Thursday, November 26, 2026
BREAKING
• गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी • जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड • संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान • संविधान और विकसित हरियाणा पर सार्थक चर्चा होगी : हरविन्द्र कल्याण • घोषणाओं से नहीं होता खिलाड़ियों का सम्मान, समय पर मिले पुरस्कार राशि और सुविधाएं : सैलजा • पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया • श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक • पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, फिर 'आप' की सरकार बनेगी: हरपाल सिंह चीमा • Solan: महिलाओं को 1500 रुपए देने में सरकार विफल : जयराम • Shimla: एचआरटीसी बसों की कमी होगी पूरी, 350 बसों की खरीद प्रक्रिया शुरू

बाज़ार

म्यूचुअल फंड निवेशकों का भरोसा कायम, जुलाई में ₹2.35 लाख करोड़ का शुद्ध निवेश: AMFI रिपोर्ट

11 अगस्त, 2026 04:24 PM

भारत के म्यूचुअल फंड उद्योग में जुलाई के दौरान ₹2.35 लाख करोड़ का शुद्ध निवेश हुआ, जबकि उद्योग की कुल प्रबंधनाधीन संपत्ति (AUM) बढ़कर ₹85.76 लाख करोड़ पहुंच गई। यह जानकारी मंगलवार को जारी एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) के आंकड़ों में सामने आई।

जुलाई में म्यूचुअल फंड में निवेश का सबसे बड़ा हिस्सा डेट आधारित योजनाओं से आया। इन योजनाओं में कुल ₹1.88 लाख करोड़ का शुद्ध निवेश हुआ।

वहीं, इक्विटी आधारित योजनाओं में भी निवेश का सकारात्मक रुझान बना रहा और जुलाई में इनमें ₹24,697 करोड़ का शुद्ध निवेश दर्ज किया गया।

31 जुलाई तक म्यूचुअल फंड उद्योग की कुल AUM ₹85,75,656.52 करोड़ रही, जबकि जुलाई के दौरान औसत AUM ₹86,33,798.38 करोड़ थी।

उद्योग की संपत्ति और निवेश में ओपन-एंडेड योजनाओं का सबसे बड़ा योगदान रहा। इन योजनाओं में ₹2,36,595 करोड़ का शुद्ध निवेश हुआ और उनकी AUM बढ़कर ₹85,59,041 करोड़ हो गई।

स्मॉल-कैप फंड में सबसे ज्यादा निवेश
इक्विटी आधारित योजनाओं में स्मॉल-कैप फंड निवेशकों की पहली पसंद रहे। इनमें जुलाई के दौरान ₹7,767.50 करोड़ का शुद्ध निवेश आया।

इसके बाद मिड-कैप फंड में ₹6,192.31 करोड़ और फ्लेक्सी-कैप फंड में ₹4,709.08 करोड़ का शुद्ध निवेश हुआ।

लार्ज एंड मिड-कैप फंड में ₹3,425.34 करोड़ और मल्टी-कैप फंड में ₹3,227.29 करोड़ का निवेश दर्ज किया गया। वहीं, सेक्टोरल और थीमैटिक फंड में ₹1,328.27 करोड़ का शुद्ध निवेश आया।

हालांकि, कुछ इक्विटी श्रेणियों में निवेशकों ने पैसा निकाला। लार्ज-कैप फंड में ₹1,321.69 करोड़ का शुद्ध बहिर्वाह हुआ। इसके अलावा ELSS फंड से ₹959.13 करोड़ और डिविडेंड यील्ड फंड से ₹169.16 करोड़ की निकासी हुई।

हाइब्रिड फंड में भी मजबूत निवेश
जुलाई में हाइब्रिड योजनाओं में ₹11,490.56 करोड़ का शुद्ध निवेश आया। इनमें आर्बिट्राज फंड सबसे आगे रहे, जिनमें ₹6,502.44 करोड़ का निवेश हुआ। इसके बाद मल्टी-एसेट एलोकेशन फंड में ₹3,753.38 करोड़ का शुद्ध निवेश दर्ज किया गया।

अन्य योजनाओं में ETF में ₹9,512.05 करोड़ और गोल्ड ETF में ₹1,558.75 करोड़ का निवेश हुआ। वहीं, इंडेक्स फंड में ₹1,536.60 करोड़ का शुद्ध निवेश दर्ज किया गया।

डेट फंड में लिक्विड फंड का दबदबा
डेट आधारित योजनाओं में लिक्विड फंड ने सबसे ज्यादा निवेश आकर्षित किया। जुलाई में इनमें ₹1,19,065.85 करोड़ का शुद्ध निवेश आया।

इसके बाद ओवरनाइट फंड में ₹40,412.55 करोड़ और मनी मार्केट फंड में ₹21,180.23 करोड़ का निवेश दर्ज किया गया। 31 जुलाई तक देश में म्यूचुअल फंड उद्योग के कुल फोलियो की संख्या 28.09 करोड़ रही।

 

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

Bisleri विवाद पर कंपनी की सफाई, 143 प्लांट चालू, सिर्फ एक बैच की बिक्री पर रोक, जानें पूरा मामला

Bisleri विवाद पर कंपनी की सफाई, 143 प्लांट चालू, सिर्फ एक बैच की बिक्री पर रोक, जानें पूरा मामला

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 83,821 और निफ्टी 25,719 पर

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 83,821 और निफ्टी 25,719 पर

नवंबर में अब तक भारतीय शेयर बाजार में 35 लाख करोड़ रुपए जुड़े, एफपीआई की रिकॉर्ड खरीदारी से सेंसेक्स 11 प्रतिशत चढ़ा

नवंबर में अब तक भारतीय शेयर बाजार में 35 लाख करोड़ रुपए जुड़े, एफपीआई की रिकॉर्ड खरीदारी से सेंसेक्स 11 प्रतिशत चढ़ा

फॉक्सकॉन इंडिया पर लगा स्थानीय वेंडर्स का देरी से भुगतान का आरोप, 143 करोड़ रुपए की दिवालिया याचिका दायर

फॉक्सकॉन इंडिया पर लगा स्थानीय वेंडर्स का देरी से भुगतान का आरोप, 143 करोड़ रुपए की दिवालिया याचिका दायर

गुरु नानक जयंती पर भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई में नहीं होगा कारोबार

गुरु नानक जयंती पर भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई में नहीं होगा कारोबार

सोने और चांदी में लौटी खरीदारी, कीमतें करीब 2.50 प्रतिशत तक बढ़ीं

सोने और चांदी में लौटी खरीदारी, कीमतें करीब 2.50 प्रतिशत तक बढ़ीं

भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, आईटी और कंज्यूमर ड्यूरेबल सेक्टर में खरीदारी

भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, आईटी और कंज्यूमर ड्यूरेबल सेक्टर में खरीदारी

आंध्र प्रदेश सरकार के लिए एआई-आधारित लीगल प्लेटफॉर्म बनाएगा रेलटेल, मिला 27 करोड़ रुपए का ऑर्डर

आंध्र प्रदेश सरकार के लिए एआई-आधारित लीगल प्लेटफॉर्म बनाएगा रेलटेल, मिला 27 करोड़ रुपए का ऑर्डर

एआई, 5जी और डेटा सेंटर निवेश से भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था विकास के नए चरण में प्रवेश कर रही है: रिपोर्ट

एआई, 5जी और डेटा सेंटर निवेश से भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था विकास के नए चरण में प्रवेश कर रही है: रिपोर्ट

मारुति सुजुकी इंडिया ने फिर बढ़ाए दाम, 0.31 प्रतिशत महंगी होंगी चुनिंदा कारें; लागत दबाव को बताई वजह

मारुति सुजुकी इंडिया ने फिर बढ़ाए दाम, 0.31 प्रतिशत महंगी होंगी चुनिंदा कारें; लागत दबाव को बताई वजह