Thursday, November 12, 2026
BREAKING
• कैबिनेट ने माइक्रो यूनिट्स के लिए क्रेडिट गारंटी फंड जारी रखने की मंजूरी दी; 5,000 करोड़ रुपए होंगे खर्च • भारतीय शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, मीडिया और फाइनेंशियल में खरीदारी • स्पेन में आवास संकट के खिलाफ 14 साल बाद पहली बार राष्ट्रव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे लाखों लोग • उत्तर कोरिया के पूर्वी तट पर बन रहा नौसैनिक अड्डा, किम जोंग उन ने जल्द निर्माण पूरा करने का दिया निर्देश • भारतीय प्रवासी दुनिया और भारत के बीच एक 'जीवंत सेतु' की तरह: विदेश मंत्री • महापर्व छठ दुनिया के बाकी सभी त्योहारों से है अलग, जानिए 'नहाय-खाय' से 'भोरका अर्घ्य' तक की परंपरा • कई सीटों पर वोटों में कथित गड़बड़ी के दावों को चुनाव आयोग ने बताया भ्रामक, जारी किया विस्तृत फैक्ट-चेक • सरकार ने '4-जी संतृप्त परियोजना' के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में 4-जी कनेक्टिविटी को किया मजबूत • भारत ने वीजा श्रेणियों की संख्या 13 से घटाकर नौ की : गृह मंत्रालय • IMNEX-26: ‘आईएनएस राणा’ और ‘आईएनएस सुमेधा’ के साथ म्यांमार के युद्धपोत ने शुरू किया संयुक्त अभ्यास

बाज़ार

मंत्रालयों को अपने कर्मचारियों के लिए इलेक्ट्रिक वाहन खरीद को प्राथमिकता देने का निर्देश

12 नवंबर, 2026 10:15 AM

वित्त मंत्रालय ने सभी मंत्रालयों और विभागों से कर्मचारियों के लिए कार खरीदते समय इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) को सामान्य और प्राथमिक विकल्प बनाने को कहा है। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक कार की खरीद के लिए 20 लाख रुपये की कीमत सीमा तय की गई है।

वित्त मंत्रालय ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने, जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम करने और बाजार में मौजूदा कीमतों तथा वाहनों की पूरी उपयोग अवधि की लागत को ध्यान में रखते हुए इलेक्ट्रिक और परंपरागत यानी आंतरिक दहन इंजन (आईसीई) वाले वाहनों की खरीद के लिए शुद्ध डीलर कीमत (एनडीपी) की सीमा में बदलाव किया जा रहा है।

इसके तहत इलेक्ट्रिक वाहन के लिए एनडीपी की अधिकतम सीमा 20 लाख रुपये तय की गई है, जो पेट्रोल, डीजल और हाइब्रिड वाहन सहित आईसीई वाहनों के लिए तय 10 लाख रुपये की सीमा का दोगुना है। इससे पहले 2022 में जारी दिशानिर्देशों में मंत्रालयों और विभागों के लिए कार खरीदने की कीमत सीमा छह लाख रुपये तय की गई थी। व्यय विभाग ने 10 नवंबर को जारी कार्यालय ज्ञापन में कहा कि आगे से मंत्रालय और विभाग अपनी मौजूदा पेट्रोल-डीजल कारों को हटाने या बदलने के समय सामान्य तौर पर इलेक्ट्रिक वाहन खरीदेंगे।

ज्ञापन में कहा गया, ”वाहनों की खरीद के लिए इलेक्ट्रिक वाहन सामान्य और प्राथमिक विकल्प होंगे।” इसमें कहा गया कि यदि कोई मंत्रालय या विभाग इलेक्ट्रिक वाहन खरीदना या उनका इस्तेमाल करना व्यावहारिक नहीं मानता और पेट्रोल या डीजल वाहन खरीदना चाहता है, तो उसे छूट के लिए ठोस कारणों के साथ व्यय विभाग को प्रस्ताव भेजना होगा। ऐसे प्रत्येक मामले पर अलग-अलग विचार किया जाएगा।

