Monday, December 15, 2025
BREAKING
संत हरि पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव बना एकता और संस्कारों का संदेशवाहक आयुर्वेद महोत्सव 2025 का आयोजन समग्र चिकित्सा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित हुआ : डॉ ऋषभ दीक्षित श्री कुलवंत राय सर्वहितकारी विद्या मंदिर सेक्टर 43 बी चंडीगढ़ में वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न UAE Summit में भारत की धाक, यूरोप-UK-मिस्र के विदेश मंत्रियों से मिले जयशंकर ऑस्ट्रेलिया में बीच पर ताबड़तोड़ फायरिंग: पुलिस अफसर समेत कई लोगों की मौत, पर्यटकों में मची भगदड़ IND vs PAK, U19 Asia Cup : हुजैफा अहसान की अर्धशतकीय पारी का अंत, भारत जीत से 2 विकेट Bihar Schools Timing Changed: बिहार के स्कूलों की बदली टाइमिंग, अब सिर्फ इतने बजे तक ही होगी पढ़ाई...यहां देखें समय रामलीला मैदान से प्रियंका गांधी का BJP को सीधा चैलेंज: 'निष्पक्ष चुनाव लड़कर देख लें, जीत नहीं पाएंगे' BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, बिहार के मंत्री नितिन नवीन बने पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ‘वोट चोरी' करने वाले गद्दार हैं, इन्हें सत्ता से हटाना होगा: खरगे

राष्ट्रीय

भारत सरकार ने न्यूज पोर्टल ‘बलूचिस्तान टाइम्स’ और ‘बलूचिस्तान पोस्ट’ का एक्स अकाउंट किया बैन

05 मई, 2025 12:37 PM

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच सरकार ने एक और सख्त कदम उठाते हुए दो न्यूज पोर्टल्स बलूचिस्तान टाइम्स और बलूचिस्तान पोस्ट के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स हैंडल पर देश में प्रतिबंध लगा दिया है। यह कार्रवाई कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत की ओर से पाकिस्तान के खिलाफ अपनाए गए आक्रामक रवैये का हिस्सा है।

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ एक्स अकाउंट्स पर भी भारत में रोक

आपको बता दें, सोशल मीडिया पर कार्रवाई के तहत इससे पहले भारत ने पहले पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी, पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के एक्स अकाउंट्स पर भी भारत में रोक लगाई थी। ख्वाजा आसिफ भारत के खिलाफ भड़काऊ बयानबाजी और परमाणु हमले की धमकी देने के लिए चर्चा में थे।

कई पाकिस्तानी प्रमुख यूट्यूब चैनलों पर बैन

इसके अतिरिक्त केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के कई प्रमुख यूट्यूब चैनलों, जैसे डॉन न्यूज, एआरवाई न्यूज, बोल न्यूज, जियो न्यूज, समा स्पोर्ट्स, इरशाद भट्टी, जीएनएन, और क्रिकेटर शोएब अख्तर के चैनल को भी प्रतिबंधित किया है।

इन प्लेटफॉर्म्स पर भारत विरोधी सामग्री को बढ़ावा देने का आरोप

सरकार की ये कार्रवाइयां भारत की सुरक्षा और संप्रभुता को मजबूत करने के लिए उठाए गए कदमों का हिस्सा हैं। सरकार का कहना है कि पाकिस्तान से संचालित आतंकी गतिविधियां और भारत विरोधी प्रचार देश की एकता और अखंडता के लिए खतरा हैं। बलूचिस्तान टाइम्स और बलूचिस्तान पोस्ट जैसे प्लेटफॉर्म्स पर भारत विरोधी सामग्री को बढ़ावा देने का आरोप है, जिसके चलते इन पर प्रतिबंध लगाया गया।

आतंकवाद और भारत विरोधी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान संबंधों में तल्खी आई है। भारत ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी पाकिस्तान को आतंकवाद के मुद्दे पर घेरने की रणनीति अपनाई है। भारत की ये कार्रवाइयां पाकिस्तान को साफ संदेश देती हैं कि आतंकवाद और भारत विरोधी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी। इस हमले की जिम्मेदारी प्रतिबंधित पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से जुड़े ‘द रेजिस्टेंस फोर्स’ (टीआरएफ) ने ली थी, हालांकि बाद में उसने अपनी संलिप्तता से इनकार किया।

वहीं, इस हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कूटनीतिक और रणनीतिक स्तर पर कई कड़े कदम उठाए हैं। इनमें 1960 के सिंधु जल समझौते को निलंबित करना, अटारी इंटिग्रेटेड चेक पोस्ट को बंद करना और पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा सेवाएं स्थगित करना शामिल है। 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

Bihar Schools Timing Changed: बिहार के स्कूलों की बदली टाइमिंग, अब सिर्फ इतने बजे तक ही होगी पढ़ाई...यहां देखें समय

Bihar Schools Timing Changed: बिहार के स्कूलों की बदली टाइमिंग, अब सिर्फ इतने बजे तक ही होगी पढ़ाई...यहां देखें समय

रामलीला मैदान से प्रियंका गांधी का BJP को सीधा चैलेंज: 'निष्पक्ष चुनाव लड़कर देख लें, जीत नहीं पाएंगे'

रामलीला मैदान से प्रियंका गांधी का BJP को सीधा चैलेंज: 'निष्पक्ष चुनाव लड़कर देख लें, जीत नहीं पाएंगे'

BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, बिहार के मंत्री नितिन नवीन बने पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, बिहार के मंत्री नितिन नवीन बने पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

‘वोट चोरी' करने वाले गद्दार हैं, इन्हें सत्ता से हटाना होगा: खरगे

‘वोट चोरी' करने वाले गद्दार हैं, इन्हें सत्ता से हटाना होगा: खरगे

राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप: 'वोट चोरी में सरकार के साथ काम कर रहा ECI'

राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप: 'वोट चोरी में सरकार के साथ काम कर रहा ECI'

'PM मोदी को खत्म करना चाहती है कांग्रेस'- रामलीला रैली के विवादास्पद नारों पर BJP का पलटवार

'PM मोदी को खत्म करना चाहती है कांग्रेस'- रामलीला रैली के विवादास्पद नारों पर BJP का पलटवार

Lionel Messi India Tour: 14 साल बाद भारत आए GOAT मेसी, फुटबॉल खेला…और राहुल गांधी से भी हुई खास मुलाकात

Lionel Messi India Tour: 14 साल बाद भारत आए GOAT मेसी, फुटबॉल खेला…और राहुल गांधी से भी हुई खास मुलाकात

Air Pollution: ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण और कोहरे का कहर! AQI 700 के पार, अब लोगों की बढ़ी मुश्किलें

Air Pollution: ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण और कोहरे का कहर! AQI 700 के पार, अब लोगों की बढ़ी मुश्किलें

बोतलें फेंकी, पोस्टर फाड़े... कोलकाता में बेकाबू हुए मेसी के फैंस, टिकट लेकर भी नहीं मिली झलक—क्यों मचा बवाल?

बोतलें फेंकी, पोस्टर फाड़े... कोलकाता में बेकाबू हुए मेसी के फैंस, टिकट लेकर भी नहीं मिली झलक—क्यों मचा बवाल?

नए दाव की तैयारी में नेपाल ! भारत से जुड़ा अहम आर्थिक फैसला लिया, करंसी को लेकर किया बड़ा ऐलान

नए दाव की तैयारी में नेपाल ! भारत से जुड़ा अहम आर्थिक फैसला लिया, करंसी को लेकर किया बड़ा ऐलान