Thursday, July 09, 2026
BREAKING
मेलबर्न में पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई कारोबारियों को दिया भारत में निवेश का न्योता, बोले-स्वच्छ ऊर्जा, एआई और इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश बढ़ाएं पीएम मोदी भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम में हुए शामिल, ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष अल्बनीज से की मुलाकात टॉक्सिक के तबाही गाने को 24 घंटे में 16 मिलियन+ व्यूज, बोल्ड सीन्स पर लोग बोले- RIP सेंसरबोर्ड सीमा सजदेह से तलाक पर अब सोहेल खान बोले- मैं इसकी पूरी जिम्मेदारी लेता हूं मेकर्स ने मेरी जिंदगी खराब की..., शिल्पा शिंदे पर भड़कीं हिना खान, कहा- वो 'बिग बॉस' कभी भी जीत नहीं पाती अगर उसने... राजेश शर्मा की हालत गंभीर, एक्ट्रेस सुदीपा चटर्जी ने दी पूरी घटना की जानकारी, AICWA ने उठाए सवाल सैफ अली खान से एक सीन नं*गे में करवाना चाहते थे विशाल भारद्वाज, एक्टर ने बदले में रख दी थी ये डिमांड संजय दत्त की बुआ थी बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस , आइटम सॉन्ग से देती थीं हेलन को टक्कर शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी में घर के बेटे की तरह क्यों पहुंचे थे विकी कौशल, आपको पता है कनेक्शन? वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

चंडीगढ़

मोहाली में 'कारजैकिंग' का खौफ:कैब बुक कर डेराबस्सी में लूटी; 13 दिनों में चौथी वारदात; 4 लूटेरे घूम रहे

03 दिसंबर, 2022 06:20 PM

मोहाली जिले में 4 लूटेरों का गैंग मोहाली जिले में एक्टिव है। पिछले 20 नवंबर से अभी तक गन पॉइंट पर कार लूट की 4 घटनाएं हो गई हैं। चारों घटनाओं में 4 लूटेरे शामिल थे। ताजा घटना डेरा बस्सी में बीते शुक्रवार रात को हुई। यहां लूटेरों ने एक कैब बुक की और ड्राइवर को थोड़ा आगे जाकर गन पॉइंट पर कार लूटकर चले गए। डेराबस्सी के सैदपुर गांव के पास लूटेरों ने वारदात को अंजाम दिया है।

मामले में शिकायतकर्ता पंचकूला सेक्टर 15 का दशरथ है। वह एक कंपनी की कैब चलाता है। डेराबस्सी थाना पुलिस ने IPC की धारा 379 बी और 506 व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लूटेरों ने बुक की कैब
बीते शुक्रवार लूटेरों ने दशरथ की कैब बुक की थी। दशरथ अनजाने में लूटेरों को सवारी समझ उन्हें पिक करने ATS वैली स्कूल के बाहर गया था। जब वह लोकेशन पर पहुंचा तो उसे वहां 4 व्यक्ति खड़े दिखे। उनमें से एक ने उसे OTP बताया। जिसके बाद वह चारों गाड़ी में बैठ गए। जब दशरथ उन्हें लेकर सैदपुर गांव से जुड़ती कनेक्टिंग लिंक पर पहुंचा तो लूटेरों ने उसके सिर पर पिस्टल लगा दी और कार छोड़ने को कहा। उसके बाद आरोपी उसका मोबाइल फोन और कार लूट ले गए।

20 नवंबर से अभी तक 4 वारदातें
इससे पहले बीते 26 नवंबर को मोहाली फेज 11 में एक ड्राइवर से वरना कार लूट कर 4 आरोपी फरार हो गए। शिकायतकर्ता पानीपत का विनोद कुमार था। उसके मुताबिक, 4 लूटेरों ने इस वारदात को अंजाम दिया था। विनोद पानीपत से मोहाली फेज 10 आया हुआ था। वह अपने मालिक पानीपत के संजय कुमार के 2 रिश्तेदारों को छोड़ने आया था। रिश्तेदार सत्संग में शामिल होने पहुंचे थे।

रिश्तेदारों को फेज 10 में ड्रॉप कर विनोद फेज 12 में ढाबे पर खाना खाने रुका था। जैसे ही वह कार में बैठने लगा तो पिस्तौल के दम पर चार युवकों ने उससे पर्स, मोबाइल और कार लूट ली। रात लगभग 10.30 बजे यह घटना घटी थी

सेक्टर 88 में कार चुराई और सरहिंद में मिली
बीते 23 नवंबर की रात 2 बजे सेक्टर 88 स्थित पूरब अपार्टमैंट के पास हर्षद गौतम नामक व्यक्ति और उसके 2 रिश्तेदारों से 4 लूटेरे हवाई फायरिंग करते हुए गन पॉइंट पर कार लूट फरार हो गए थे। आरोपी होंडा सिटी कार में आए थे। अचानक उन्होंने कार रोकी और हर्षद को पिस्टल दिखाई और धमकाते हुए कार लूट ली। पुलिस को लावारिस हालत में कार सरहिंद से बरामद हुई थी। हर्षद ने टोयोटा कंपनी की ग्लांजा कार रेंट पर बुक की थी जिसमें उन्होंने हिमाचल प्रदेश घूमने जाना था।

खरड़ में कार लूटी
बीते 20 नवंबर को खरड़ में एक टैक्सी ड्राइवर से कार लूट हुई थी। वह लूट भी गन पाॅइंट पर हुई थी। ड्राइवर फतेहगढ़ साहिब का हरप्रीत सिंह था। उसके 2 मोबाइल फोन भी लूटेरे ले गए थे। 20 नवंबर को रात करीब डेढ़ बजे हरप्रीत सवारियां लेकर सेक्टर-68 मोहाली से खरड़ जा रहा था। जब वह खरड़ पहुंचा तो 4 आरोपी उसका इंतजार कर रहे थे। वह गाड़ी में बैठे और आगे जाकर गाड़ी लूट ली।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

चंडीगढ़ में सरकारी आवास में रहने वाले कर्मचारियों के लिए अहम खबर, 10 जुलाई तक भरें रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म

चंडीगढ़ में सरकारी आवास में रहने वाले कर्मचारियों के लिए अहम खबर, 10 जुलाई तक भरें रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार