Tuesday, June 30, 2026
BREAKING
जब हमारे संकल्प, विचार और मन की भावनाएं एक होती हैं, तब हर कार्य सफल होता है: प्रधानमंत्री मोदी गाजियाबाद : ट्रांसफॉर्मर में लगी भीषण आग, 2 किलोमीटर दूर तक दिखीं लपटें; कई दमकल गाड़ियों ने पाया काबू फीफा वर्ल्ड कप-2026 : चार बार की चैम्पियन जर्मनी बाहर, पैराग्वे ने पेनल्टी शूटआउट में जीत दर्ज कर अंतिम-16 में जगह बनाई वडोदरा में वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस के समापन सत्र को संबोधित करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारत ने अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों की कड़ी निंदा की भारी बारिश और बाढ़ के बीच भारतीय सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन, सुरक्षित निकाले गए 27 ग्रामीण श्रीगंगानगर : 13 वर्षीय बालिका से कथित यौन उत्पीड़न मामले में बड़ी कार्रवाई, होटल मैनेजर सहित 12 गिरफ्तार 14 साल पूरे होने पर भावुक हुए अनुराग सिंह, बोले- 'जट्ट एंड जूलियट को इतना प्यार मिलेगा, कभी सोचा नहीं था' हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा

हरियाणा

मुख्य डेरा बाबा भूमणशाह में होने वाले शहीदी महासम्मेलन को लेकर तैयारियां जोरों पर

28 जुलाई, 2025 02:10 PM

सिरसा। ।(सतीश बंसल) मुख्य डेरा बाबा भूमणशाह, ग्राम बाबा भूमणशाह (संघर सरिस्ता), सिरसा में 31 जुलाई को आयोजित किए जाने वाले शिरोमणि शहीद उधम सिंह कंबोज के 85वें शहीदी महासम्मेलन के लिए प्रचार-प्रसार गांव-गांव व डोर-टू-डोर किया जा रहा है। बाबा ब्रह्मदास महाराज के पावन सान्निध्य में यह महासम्मेलन ऐतिहासिक होगा। 31 जुलाई को अनेक धार्मिक व सामाजिक आयोजन होंगे, जिसमें देश भक्ति गीत-संगीत, नाटक, कोरियोग्राफी सहित अन्य कार्यक्रम होंगे। डेरे के सेवक सचिव विनोद एडवोकेट ने बताया कि रानियां, ऐलनाबाद, सिरसा, कालांवाली, डबवाली में देश भक्तों द्वारा सम्मेलन के प्रचार.प्रसार का जिम्मा अपने हाथों में लिया है। लाखों की संख्या में देशभक्त 31 जुलाई को मुख्य धाम पहुंचकर शहीद को अपने श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। उन्होंने बताया कि खास तौर पर युवाओं में सम्मेलन को लेकर जबरदस्त उत्साह है। 24 घंटे का गुरु का अटूट लंगर चलेगा, जिसमें हल्वा व चावल आदि मिष्ठान विशेष तौर पर बाबा ब्रह्मदास महाराज मुख्य धाम की ओर से देश भक्तों को परोसेंगे। उन्होंने बताया कि तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए पूरे हरियाणा,, पंजाब व राजस्थान के श्रद्धालुओं की मीटिंग हर रोज चल रही है। सभी की ड्यूटियां भारी संख्या में आने वाले देश भक्तों की सेवा में लगाई जा रही है। इस महासम्मेलन के सफल आयोजन के लिए प्रशासन भी पूरा सहयोग कर रहा है। प्रतिदिन प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था, बिजली-पानी व स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया जा रहा है। डेरा श्रद्धालु कार्यक्रम को लेकर सफाई अभियान में जुटे हुए हैं। आज प्रचार वैन रानियां क्षेत्र के अनेक गांवों में पहुंची और बाबा ब्रह्मदास महाराज के आह्वान पर पूरे जुलाई माह में शहीद उधम सिंह की याद में देशभर में श्रद्धालुओं द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हंै। इसी कड़ी में रविवार को गुरुग्राम में शहीदी कार्यक्रम में बाबा ब्रह्मदास महाराज ने शिरकत की और श्रद्धालुओं को शहीद उधम सिंह के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इसके अलावा कल 28 जुलाई को इंद्री (करनाल) में आयोजित होने वाले शहीदी सम्मेलन में बाबा ब्रह्मदास महाराज शामिल होंगे और राष्ट्रीय स्तरीय शहीदी महासम्मेलन 31 जुलाई 2025 को मुख्य धाम डेरा बाबा भूमणशाह, संघर साधा सिरसा में देश-विदेश से श्रद्धालुओं को बाबा ब्रह््मदास महाराज ने अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक

हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा

हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन

हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन

यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ

यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ

भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह

भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह

मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा

मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा

Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह...

Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह...

1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार

1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता