Friday, October 02, 2026
BREAKING
• 3-4 अक्टूबर को हमीरपुर प्रवास पर रहेंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अटल सुरंग के दौरे से पहले नैना देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी • हरियाणा के जीएसटी राजस्व में सितंबर माह में 14 प्रतिशत की वृद्धि • अमित शाह जो कहते हैं, उसे पूरा करते हैं; पंजाब से खत्म होगा नशा : सतीश पुनिया • पिहोवा शहर की आंतरिक सड़क के सुधार को सरकार ने दी मंजूरी, लोगों को मिलेगी सुगम आवागमन की सुविधा : रणबीर गंगवा • श्रीमद् भागवत कथा आत्मा के परम कल्याण और जीवन को सही दिशा देने की पवित्र यात्रा : नायब सिंह सैनी • प्रधानमंत्री मोदी 3 अक्टूबर को दिल्ली में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी और भाजपा विधायकों से करेंगे मुलाकात • 9 हजार रुपये रिश्वत लेते डायल-112 पर तैनात दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार • डेराबस्सी में खनन विभाग और प्रशासन की अवैध खनन के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई तेज • ए आई एम एस मोहाली द्वारा सनेटा स्थित ग्रामीण स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र में ‘पोषण मेला-2026’ का आयोजन

राजनीति

यादव-यादव होगा; भाजपा CM के बचाव में खड़े हुए अखिलेश तो क्या बोले ओवैसी

26 जून, 2026 01:32 PM

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को लेकर खड़े हुए जमीन विवाद पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने बचाव किया तो असदुद्दीन ओवैसी ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि यादव-यादव देखा जाएगा, पार्टी नहीं। यादव-यादव होगा; भाजपा CM के बचाव में खड़े हुए अखिलेश तो क्या बोले ओवैसी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से जुड़े जमीन विवाद पर हंगामे ने उस वक्त नया मोड़ ले लिया जब उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव उनके बचाव में खड़े हो गए। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने धुर विरोधी पार्टी भाजपा के एक मुख्यमंत्री का साथ देकर ना सिर्फ राजनीतिक पंडितों को चौंका दिया, बल्कि विपक्षी दलों में भी खलबली मच गई। ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भी अब इस पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश ने यादव होने की वजह से मोहन यादव का बचाव किया है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि यादव होने की वजह से यादव बचाव कर रहा है तो वह जब अल्पसंख्यकों की आवाज उठाते हैं तो शोर क्यों मचाया जाता है?

असदुद्दीन ओवैसी ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कई कई दलों में हो रही टूट को लेकर कहा कि सियासत की लैला उनको बनाया जाता है लेकिन सभी टूट-टूटकर भाजपा में जा रहे हैं। उन्होंने कहा, 'देख रहे हैं सब छोड़ छोड़कर भाग रहे हैं। भारत की सियासत का लैला तो हमको बना दिया। हम पर इल्जाम लगाते हैं कि चुनाव लड़ने से फायदा (बीजेपी को) होता है-नुकसान (विपक्ष को) होता है। अब पूरे भाग रहे हैं तो क्या बोलेंगे उनको। लगता है हम से कॉम्पटिशन कर रहे हैं कि बी टीम कौन होता है। बताइए कौन जिम्मेदार है इसका। जो कल तक हमको गाली देते थे वो अब बीजेपी में जाकर बैठे हैं।

ओवैसी ने कहा- यादव होने की वजह से अखिलेश ने किया मोहन का बचाव
ओवैसी ने लगे हाथ अखिलेश यादव को भी लपेटा और उनके 'यादव कार्ड' पर तंच कसते हुए कहा कि उन्हें यादव दिखा, पार्टी नहीं। सांसद ने कहा, 'मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पर एक अखबार ने रिपोर्ट किया कि उनके परिवार को फायदा हुआ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री उनके तारीफ में खड़े हो गए। क्यों भाइया? क्योंकि वो भी यादव हैं, वो भी यादव हैं। मतलब यादव-यादव होगा। पार्टी को नहीं देखा जाएगा। और जब ओवैसी संविधान के अनुच्छेद 37 का हवाला देकर राजनीतिक न्याय की बात करता है अल्पसंख्यक समाज के लिए तो पूरा आसमान सिर पर उठा लिया जाता है। भइया को लगा कि वो हमारा भइया है, हम जब गरीब की बात करते हैं तो बोले तुम कौन, हम चौधरी-हम ठेकेदार हैं, यह भी तो हिपोक्रेसी है ना।'

Have something to say? Post your comment

और राजनीति खबरें

अभिजीत दीपके की टीम पंजाब के स्कूल पहुंची, कैसा था अरविंद केजरीवाल का रिएक्शन

अभिजीत दीपके की टीम पंजाब के स्कूल पहुंची, कैसा था अरविंद केजरीवाल का रिएक्शन

BRICS पर भिड़े कांग्रेसी! चिदंबरम ने किए सवाल, शशि थरूर ने थमाई फायदों की लिस्ट

BRICS पर भिड़े कांग्रेसी! चिदंबरम ने किए सवाल, शशि थरूर ने थमाई फायदों की लिस्ट

NDA हुई लोकसभा में 300 पार तो INDIA में हाहाकार, इस रूठे दल को मनाने में जुटे

NDA हुई लोकसभा में 300 पार तो INDIA में हाहाकार, इस रूठे दल को मनाने में जुटे

घर का टूटा ताला, अब छिन जाएगी पार्टी? चक्रव्यूह में फंसते जा रहे ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी

घर का टूटा ताला, अब छिन जाएगी पार्टी? चक्रव्यूह में फंसते जा रहे ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी

अभिषेक बनर्जी पर हमला, लगे चोर-चोर के नारे; राहुल गांधी बोले- यह भाजपा की...

अभिषेक बनर्जी पर हमला, लगे चोर-चोर के नारे; राहुल गांधी बोले- यह भाजपा की...

अब गांधी नहीं, PM मोदी; विदेश में भारत का ब्रांड एंबेसडर कौन वाले सवाल पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

अब गांधी नहीं, PM मोदी; विदेश में भारत का ब्रांड एंबेसडर कौन वाले सवाल पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

साइलेंट किलर है 'हाइपरटेंशन', जानें क्यों जरूरी है रोजाना ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग

साइलेंट किलर है 'हाइपरटेंशन', जानें क्यों जरूरी है रोजाना ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग

विपक्ष को न बहस में रुचि है, न ही लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संसदीय प्रक्रियाओं के प्रति सम्मानः जेपी नड्डा

विपक्ष को न बहस में रुचि है, न ही लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संसदीय प्रक्रियाओं के प्रति सम्मानः जेपी नड्डा

गांधीनगर में संगठन सशक्तिकरण पर मंथन, नितिन नबीन ने दिए रणनीतिक संकेत

गांधीनगर में संगठन सशक्तिकरण पर मंथन, नितिन नबीन ने दिए रणनीतिक संकेत

केंद्रीय बजट 2026: रक्षा क्षेत्र के लिए 7.85 लाख करोड़ रुपए आवंटित, राजनाथ सिंह ने जताया पीएम मोदी का आभार

केंद्रीय बजट 2026: रक्षा क्षेत्र के लिए 7.85 लाख करोड़ रुपए आवंटित, राजनाथ सिंह ने जताया पीएम मोदी का आभार