Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

चंडीगढ़

मंजीत सिंह पंजाब में राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त : पार्टी के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव (संगठन) त्रिलोक त्यागी ने सौंपा नियुक्ति पत्र

03 जुलाई, 2025 04:04 PM

प्रीत पट्टी

चण्डीगढ़ : राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) ने पंजाब व हरियाणा के आने वाले चुनाव लड़ने की घोषणा की है तथा इसके लिए पार्टी ने अभी से तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। ये खुलासा आज पार्टी के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव (संगठन) त्रिलोक त्यागी ने आज चण्डीगढ़ प्रेस क्लब में पत्रकारों को संबोधित करते हुए किया। इसी सिलसिले में उन्होंने मंजीत सिंह मोहाली को आरएलडी की पंजाब इकाई का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी की ओर से उन्हें नियुक्ति पत्र भी सौंपा। इस अवसर पर पार्टी के पंजाब के प्रभारी दिलप्रीत सिंह कोहली भी विशेष तौर पर मौजूद रहे। आरएलडी के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव (संगठन) त्रिलोक त्यागी ने इस अवसर पर पंजाब के किसान आगू जगतार सिंह भुल्लर को पार्टी के किसान विंग का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त करने की भी घोषणा करते हुए नियुक्ति पत्र सौंपा।

इस अवसर पर त्रिलोक त्यागी ने कहा कि जयंत चौधरी के नेतृत्व में पूरे देश में आरएलडी की प्रदेश इकाइयों का गठन किया जा रहा है। अब तक उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, जम्मू कश्मीर, झारखंड, केरल व तेलंगाना में पार्टी की इकाइयों का गठन किया जा चुका है।उन्होंने ये भी बताया कि मंजीत सिंह एक सप्ताह में पंजाब प्रदेश कार्यकारिणी का भी गठन करेंगे व महीने भर में जिला स्तर तक भी। त्यागी ने बताया कि उनकी पार्टी एनडीए का हिस्सा है, लेकिन साथ ही पार्टी देश में पार्टी के संस्थापक एवं किसान नेता चौधरी चरण सिंह की नीतियों व विचारधारा को आगे बढ़ाने के काम में भी पूरी निष्ठा के साथ जुटी हुई है।
नवनियुक्त अध्यक्ष मंजीत सिंह मोहाली ने बताया कि जल्द ही निचले पायदान तक नियुक्तियां कर दी जाएंगी तथा युवा एवं महिला विंग आदि का भी जल्द से जल्द गठन कर देंगे। त्रिलोक त्यागी ने कहा कि पूरी इकाई का गठन होने तुरंत बाद जयंत चौधरी के पंजाब में बड़े कार्यक्रम व रैलियां आयोजित की जाएंगी।
उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी चौधरी चरण सिंह का मानना था कि गांव विकसित होंगे तो देश भी विकसित होगा। उन्होंने कहा कि चौधरी साहब के आदर्शों को अपनाते हुए लघु उद्योगों के विकास की हिमायती है ताकि गांवों में भी तरक्की हो सके।
उनके मुताबिक प्रदेश की विभिन्न पार्टियों के अनेक नेता व गणमान्य प्रतिष्ठित लोग उनके संपर्क में हैं। त्रिलोक त्यागी ने कहा कि पंजाब में आरएलडी पंचायत से लेकर लोकसभा तक के चुनावों में पूरे दमखम व ताकत के साथ मैदान में उतरेगी।
उन्होंने कहा कि पार्टी ने हमेशा किसानों की मांगों का मजबूती के साथ समर्थन किया है व किसानों के साथ डट कर खड़े हैं। नवनियुक्त अध्यक्ष मंजीत सिंह मोहाली ने कहा कि केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के पास केंद्र में स्किल डेवलपमेंट एंड इंटर्नशिप मंत्रालय का कार्यभार है। वे देश भर में इसके अंतर्गत रोजगार मेलन का आयोजन करवाते हैं। शीघ ही पंजाब में भी जयंत चौधरी का एक बड़ा कार्यक्रम कराए जाने की योजना हैं जिसमें भी रोजगार मिला लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार मिलने से ही प्रदेश में बढ़ते अपराधों व ड्रग्स की समस्या का हल निकलेगा। इस अवसर पर जगतार सिंह भुल्लर, भोला सिंह झूनीर, महंत भंगू स्वामी जी, जसविंदर सिंह जस्सी, अनिल गर्ग, अशोक शर्मा, विनय प्रधान, दिलप्रीत, निहाल सिंह, सुश्री रीमा अग्रवाल तथा गुरप्रीत कौर सेखों आदि भी मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में त्रिभाषी ए.आई.-एम.एल. शब्दावली पर विशेषज्ञ सलाहकार समिति की बैठक शुरू हुई

पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में त्रिभाषी ए.आई.-एम.एल. शब्दावली पर विशेषज्ञ सलाहकार समिति की बैठक शुरू हुई

चंडीगढ़ कैरम एसोसिएशन चुनाव: बैरी फ्रांसिस अध्यक्ष और महेश सेखरी महासचिव पुनः निर्वाचित

चंडीगढ़ कैरम एसोसिएशन चुनाव: बैरी फ्रांसिस अध्यक्ष और महेश सेखरी महासचिव पुनः निर्वाचित

चंडीगढ़ में मौसम का यू-टर्न: दिन में छाया अंधेरा, आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित

चंडीगढ़ में मौसम का यू-टर्न: दिन में छाया अंधेरा, आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित

“सेवा, समर्पण और समाज कल्याण का संकल्प: भारतीय एकता मंच की पहल, प्रशासन से जनहित में ठोस कदम उठाने की अपील”

“सेवा, समर्पण और समाज कल्याण का संकल्प: भारतीय एकता मंच की पहल, प्रशासन से जनहित में ठोस कदम उठाने की अपील”

तिब्बत की आज़ादी की मांग तेज, ‘ब्लैक हैट पदयात्रा’ चंडीगढ़ पहुंची, चीन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

तिब्बत की आज़ादी की मांग तेज, ‘ब्लैक हैट पदयात्रा’ चंडीगढ़ पहुंची, चीन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा दफ्तर पर ग्रेनेड हमले का विदेशी कनेक्शन बेनकाब, 5 आतंकी गिरफ्तार, ISI की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा दफ्तर पर ग्रेनेड हमले का विदेशी कनेक्शन बेनकाब, 5 आतंकी गिरफ्तार, ISI की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

चंडीगढ़ में भाजपा ऑफिस के बाहर ब्लास्ट मामले पुलिस सख्त, दो आरोपियों को पकड़ा

चंडीगढ़ में भाजपा ऑफिस के बाहर ब्लास्ट मामले पुलिस सख्त, दो आरोपियों को पकड़ा

चंडीगढ़ में हल्की बूंदाबांदी से सुहावना हुआ मौसम, पंजाब के कई जिला में बारिश का अलर्ट

चंडीगढ़ में हल्की बूंदाबांदी से सुहावना हुआ मौसम, पंजाब के कई जिला में बारिश का अलर्ट

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका