Thursday, July 09, 2026
BREAKING
मेलबर्न में पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई कारोबारियों को दिया भारत में निवेश का न्योता, बोले-स्वच्छ ऊर्जा, एआई और इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश बढ़ाएं पीएम मोदी भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम में हुए शामिल, ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष अल्बनीज से की मुलाकात टॉक्सिक के तबाही गाने को 24 घंटे में 16 मिलियन+ व्यूज, बोल्ड सीन्स पर लोग बोले- RIP सेंसरबोर्ड सीमा सजदेह से तलाक पर अब सोहेल खान बोले- मैं इसकी पूरी जिम्मेदारी लेता हूं मेकर्स ने मेरी जिंदगी खराब की..., शिल्पा शिंदे पर भड़कीं हिना खान, कहा- वो 'बिग बॉस' कभी भी जीत नहीं पाती अगर उसने... राजेश शर्मा की हालत गंभीर, एक्ट्रेस सुदीपा चटर्जी ने दी पूरी घटना की जानकारी, AICWA ने उठाए सवाल सैफ अली खान से एक सीन नं*गे में करवाना चाहते थे विशाल भारद्वाज, एक्टर ने बदले में रख दी थी ये डिमांड संजय दत्त की बुआ थी बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस , आइटम सॉन्ग से देती थीं हेलन को टक्कर शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी में घर के बेटे की तरह क्यों पहुंचे थे विकी कौशल, आपको पता है कनेक्शन? वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

चंडीगढ़

मोहाली में रेप पीड़िता से ली रिश्वत, VIDEO:महिला ASI ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 20 हजार मांगे; पैसे लेते वीडियो बना

मोहाली में रेप पीड़िता से ली रिश्वत, VIDEO:महिला ASI ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 20 हजार मांगे; पैसे लेते वीडियो बना

24 नवंबर, 2022 12:22 PM

पंजाब के मोहाली जिले में आते डेरा बस्सी में एक महिला ASI द्वारा रेप पीड़िता से जांच के नाम पर रिश्वत लेने की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि मामले में ASI पर केस दर्ज कर जांच विजिलेंस ब्यूरो को सौंपी जा चुकी है, मगर पीड़िता पंजाब सरकार से जवाब मांग रही है। पीड़ित महिला का कहना है कि अगर सिस्टम इतना ही कमजोर है जो इन्हें (पुलिस) को कटोरे लेकर घर-घर जाकर भीख मांगनी शुरू कर देनी चाहिए।

महिला ने कहा कि पंजाब में सरकार बनाने के दौरान अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान और स्थानीय विधायक ने भी कहा था कि उनकी सरकार एक पैसा नहीं लेगी। बता दें कि 20 हजार रुपए रिश्वत पीड़िता के घर में ली गई थी जो CCTV कैमरे में कैद हो गई थी। वीडियो में ASI पैसे पकड़ती नजर आ रही है।

महिला का कहना है कि पिछले कई महीनों से वह कार्रवाई के लिए डेरा बस्सी थाने में चक्कर लगा रही थी। वहीं महिला का आरोप है कि डेरा बस्सी थाना SHO ने भी उससे 20 हजार रुपए की मांग की थी। महिला ने कहा कि दुष्कर्म जैसे मामले में पुलिस ने सिर्फ केस दर्ज करने के बाद कोई कार्रवाई नहीं की। मामले में पंजाब विजिलेंस, CM विंडो और पंजाब DGP और SSP को भी शिकायत दे रखी है। वहीं महिला ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान से भ्रष्टाचार रोकने के लिए जो नंबर जारी किया था उस पर भी रिश्वत की वीडियो पोस्ट की गई है। महिला ने कहा कि पुलिस ने अभी तक केस में चालान भी पेश नहीं किया।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पैसे मांगे
घटना जून महीने की बताई जा रही है। जिसके बाद आरोपी महिला ASI प्रवीण कौर की थाने से पुलिस लाइन ट्रांसफर हो गई थी। डेरा बस्सी की पीड़िता ने थाने में एक रेप की शिकायत दर्ज करवाई थी। महिला ASI ने आरोपी को गिरफ्तार करने के नाम पर महिला से रिश्वत की मांग की थी। आरोपी ASI महिला के घर पर रिश्वत की रकम लेने पहुंची थी। यह सारी घटना महिला के घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई थी।

वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद DSP, डेरा बस्सी दर्पण आहलूवालिया ने महिला ASI के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। मामले में आगामी जांच पंजाब विजिलेंस ब्यूरो को सौंपी गई है। महिला का कहना है कि जब आरोपी ASI को पता लगा कि उसके पास रिश्वत मांगने की CCTV फुटेज है तो वह अपनी डेरा बस्सी थाने से बदली करवा चली गई थी।

अस्पताल में मेडिकल के बाद भी 20 हजार रुपए लिए
पीड़ित महिला ने कहा कि घटना के बाद उनका मोहाली फेज 6 अस्पताल में मेडिकल करवाया गया था। वहां महिला ASI ने कहा कि कार्रवाई में खर्चा आएगा। अस्पताल के बाहर महिला ASI ने 20 हजार रुपए लिए थे। महिला ASI ने पीड़िता के घर आकर 20 हजार रुपए और लिए और कहा कि CCTV कैमरे बंद कर दे। पीड़िता ने ASI को झूठ कहा कि उसने कैमरे बंद कर दिए। वहीं जब ASI ने रिश्वत ली तो घटना कैमरों में कैद हो गई थी। महिला ने कहा कि उनके घर में 5 साल से कैमरे लगे हुए हैं।

रोपड़ गई तो ड्राइवर और गाड़ी ले गई
पीड़िता के मुताबिक आरोपी महिला ASI रोपड़ में IG से उनके केस की जांच के नाम पर उनकी कार और ड्राइवर को भी ले गई थी। वहीं खर्चे के नाम पर 10 हजार रुपए ले गई। पी़ड़िता का कहना है कि ASI उनसे कुल 50 हजार रुपए रिश्वत ले चुकी है। मार्च, 2022 में दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया था।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

चंडीगढ़ में सरकारी आवास में रहने वाले कर्मचारियों के लिए अहम खबर, 10 जुलाई तक भरें रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म

चंडीगढ़ में सरकारी आवास में रहने वाले कर्मचारियों के लिए अहम खबर, 10 जुलाई तक भरें रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार