Tuesday, October 20, 2026
BREAKING
• हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा • सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज • महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी • हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ • पंजाब में नशे को लेकर गृह मंत्री शाह का आप सरकार पर हमला, बोले- राजनीतिक संरक्षण के बिना युवाओं तक नहीं पहुंच सकती चिट्टा • पंजाब में नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या के मामले की जांच करेगी सीबीआई - अमित शाह • पंजाब के सीएम भगवंत मान का अमित शाह पर तीखा हमला, बोले-घटिया राजनीति बंद करें • परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार को घेरा • मृतक की मां के लिए पेंशन और भतीजी को नौकरी की मांग, अमित शाह ने सहायता का दिया आश्वासन: परिजन • पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ लड़ने वाले विक्रमजीत के परिवार से मिले अमित शाह, 15 मिनट तक की बात

हरियाणा

महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी

20 अक्टूबर, 2026 07:40 PM

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि महाराजा शूरसैनी जी एक महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे। उन्होंने अपने शासनकाल में प्रजा के हित में अनेक कार्य किए और सुशासन की मिसाल पेश की। उनका जीवन हमें सत्य, न्याय, पराक्रम और जनसेवा की प्रेरणा देता है। हमारी सरकार महापुरुषों, संतों की विरासत को संजोने और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार प्रदेशभर में महापुरुषों की प्रतिमाएं, स्मारक और भवन बनाए जा रहे हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को लाडवा शहर के कुरुक्षेत्र यमुनानगर मार्ग पर स्थापित की गई सैनी समाज के गौरव, चक्रवर्ती सम्राट महाराजा शूरसैनी जी की भव्य प्रतिमा का विधिवत लोकार्पण किया। यह प्रतिमा शहरी स्थानीय निकाय विभाग, हरियाणा द्वारा लगभग 98 लाख रुपए की लागत से तैयार करवाई गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि महाराजा शूरसैनी जी की प्रतिमा से लाडवा शहर को एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के रूप में नई पहचान मिली है। प्रतिमा स्थल को आकर्षक लाइटिंग, सौंदर्यीकरण और पार्क के रूप में विकसित किया गया है, जो अब शहर का मुख्य आकर्षण का केंद्र बनेगा। लाडवा में स्थापित की गई महाराजा शूरसैनी जी की यह प्रतिमा युवाओं को उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित करेगी।


उन्होंने कहा कि सैनी समाज ने हमेशा देश और प्रदेश के निर्माण में अहम भूमिका निभाई है। समाज के लोग मेहनती, ईमानदार और राष्ट्रभक्त हैं। प्रदेश सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र पर काम करते हुए हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि लाडवा क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। सरकार द्वारा लाडवा में विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपए की योजनाएं चलाई जा रही हैं। शहर में सड़कों, सफाई व्यवस्था, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार सुधार किया जा रहा है। इस प्रतिमा के निर्माण से न केवल शहर की सुंदरता बढ़ी है, बल्कि यहां पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।


उन्होंने कहा कि 98 लाख रुपए की लागत से बनी यह प्रतिमा केवल एक मूर्ति नहीं है, बल्कि यह हमारी संस्कृति, हमारे इतिहास और हमारे गौरव का प्रतीक है। उन्होंने नगर पालिका लाडवा और शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारियों को सुंदर और समयबद्ध कार्य के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि महाराजा शूरसैनी चौक को नगर पालिका द्वारा एक मॉडल चौक के रूप में विकसित किया गया है। यहां सुरक्षा, सौंदर्यीकरण, लाइटिंग और ट्रैफिक व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया है।
इस मौके पर उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, चेयरमैन गुरनाम सैनी, नगर पालिका लाडवा की चेयरपर्सन साक्षी खुराना, चेयरमैन डॉ. गणेश दत्त सहित पार्षदगण, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज

सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज

हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ

हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ

राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी

राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी

पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ

हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ

हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई

हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई

अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला

अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला

किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़

किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़

हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़

हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़