Wednesday, June 10, 2026
BREAKING
भगवंत मान सरकार कर्मचारियों, मजदूरों और हाशिये पर मौजूद समुदायों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध; किसी भी चिंता को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा: हरपाल सिंह चीमा माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की कैडेट दीक्षा शर्मा का इंडियन नेवल अकादमी में प्री-कमीशन प्रशिक्षण के लिए चयन युद्ध नशों विरुद्ध: नशा तस्करी के वित्तीय ढांचे को ध्वस्त करने के लिए अवैध हवाला संचालकों के खिलाफ 3-दिवसीय राज्यव्यापी विशेष अभियान शुरू पंजाब विधानसभा स्पीकर ने नागरिकों से 10 लाख रुपये तक की मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा का लाभ उठाने और स्वस्थ रहने की अपील की छत्तबीर चिड़ियाघर स्कूल क्लब में चार वर्षों के दौरान 4,850 स्कूल पंजीकृत, 4.2 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा हरदीप सिंह मुंडियां ने 48 ज़िला सिस्टम मैनेजरों और सहायक सिस्टम मैनेजरों को नियुक्ति पत्र सौंपे पंजाब पुलिस के ‘स्टूडेंट पुलिस कैडेट’ कार्यक्रम को मिला बड़ा समर्थन; पंजाब भर के 280 स्कूलों के लगभग 11,200 विद्यार्थी उठा रहे हैं लाभ विश्व फैटी लिवर दिवस 2026: फैटी लिवर रोग यकृत स्वास्थ्य के लिए बड़ी चुनौती बना; भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ से समय पर जांच और उपचार को मिल रहा बल मान सरकार द्वारा पटियाला में हाइब्रिड सफाई मॉडल की शुरुआत; पटियाला को पंजाब का सबसे स्वच्छ शहर बनाने के लिए 30 दिनों का लक्ष्य निर्धारित बुजुर्ग मां की पुकार पर तत्काल कार्रवाई; डॉ. बलजीत कौर के नेतृत्व में मिला न्याय

पंजाब

मान सरकार द्वारा पटियाला में हाइब्रिड सफाई मॉडल की शुरुआत; पटियाला को पंजाब का सबसे स्वच्छ शहर बनाने के लिए 30 दिनों का लक्ष्य निर्धारित

10 जून, 2026 08:30 PM

चंडीगढ़ : पंजाब के शहरी क्षेत्रों में सफाई और स्वच्छता कार्यों में बड़ा बदलाव लाते हुए पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री स हरजोत सिंह बैंस ने आज अपनी तरह के पहले हाइब्रिड सफाई मॉडल की घोषणा की। यह मॉडल एक महीने के भीतर पटियाला को राज्य का सबसे स्वच्छ शहर बनाएगा और आने वाले समय में पंजाब को भारत का सबसे स्वच्छ राज्य बनाया जाएगा।

पटियाला की सड़कों पर बुधवार सुबह इस नए मॉडल की शुरुआत करते हुए हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि यह हाइब्रिड मॉडल मशीनों द्वारा घास-फूस की कटाई, सुपर-सक्शन मशीनों, स्क्रबरों, हाथों से जैविक कचरा एकत्र करने तथा सड़कों की धुलाई के कार्य को आपस में जोड़ता है। यह प्रणाली प्रत्येक वार्ड के लिए पूर्व निर्धारित साप्ताहिक सफाई कार्यक्रम के अनुसार कार्य करेगी।

स हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब भारत के सबसे बेहतर सफाई मॉडल को लागू कर रहा है। इस चार-स्तरीय मॉडल में ऑटोमैटिक श्रब कटर (झाड़ियां काटने वाली मशीन), घास-फूस और पेड़ों की टहनियों की हाथों से सफाई, सुपर-सक्शन मशीन और स्क्रबर शामिल हैं। इसके बाद सड़कों को धोया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह तो अभी शुरुआत है। अगला सोमवार इससे भी बेहतर होगा और हर सप्ताह इसमें और सुधार होगा। आपको हर सड़क चमकती हुई दिखाई देगी, जो इसी प्रणाली का परिणाम होगा।

