Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
Lock Upp 2: शिल्पा शिंदे पर आकांक्षा चौधरी ने साधा निशाना, बोलीं- पिछला शो रोटियां बेलकर जीता, लेकिन यहां पर... अक्षय की फिल्म वीक डेज में भी कर रही है कमाई, 120 करोड़ पार पहुंचा कलेक्शन आलिया की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कर रही है स्ट्रगल, मंगलवार को कमाए इतने करोड़ मध्य पूर्व में तनाव से सोने में बिकवाली, चांदी भी 2.30 लाख रुपए के नीचे फिसली अमेरिका के ईरान पर हमले के बाद लाल निशान में खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 78,000 के नीचे फिसला भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

बाज़ार

मध्य पूर्व में तनाव से सोने में बिकवाली, चांदी भी 2.30 लाख रुपए के नीचे फिसली

08 जुलाई, 2026 11:15 AM

मुंबई : सोने और चांदी की शुरुआत बुधवार को गिरावट के साथ हुई। इससे दोनों का दाम 0.7 प्रतिशत तक कम हो गया। इसकी वजह अमेरिका की ओर से ईरान पर हमले के चलते मध्य पूर्व क्षेत्र में तनाव बढ़ना है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का 5 अगस्त 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोंजिंग 1,45,392 रुपए प्रति 10 ग्राम मुकाबले 192 रुपए की मामूली गिरावट के साथ 1,45,200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला।

सुबह 10 बजे यह 414 रुपए या 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,44,978 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था।

अब तक के कारोबार में सोने ने 1,44,800 रुपए का न्यूनतम स्तर और 1,45,356 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ है।

सोने के साथ चांदी में भी गिरावट देखी गई है।

चांदी का 4 सितंबर 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 2,30,857 रुपए प्रति किलो के मुकाबले 842 रुपए की गिरावट के साथ 2,30,015 रुपए प्रति किलो पर खुला।

फिलहाल यह 1,552 रुपए या 0.67 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 2,29,305 रुपए प्रति किलो पर थी।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने और चांदी में बिकवाली देखने को मिली। खबर लिखे जाने तक कॉमेक्स पर सोना 0.43 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,139 डॉलर प्रति औंस और 0.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ 61 डॉलर प्रति औंस पर था।

दोनों कीमती धातुओं में गिरावट की वजह अमेरिका की ओर से ईरान पर ताजा हमले करना और ईरान के तेल बेचने के लाइसेंस को रद्द करना है।

अमेरिकी सेना के मुताबिक, ईरान पर नए हमले हॉर्मुज के गुजर रहे तीन तेल से लदे जहाजों पर हमले के बाद किए गए हैं। इससे दोनों देशों में फिर से तनाव बढ़ गया है। वहीं, कच्चे तेल में भी तेजी देखने को मिली है। बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड का दाम 2.5 प्रतिशत बढ़कर 76 डॉलर प्रति बैरल से अधिक हो गया है। वहीं, डब्ल्यूटीआई क्रूड का दाम भी 2.5 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 72 डॉलर प्रति बैरल से अधिक हो गया है।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

अमेरिका के ईरान पर हमले के बाद लाल निशान में खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 78,000 के नीचे फिसला

अमेरिका के ईरान पर हमले के बाद लाल निशान में खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 78,000 के नीचे फिसला

EPFO से पैसा निकालने वालों के लिए बड़ी खबर! अगले 2 हफ्ते तक हो सकती है देरी

EPFO से पैसा निकालने वालों के लिए बड़ी खबर! अगले 2 हफ्ते तक हो सकती है देरी

एआई और डिजिटल तकनीक से एमएसएमई, स्टार्टअप व निर्यातकों को मिलेगी नई ताकत : पीयूष गोयल

एआई और डिजिटल तकनीक से एमएसएमई, स्टार्टअप व निर्यातकों को मिलेगी नई ताकत : पीयूष गोयल

जून 2026 में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में जोरदार उछाल, EV कारों की बिक्री 108% बढ़ी

जून 2026 में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में जोरदार उछाल, EV कारों की बिक्री 108% बढ़ी

सोने-चांदी में लगातार दूसरे दिन तेज गिरावट, 1.20% तक सस्ते हुए दाम

सोने-चांदी में लगातार दूसरे दिन तेज गिरावट, 1.20% तक सस्ते हुए दाम

लेदर और फुटवियर सेक्टर को 15 अरब डॉलर निर्यात का रखना चाहिए लक्ष्य : पीयूष गोयल

लेदर और फुटवियर सेक्टर को 15 अरब डॉलर निर्यात का रखना चाहिए लक्ष्य : पीयूष गोयल

कच्चे तेल की कीमतें एक प्रतिशत तक लुढ़की, ओपेक प्लस ने अगस्त में बढ़ाया उत्पादन टारगेट

कच्चे तेल की कीमतें एक प्रतिशत तक लुढ़की, ओपेक प्लस ने अगस्त में बढ़ाया उत्पादन टारगेट

एफआईआई ने जून के आखिरी पखवाड़े में फाइनेंशियल सर्विसेज और कंस्ट्रक्शन जैसे सेक्टर्स पर लगाया दांव

एफआईआई ने जून के आखिरी पखवाड़े में फाइनेंशियल सर्विसेज और कंस्ट्रक्शन जैसे सेक्टर्स पर लगाया दांव

सोने की सपाट शुरुआत, चांदी का दाम करीब आधा प्रतिशत बढ़ा

सोने की सपाट शुरुआत, चांदी का दाम करीब आधा प्रतिशत बढ़ा

ईपीएफओ ने बदले यूएएन एक्टिवेशन के नियम : अब पोर्टल से नहीं होगा काम, जानिए पीएफ खाताधारकों के लिए क्या-क्या बदला

ईपीएफओ ने बदले यूएएन एक्टिवेशन के नियम : अब पोर्टल से नहीं होगा काम, जानिए पीएफ खाताधारकों के लिए क्या-क्या बदला