वित्त मंत्रालय ने कहा कि इस तरह का प्रस्ताव संबंधित मंत्रालय या विभाग के सचिव की मंजूरी और वित्तीय सलाहकार की सहमति के बाद भेजा जा सकता है। मंत्रालयों और विभागों को इलेक्ट्रिक वाहनों को किराये पर लेने के संबंध में 2022 के दिशानिर्देशों का पालन भी जारी रखना होगा।

यदि किसी मामले में पेट्रोल या डीजल वाहन किराये पर लेना जरूरी माना जाता है, तो इसके लिए भी छूट का प्रस्ताव व्यय विभाग को भेजना होगा। प्रत्येक मामले पर अलग-अलग विचार किया जाएगा। वित्त मंत्रालय ने यह निर्देश इलेक्ट्रिक वाहनों को तेजी से अपनाने के सरकार के प्रयासों के तहत जारी किया है। सरकार स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने, ऊर्जा सुरक्षा मजबूत करने और कार्बन उत्सर्जन कम करने पर जोर दे रही है।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

कैबिनेट ने माइक्रो यूनिट्स के लिए क्रेडिट गारंटी फंड जारी रखने की मंजूरी दी; 5,000 करोड़ रुपए होंगे खर्च

कैबिनेट ने माइक्रो यूनिट्स के लिए क्रेडिट गारंटी फंड जारी रखने की मंजूरी दी; 5,000 करोड़ रुपए होंगे खर्च

भारतीय शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, मीडिया और फाइनेंशियल में खरीदारी

भारतीय शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, मीडिया और फाइनेंशियल में खरीदारी

शेयर बाजार में शानदार तेजी, सेंसेक्स 773 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,255 पर बंद

शेयर बाजार में शानदार तेजी, सेंसेक्स 773 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,255 पर बंद

मजबूत वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार की दमदार शुरुआत; निफ्टी 25,300 के पार

मजबूत वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार की दमदार शुरुआत; निफ्टी 25,300 के पार

कारोबार जगत को यूपीआई एमडीआर शुल्क पर स्पष्टता का इंतजार, दीपावली के बाद होना था लागू

कारोबार जगत को यूपीआई एमडीआर शुल्क पर स्पष्टता का इंतजार, दीपावली के बाद होना था लागू

ईपीएफओ की सीबीटी बैठक अगले हफ्ते होगी, न्यूनतम पेंशन बढ़ाकर 3,000 रुपए करने पर हो सकती है चर्चा

ईपीएफओ की सीबीटी बैठक अगले हफ्ते होगी, न्यूनतम पेंशन बढ़ाकर 3,000 रुपए करने पर हो सकती है चर्चा

पीएचडीसीसीआई ने प्री-बजट बैठक में हिस्सा लिया, मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने के लिए सीमा शुल्क सुधारों की सिफारिश की

पीएचडीसीसीआई ने प्री-बजट बैठक में हिस्सा लिया, मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने के लिए सीमा शुल्क सुधारों की सिफारिश की

कोचीन शिपयार्ड का दूसरी तिमाही में मुनाफा 50 प्रतिशत घटा, जहाज निर्माण कारोबार घाटे में आया

कोचीन शिपयार्ड का दूसरी तिमाही में मुनाफा 50 प्रतिशत घटा, जहाज निर्माण कारोबार घाटे में आया

भारतीय शेयर बाजार रिटर्न में वैश्विक बाजारों से निकले आगे, निफ्टी 500 इंडेक्स डॉलर में 2.81 प्रतिशत बढ़ा

भारतीय शेयर बाजार रिटर्न में वैश्विक बाजारों से निकले आगे, निफ्टी 500 इंडेक्स डॉलर में 2.81 प्रतिशत बढ़ा

दीपावली बलिप्रतिपदा के चलते आज शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीईएस पर नहीं होगी ट्रेडिंग

दीपावली बलिप्रतिपदा के चलते आज शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीईएस पर नहीं होगी ट्रेडिंग