स्थानीय निकाय मंत्री ने जोर देकर कहा कि सफाई कर्मचारी इस अभियान का मुख्य हिस्सा हैं। दूसरा चरण पूरी तरह (जैविक कचरा एकत्र करना) उन पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा, “हमारे सफाई सेवक हमारे मुख्य भागीदार हैं। मशीनें भारी काम करेंगी और वे बारीकी वाला काम संभालेंगे। यह प्रणाली हाथों से किए जाने वाले कठिन श्रम को कम करने और कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए तैयार की गई है। एक बार जब सड़कें चमकने लगेंगी तो गहन सफाई की आवश्यकता स्वाभाविक रूप से कम हो जाएगी, लेकिन स्वच्छता केवल बढ़ेगी।”

स हरजोत सिंह बैंस ने कहा, “हमारा प्रयास पटियाला को एक महीने के भीतर पंजाब का सबसे स्वच्छ और सुंदर शहर बनाने का है। इसके बाद हम पूरे पंजाब में इस अभियान की शुरुआत करेंगे।”

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

भगवंत मान सरकार कर्मचारियों, मजदूरों और हाशिये पर मौजूद समुदायों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध; किसी भी चिंता को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा: हरपाल सिंह चीमा

भगवंत मान सरकार कर्मचारियों, मजदूरों और हाशिये पर मौजूद समुदायों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध; किसी भी चिंता को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा: हरपाल सिंह चीमा

माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की कैडेट दीक्षा शर्मा का इंडियन नेवल अकादमी में प्री-कमीशन प्रशिक्षण के लिए चयन

माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की कैडेट दीक्षा शर्मा का इंडियन नेवल अकादमी में प्री-कमीशन प्रशिक्षण के लिए चयन

युद्ध नशों  विरुद्ध: नशा तस्करी के वित्तीय ढांचे को ध्वस्त करने के लिए अवैध हवाला संचालकों के खिलाफ 3-दिवसीय राज्यव्यापी विशेष अभियान शुरू

युद्ध नशों विरुद्ध: नशा तस्करी के वित्तीय ढांचे को ध्वस्त करने के लिए अवैध हवाला संचालकों के खिलाफ 3-दिवसीय राज्यव्यापी विशेष अभियान शुरू

पंजाब विधानसभा स्पीकर ने नागरिकों से 10 लाख रुपये तक की मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा का लाभ उठाने और स्वस्थ रहने की अपील की

पंजाब विधानसभा स्पीकर ने नागरिकों से 10 लाख रुपये तक की मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा का लाभ उठाने और स्वस्थ रहने की अपील की

छत्तबीर चिड़ियाघर स्कूल क्लब में चार वर्षों के दौरान 4,850 स्कूल पंजीकृत, 4.2 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

छत्तबीर चिड़ियाघर स्कूल क्लब में चार वर्षों के दौरान 4,850 स्कूल पंजीकृत, 4.2 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

हरदीप सिंह मुंडियां ने 48 ज़िला सिस्टम मैनेजरों और सहायक सिस्टम मैनेजरों को नियुक्ति पत्र सौंपे

हरदीप सिंह मुंडियां ने 48 ज़िला सिस्टम मैनेजरों और सहायक सिस्टम मैनेजरों को नियुक्ति पत्र सौंपे

पंजाब पुलिस के ‘स्टूडेंट पुलिस कैडेट’ कार्यक्रम को मिला बड़ा समर्थन; पंजाब भर के 280 स्कूलों के लगभग 11,200 विद्यार्थी उठा रहे हैं लाभ

पंजाब पुलिस के ‘स्टूडेंट पुलिस कैडेट’ कार्यक्रम को मिला बड़ा समर्थन; पंजाब भर के 280 स्कूलों के लगभग 11,200 विद्यार्थी उठा रहे हैं लाभ

विश्व फैटी लिवर दिवस 2026: फैटी लिवर रोग यकृत स्वास्थ्य के लिए बड़ी चुनौती बना; भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ से समय पर जांच और उपचार को मिल रहा बल

विश्व फैटी लिवर दिवस 2026: फैटी लिवर रोग यकृत स्वास्थ्य के लिए बड़ी चुनौती बना; भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ से समय पर जांच और उपचार को मिल रहा बल

बुजुर्ग मां की पुकार पर तत्काल कार्रवाई; डॉ. बलजीत कौर के नेतृत्व में मिला न्याय

बुजुर्ग मां की पुकार पर तत्काल कार्रवाई; डॉ. बलजीत कौर के नेतृत्व में मिला न्याय

पंजाब पुलिस तेल और गैस कंपनियों की सुरक्षा संबंधी शिकायतों पर तुरंत करेगी कार्रवाई

पंजाब पुलिस तेल और गैस कंपनियों की सुरक्षा संबंधी शिकायतों पर तुरंत करेगी कार्रवाई