Friday, July 17, 2026
BREAKING
'चंडीगढ़ सिर्फ शहर नहीं, भारत के विकास का मॉडल', पीएम मोदी ने किया 4,700 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ अमेरिकी चुनाव को लेकर ट्रंप के बयान ने बढ़ाई हलचल, कमला हैरिस बोलीं-सच्चाई से ध्यान हटाना चाहते हैं राष्ट्रपति पीएम मोदी ने जींद में 14,700 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास, विकास की नई पटरी पर हरियाणा अश्विनी वैष्णव ने बताए भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन ‘नमो ग्रीन रेल’ के खास फीचर्स, ‘भारतीय रेलवे के लिए बड़ा मील का पत्थर’ भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन दुनिया की सबसे शक्तिशाली हाइड्रोजन-पावर्ड ट्रेन: पीएम मोदी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का तीन देशों का राजकीय दौरा, 19 से 25 जुलाई तक मोल्दोवा, उत्तरी मैसेडोनिया और रोमानिया की करेंगी यात्रा राष्ट्रपति ट्रंप का 2020 के चुनाव को लेकर बड़ा दावा, राजनीतिक दखल देने के लिए चीन ने चलाया अभियान अमेरिका ने ईरान की नौसैनिक नाकाबंदी तोड़ने की कोशिश कर रहे तीन कमर्शियल जहाजों को रोका: यूएस सेंट्रल कमांड 'सेमिकॉन 2.0' से अगले पांच वर्षों में 2 लाख तक रोजगार सृजित हो सकते हैं: उद्योग जगत जन्मदिन विशेष : बचपन से ही सुरों के बादशाह....सुखविंदर सिंह ने ऐसे पहुंचाई ऑस्कर तक भारत की आवाज

बाज़ार

मध्य पूर्व में तनाव के बीच सोने और चांदी करीब आधा प्रतिशत फिसले

16 जुलाई, 2026 11:50 AM

सोने और चांदी की कीमतों में गुरुवार को गिरावट देखने को मिली है। इसकी वजह मध्य पूर्व में जारी तनाव और डॉलर इंडेक्स में मजबूती को माना जा रहा है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने 5 अगस्त 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 1,41,850 रुपए प्रति 10 ग्राम के मुकाबले 819 रुपए की गिरावट के साथ 1,41,031 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला।

सुबह 9:47 पर यह 649 रुपए या 0.46 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,41,201 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था।

अब तक के कारोबार में सोने ने 1,41,000 रुपए प्रति 10 ग्राम का न्यूनतम स्तर और 1,41,433 रुपए प्रति 10 ग्राम का उच्चतम स्तर बनाया। यह दिखाता है कि सोना एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है।

चांदी में भी गिरावट तेजी जा रही है। चांदी का 4 सितंबर, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 2,20,620 रुपए प्रति किलो के मुकाबले 828 रुपए की कमजोरी के साथ 2,19,792 रुपए प्रति किलो पर था।

खबर लिखे जाने तक यह 1,237 रुपए या 0.56 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 2,19,383 रुपए प्रति किलो पर था।

अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,19,006 रुपए प्रति किलो का न्यूनतम स्तर और 2,20,133 रुपए प्रति किलो का उच्चतम स्तर छुआ है, जो दिखाता है कि चांदी एक सीमित दायरे में बनी हुई है।

जानकारों के मुताबिक, सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट की वजह अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध जारी रहना है। इसके अलावा डॉलर इंडेक्स में जारी तेजी भी कीमती धातुओं पर दबाव बनाने का काम कर रही है।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। खबर लिखे जाने तक कॉमेक्स पर सोना 0.28 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,040 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 57 डॉलर प्रति औंस पर था।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

'सेमिकॉन 2.0' से अगले पांच वर्षों में 2 लाख तक रोजगार सृजित हो सकते हैं: उद्योग जगत

'सेमिकॉन 2.0' से अगले पांच वर्षों में 2 लाख तक रोजगार सृजित हो सकते हैं: उद्योग जगत

वैश्विक अस्थिरता के बीच सोने की सपाट शुरुआत, चांदी में गिरावट

वैश्विक अस्थिरता के बीच सोने की सपाट शुरुआत, चांदी में गिरावट

भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, आईटी स्टॉक्स में खरीदारी

भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, आईटी स्टॉक्स में खरीदारी

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 186 अंक और निफ्टी 24,142 के पार

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 186 अंक और निफ्टी 24,142 के पार

मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच हल्की बढ़त के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, टेक स्टॉक्स में खरीदारी

मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच हल्की बढ़त के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, टेक स्टॉक्स में खरीदारी

आज आएंगे विप्रो, टेक महिंद्रा, जियो समेत 40 कंपनियों के नतीजे, इन शेयरों पर रहेगी नजर

आज आएंगे विप्रो, टेक महिंद्रा, जियो समेत 40 कंपनियों के नतीजे, इन शेयरों पर रहेगी नजर

भारत-ब्रिटेन एफटीए के बाद ब्रिटिश एयरवेज का बड़ा फैसला, भारत के लिए बढ़ाएगी उड़ानें

भारत-ब्रिटेन एफटीए के बाद ब्रिटिश एयरवेज का बड़ा फैसला, भारत के लिए बढ़ाएगी उड़ानें

फार्मास्युटिकल पेटेंट की संख्या पिछले एक दशक में चार गुना से अधिक बढ़ी, इनोवेशन-आधारित रिसर्च मॉडल की ओर तेजी से बढ़े

फार्मास्युटिकल पेटेंट की संख्या पिछले एक दशक में चार गुना से अधिक बढ़ी, इनोवेशन-आधारित रिसर्च मॉडल की ओर तेजी से बढ़े

AI इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च का गलत आकलन IBM पर पड़ा भारी, शेयर 25% लुढ़के

AI इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च का गलत आकलन IBM पर पड़ा भारी, शेयर 25% लुढ़के

मध्य पूर्व तनाव के बीच सोने-चांदी में गिरावट, एमसीएक्स पर सोना 600 रुपये से ज्यादा टूटा

मध्य पूर्व तनाव के बीच सोने-चांदी में गिरावट, एमसीएक्स पर सोना 600 रुपये से ज्यादा टूटा