Monday, October 26, 2026
BREAKING
• दिल्ली की मुख्यमंत्री ने 'नमो यमुना क्रूज सफारी' के ट्रायल रन की शुरुआत की, छठ पूजा से पहले सेवा होगी शुरू • राजनाथ सिंह का खड़गे को जवाब, प्रधानमंत्री मोदी को ऐसी टिप्पणियों से विचलित नहीं किया जा सकता • लगातार गिरावट के बाद सोने-चांदी में लौटी तेजी, MCX पर सोना ₹1.42 लाख और चांदी ₹1.96 लाख के पार • एआई चिप खरीदने के लिए स्पेसएक्स ने जुटाई 40 अरब डॉलर की कर्ज फंडिंग • भारतीय शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 609 अंक टूटा; निफ्टी 22,400 के करीब • रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा • न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट • तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश • हूती ने रियाद हवाई अड्डे पर 'सटीक' हमले का दावा किया • एक महीने में दूसरी बार ट्रंप ने 'दोस्त' नेतन्याहू के लिए इजरायल से की वोट अपील

खेल

मैं टीम की जरूरत के हिसाब से बल्लेबाजी कर सकती हूं, सब माइंडसेट की बात है : तेजल हसबनीस

25 अक्टूबर, 2026 04:54 PM

वडोदरा : भारतीय बल्लेबाज तेजल हसबनीस का मानना है कि अलग-अलग मैच स्थितियों के लिए की गई पुख्ता तैयारी ही उनके हालिया अच्छे प्रदर्शन का राज है। उनका कहना है कि इससे उन्हें वह स्पष्टता मिलती है, जिसकी जरूरत उन्हें मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने उतरते समय होती है।

तेजल ने मोहाली में ऑस्ट्रेलिया 'ए' के खिलाफ 50 ओवरों की सीरीज में भारत 'ए' के लिए दो अर्धशतक जड़े, जिससे टीम ने 2-1 से सीरीज जीती। इसी प्रदर्शन की बदौलत उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में बुलाया गया है, जो बीसीए स्टेडियम में खेली जा रही है।

तेजल ने ब्रॉडकास्टर्स के साथ बातचीत में कहा, "सच कहूं तो, मुझे लगता है कि एक मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज के तौर पर तैयारी बहुत अहम है, क्योंकि मैं खुद को अलग-अलग तरह की स्थितियों में ढालने की कोशिश करती हूं। जैसा कि आपने कहा, मैं अलग-अलग पहलुओं पर काफी अभ्यास करती हूं। जैसे मुझे किन क्षेत्रों को निशाना बनाना है या मुझे किस तरह की पारी आगे बढ़ानी है।"

उन्होंने आगे कहा, "फिर जब मैं मैच खेल रही होती हूं, तो मैं बस पूरी स्पष्टता रखने की कोशिश करती हूं, क्योंकि मुझे लगता है कि स्पष्टता से बेहतर नतीजे मिलते हैं। इसी कारण तैयारी मददगार होती है। अच्छी तैयारी से चीजें स्पष्ट हो जाती हैं और स्पष्टता से बेहतर परिणाम मिलते हैं।"

ऑस्ट्रेलिया 'ए' के खिलाफ लगातार मैचों में 81 और 60 रन की पारियों के बारे में बात करते हुए दाएं हाथ की बल्लेबाज तेजल ने कहा कि वर्तमान में बने रहना और मैच की स्थिति पर पैनी नजर रखने से उन्हें विपक्षी गेंदबाजों के मुकाबले आगे रहने में मदद मिली। उन्होंने कहा, "मैं बस वर्तमान स्थिति पर ध्यान दे रही थी, स्कोरबोर्ड को देख रही थी और उसी के हिसाब से खुद को ढाल रही थी। इससे मुझे मदद मिली। तकनीकी रूप से भी मैं उनसे एक कदम आगे रहने की कोशिश कर रही थी और यह काम कर गया।"

जब उनसे पूछा गया कि उनकी तैयारी में मानसिक पहलू ज्यादा था या तकनीकी, तो तेजल ने कहा कि इसमें 'खुद पर भरोसा' सबसे अहम रहा। इसके साथ ही, उन्हें अपनी इस क्षमता पर भी पूरा भरोसा था कि जरूरत पड़ने पर वह अपनी बल्लेबाजी की गति बदल सकती हैं और स्कोरबोर्ड को लगातार आगे बढ़ा सकती हैं।

तेजल ने कहा, "मुझे लगता है कि यह सब बस माइंडसेट की बात है। मुझे पता है कि मेरे पास दोनों तरह के गेयर हैं - यानी जब भी टीम को जरूरत हो, मैं आक्रामक रुख अपना सकती हूं, और अगर स्थिति वैसी हो, तो मैं स्ट्राइक रोटेट करने में भी माहिर हूं। मुझे लगता है कि बस खुद पर भरोसा रखने और स्कोरबोर्ड के हिसाब से खेलने की बात है।"

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत

वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत

27 अक्टूबर को होगा मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन की चोट का स्कैन, काइल जैमीसन खेलेंगे तीसरा टी20 मुकाबला

27 अक्टूबर को होगा मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन की चोट का स्कैन, काइल जैमीसन खेलेंगे तीसरा टी20 मुकाबला

शाहीन अफरीदी के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, वनडे में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले बने पाकिस्तानी तेज गेंदबाज

शाहीन अफरीदी के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, वनडे में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले बने पाकिस्तानी तेज गेंदबाज

दूसरे वनडे में जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, क्रांति की जगह वैष्णवी को मौका

दूसरे वनडे में जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, क्रांति की जगह वैष्णवी को मौका

जायसवाल, राहुल, सुदर्शन, जुरेल फ्लॉप, न्यूजीलैंड ए के सामने इंडिया ए 113 पर सिमटी