Monday, March 23, 2026
BREAKING
भारत साझा चुनौतियों से निपटने के लिए रूस के साथ मिलकर काम करेगा: विदेश मंत्री जयशंकर गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या मामले में एक्शन, पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर गिरफ्तार ओटीएस स्कीम को मिला भरपूर समर्थन, सरकार की पारदर्शीनीतियों में करदाताओं का विश्वास बढ़ा: हरपाल सिंह चीमा पंजाब का सार्वभौमिक स्वास्थ्य मॉडल आयुष्मान भारत से बेहतर, बिना शर्त हर परिवार को कवरेज पंजाब में 43,000 किलोमीटर सड़कों का नवीनीकरण किया जा रहा हैः भगवंत सिंह मान मुख्यमंत्री को गोहाना रैली का न्यौता, विकास कार्यों को लेकर सौंपा मांगों का प्रस्ताव पंजाब की आप सरकार का ईमानदारी का नकाब उतर चुका- सीएम नायब सिंह सैनी अप्रैल से जेजेपी के सभी विश्वविद्यालय और मई से एक हजार गांवों के दौरे के कार्यक्रम शुरू – दिग्विजय चौटाला सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार - सीएम नायब सिंह सैनी शहीदों के बलिदान से ही सुरक्षित है देश की आजादीः आरती सिंह राव

फीचर

भारत-ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौता, पीएम मोदी और कीर स्टार्मर की बातचीत के बाद ऐलान

07 मई, 2025 12:34 PM

नई दिल्ली; भारत और ब्रिटेन मंगलवार को मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर सहमत हो गए हैं। इसके बाद दोनों देशों ने एक व्यापक व्यापार समझौते की घोषणा की है, जो अधिकांश वस्तुओं और सेवाओं पर से टैरिफ हटाने का प्रावधान करता है। यह कदम नई दिल्ली और अमरीका सहित अन्य देशों के बीच इसी तरह के समझौतों के लिए आगे की राह खोल सकता है। इस समझौते के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर इसे ऐतिहासिक उपलब्धि करार दिया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इससे दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी और मजबूत होगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और ब्रिटेन ने बहुप्रतीक्षित मुक्त व्यापार समझौते और दोहरे योगदान समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इसे ‘ऐतिहासिक मील का पत्थर’ बताते हुए उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि यह हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करेगा और हमारी दोनों अर्थव्यवस्थाओं में व्यापार, निवेश, विकास, रोजगार सृजन और नवाचार को बढ़ावा देगा।

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान से चल रहे तनातनी के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिटेन के अपने समकक्ष यानी ब्रिटिश प्रधानमंत्री सर कीर स्टारमर से टेलीफोन पर बातचीत की है और उन्हें भारत आने का निमंत्रण दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा, अपने मित्र प्रधानमंत्री से बात करके बहुत खुशी हुई। एक ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में, भारत और यूके ने एक महत्त्वाकांक्षी और पारस्परिक रूप से लाभकारी मुक्त व्यापार समझौते के साथ-साथ एक दोहरे योगदान सम्मेलन को सफलतापूर्वक संपन्न किया है। ये ऐतिहासिक समझौते हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेंगे तथा हमारी दोनों अर्थव्यवस्थाओं में व्यापार, निवेश, विकास, रोजगार सृजन और नवाचार को बढ़ावा देंगे। मैं जल्द ही प्रधानमंत्री स्टारमर का भारत में स्वागत करने के लिए उत्सुक हूं।

बोरिस जॉनसन के समय से जारी थी कोशिश

दोनों देश पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के कार्यकाल से ही मुक्त व्यापार समझौते की दिशा में काम कर रहे थे, लेकिन इस प्रक्रिया में समय लगा क्योंकि इस दौरान अधिकारियों ने कई विवादास्पद बिंदुओं को सुलझाने का काम किया। इसमें भारतीयों के लिए वीजा मुद्दे, कारों और स्कॉच व्हिस्की जैसे यूके के निर्यात पर टैरिफ और यूके का कार्बन बॉर्डर एडजस्टमेंट मैकेनिज्म या सीएबीएम- स्टील और उर्वरक जैसी कार्बन-गहन वस्तुओं पर कर शामिल हैं।

Have something to say? Post your comment

और फीचर खबरें

बलिदान दिवस पर चंद्रशेखर आजाद को नमन, पीएम मोदी बोले—अडिग संकल्प ही सच्चा पराक्रम

बलिदान दिवस पर चंद्रशेखर आजाद को नमन, पीएम मोदी बोले—अडिग संकल्प ही सच्चा पराक्रम

स्पेससूट : स्पेस में एस्ट्रोनॉट्स की जान बचाने वाला 'छोटा अंतरिक्ष यान', जानें खासियत

स्पेससूट : स्पेस में एस्ट्रोनॉट्स की जान बचाने वाला 'छोटा अंतरिक्ष यान', जानें खासियत

केंद्रीय बजट 2026: एक लाख नए एलाइड हेल्थ प्रोफेशनल्स तैयार होंगे, योगा और आयुष को मिलेगा वैश्विक विस्तार

केंद्रीय बजट 2026: एक लाख नए एलाइड हेल्थ प्रोफेशनल्स तैयार होंगे, योगा और आयुष को मिलेगा वैश्विक विस्तार

पीएम मोदी ने एटा और कच्छ की वेटलैंड्स को रामसर मान्यता मिलने पर जताई प्रसन्नता

पीएम मोदी ने एटा और कच्छ की वेटलैंड्स को रामसर मान्यता मिलने पर जताई प्रसन्नता

छत्तीसगढ़ की झांकी ने कर्तव्य पथ पर बिखेरा सांस्कृतिक जादू, राष्ट्रपति-पीएम और यूरोपीय अतिथि हुए मंत्रमुग्ध

छत्तीसगढ़ की झांकी ने कर्तव्य पथ पर बिखेरा सांस्कृतिक जादू, राष्ट्रपति-पीएम और यूरोपीय अतिथि हुए मंत्रमुग्ध

बड़ी उपलब्धि: भारत बना दुनिया का सबसे बड़ा चावल उत्पादक देश

बड़ी उपलब्धि: भारत बना दुनिया का सबसे बड़ा चावल उत्पादक देश

गेहूं मजबूत; चावल, चीन, खाद्य तेल, दालों में साप्ताहिक गिरावट

गेहूं मजबूत; चावल, चीन, खाद्य तेल, दालों में साप्ताहिक गिरावट

ग्रामीण भारत की आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार, उपभोग-आय दोनों में बढ़ोतरी: नाबार्ड सर्वे

ग्रामीण भारत की आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार, उपभोग-आय दोनों में बढ़ोतरी: नाबार्ड सर्वे

नई चेतना 4.0 अभियान : महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए 11 मंत्रालयों ने शुरू की संयुक्त पहल

नई चेतना 4.0 अभियान : महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए 11 मंत्रालयों ने शुरू की संयुक्त पहल

भारत से कब छटेंगे ज्वालामुखी की राख के बादल, किन-किन शहरों में होगा असर? IMD ने बताया

भारत से कब छटेंगे ज्वालामुखी की राख के बादल, किन-किन शहरों में होगा असर? IMD ने बताया