आप सरकार पंजाब से नशा खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पंजाब पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कारवाई कर रही है। नशे से जुड़े किसी भी लोगों बख्शा नहीं जाएगा। 

उन्होंने कहा कि युद्ध नशयां विरूद्ध' अभियान शुरू होने के बाद पंजाब के हजारों तस्करों और अपराधियों को पकड़ कर जेल भेजा गया। वहीं जो बच गए हैं उनमें से 90 प्रतिशत से ज्यादा अपराधी अपनी जान बचाने के लिए राज्य से बाहर भाग गए हैं। वहीं कुछ अपने दूर के रिश्तेदारों के घर छिपे हुए हैं।

मंत्री लालजीत भुल्लर ने पंजाब के नौजवानों से अपील करते हुए कहा की गैंगस्टरों और अपराधियों की जाल में न फंसे, वरना पुलिस कार्रवाई और कोर्ट- कचहरी के चक्कर में आपका जीवन बर्बाद हो जाएगा। उन्होंने कहा कि बाहर बैठे गैंगस्टर राज्य के नौजवानों को
पैसे का लालच देकर अपने जाल में फंसा लेते हैं और फिर उनसे गैर-कानूनी काम करवाते हैं। 
उन्होंने नौजवानों को आगाह करते हुए कहा की पुलिस एनकाउंटर के दौरान जिन लोगों को पैरों में गोली लग रही है उनका पैर कभी भी ठीक नहीं हो सकता, क्योंकि जिस जगह पर गोली लगती है वह जगह पूरी तरह खराब हो जाता है। उसे जीवन भर विकलांग रहना पड़ेगा। इसलिए नौजवानों से मेरी विनती है कि किसी भी तरह के गैर-कानूनी कामों में संलिप्त न हों।

मंत्री ने कहा कि विधानसभा के बजट सेशन के दौरान पंजाब सरकार ने एक बिल पास किया है जिसके तहत अब खूंखार अपराधियों और आतंकवादियों को दूसरे राज्यों में भेजा जा सकता है और दूसरे राज्यों के अपराधियों को पंजाब लाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस कानून के लागू होने के बाद अपराधियों और तस्करों के भीतर पुलिस का और ज्यादा डर फैलेगा और अपराध पर पूरी तरह लगाम लगेगा।

इसके अलावा नशा और अपराध पर लगाम लगाने के लिए इस साल के बजट में भी सरकार द्वारा 438 करोड़ रूपए का आवंटन किया गया है। इसमें ड्रग जनगणना के लिए 150 करोड रुपए और सीमा पार से हो रही तस्करी को बंद करने के लिए एंटी ड्रोन सिस्टम खरीदने को लेकर 110 करोड़ आवंटित किए गए हैं। 

तरनतारन के बॉर्डर इलाकों में इन ड्रोनों का सफलतापूर्वक परीक्षण भी कर लिया गया है, जल्द ही आधिकारिक रूप से इसका इस्तेमाल होने लगेगा। उन्होंने बताया कि यह ड्रोन 10 किलोमीटर तक के क्षेत्र की निगरानी कर सकता है और अपने दायरे में आने वाले ड्रोनों को बॉर्डर के अंदर प्रवेश करते ही मार गिराएगा।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

चंडीगढ़ में केमिस्ट शॉप में कै​शियर को गोलियां से भूना, एक सेकंड में मारी 13 गोलियां

चंडीगढ़ में केमिस्ट शॉप में कै​शियर को गोलियां से भूना, एक सेकंड में मारी 13 गोलियां