Friday, May 15, 2026
BREAKING
योगी सरकार का अस्पतालों और चिकित्सकों के डाटा सत्यापन से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर फोकस 'दिल्ली सरकार का कोई भी मंत्री एक साल सरकारी विदेश यात्रा पर नहीं जाएगा’, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का ऐलान पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी की वकालत पर सवाल, बार काउंसिल ने मांगी पूरी डिटेल 15 दिन तक मलेशिया फंसा जालंधर का आकाश लौटा भारत, संत बलबीर सिंह सीचेवाल का जताया आभार पंजाब में निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, 26 मई को होगा मतदान योगराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो, कोई मां शायद ही अब उनके पास अपने बच्चे को भेजेगी: उज्जवल भसीन पेपर लीक मामले में ऐसी कार्रवाई होगी कि इसके बाद कोई पेपर लीक करने बारे सोचेगा नहीं : अनिल विज भाजपा की यह जीत कोई सामान्य जीत नहीं, बल्कि जनता के विश्वास की जीत है: नायब सैनी भाजपा सरकार एमएसपी देने की जगह किसानों को धोखा देती है : दुष्यंत चौटाला करनाल और फरीदाबाद स्मार्ट सिटी परियोजना की अवधि 2027 तक बढ़ी

हिमाचल

मरीजों को मिलेगा बड़ा लाभ: Chandigarh और Una में लगने जा रहे निःशुल्क मेगा मेडिकल कैंप, PGI के डॉक्टर करेंगे जांच

12 सितंबर, 2025 06:01 PM

चंडीगढ़: सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट लगातार समाज सेवा और आम जनता के स्वास्थ्य की दिशा में कार्य कर रहा है। इसी क्रम में ट्रस्ट द्वारा 2 बड़े निःशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान मरीजों को काफी लाभ मिलेगा। ये 2 बड़े कैंप चंडीगढ़ और ऊना में लगने जा रहे हैं।

पहला कैंप चंडीगढ़
पहला निशुल्क मेडिकल कैंप 14 सितंबर रविवार को चंडीगढ़ के सेक्टर-45 स्थित सामुदायिक केंद्र हॉल में होगा। इस कैंप में आंख, ईएनटी (कान, नाक, गला) और त्वचा संबंधी रोगों के लिए मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा जांच और परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा। अध्यक्ष अभिषेक राणा ने बताया कि यह मेडिकल कैंप पूरी तरह निशुल्क है और पीजीआई के डॉक्टर मरीजों को परामर्श देंगे। साथ ही, डॉक्टरों द्वारा लिखी गई दवाइयां भी मरीजों को मुफ्त उपलब्ध कराई जाएंगी। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता संजय टंडन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

दूसरा कैंप ऊना
इसी के साथ दूसरा विशाल मेगा मेडिकल कैंप 21 सितंबर रविवार को ऊना के सुविधा पैलेस में आयोजित होगा। इस कैंप की विशेषता यह होगी कि देश के प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ एवं एम्स ऋषिकेश के अध्यक्ष डॉ. राजबहादुर, जो ऊना जिला के रहने वाले हैं, स्वयं मरीजों को परामर्श देंगे। उनके साथ PGIMER चंडीगढ़ के विशेषज्ञ डॉक्टर भी विभिन्न रोगों की जांच करेंगे। यहां हड्डी रोग, आंख, त्वचा एवं ईएनटी विशेषज्ञ मरीजों को सेवाएं देंगे और जरूरतमंदों को मुफ्त दवाइयां उपलब्ध करवाई जाएंगी। इस अवसर पर विधायक सतपाल सिंह सत्ती मुख्य अतिथि होंगे, जबकि पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो और ऊना जनहित मोर्चा के चेयरमैन हरिओम गुप्ता भी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

इस आयोजन में मुख्य अतिथि विधायक सतपाल सिंह सत्ती होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो रहेंगे। इसके अतिरिक्त ऊना जनहित मोर्चा के चेयरमैन हरिओम गुप्ता भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट के अध्यक्ष अभिषेक राणा ने बताया कि संस्था इससे पहले भी ट्राइबल जिला लाहौल-स्पीति सहित प्रदेश के कई इलाकों में बड़े स्तर पर निशुल्क मेगा मेडिकल कैंप आयोजित कर चुकी है। इन कैंपों के माध्यम से देश के जाने-माने चिकित्सा विशेषज्ञों की सेवाएं लोगों को उनके घर-द्वार पर उपलब्ध करवाई गई हैं। उन्होंने बताया कि ऊना जिला और आसपास के क्षेत्र के हजारों रोगी विशेषज्ञ चिकित्सा सेवा हासिल करने के लिए पीजीआई तथा अन्य बड़े अस्पतालों में रेफर होते हैं लेकिन अब उनके घर द्वार पर ही उन्हें विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं इस कैंप में मिलेंगी।

इस संबंधी जानकारी देते हुए शिविर के संयोजक परीक्षित राणा और ट्रस्ट के अध्यक्ष अभिषेक राणा ने बताया कि इन दोनों जगह लगने वाले कैंप में आने वाले मरीजों को सुबह 8 बजे से पंजीकरण शुरू होगा और मरीजों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। ट्रस्ट ने लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक इस निशुल्क मेडिकल कैंप का लाभ उठाएं। अभिषेक राणा ने कहा कि ऊना में लगने वाले इस मेगा मेडिकल कैंप से सैकड़ों लोग लाभान्वित होंगे और पंजीकरण का कार्य प्रातः 8 बजे से शुरू होगा। ट्रस्ट के अध्यक्ष अभिषेक राणा ने बताया कि संस्था पहले भी लाहौल-स्पीति सहित कई इलाकों में बड़े स्तर पर निःशुल्क मेगा मेडिकल कैंप आयोजित कर चुकी है और अब चंडीगढ़ व ऊना में आयोजित होने वाले इन शिविरों से सैकड़ों लोग लाभान्वित होंगे।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल