Friday, July 10, 2026
BREAKING
SIR पर हरियाणा कांग्रेस सक्रिय, प्रभारी संजय दत्त ने जिला अध्यक्षों को दिए दिशा-निर्देश हरियाणा के 16 नए सब-डिवीजनल अस्पतालों में भी जल्द शुरू होगी नि:शुल्क डायलिसिस सेवा : आरती सिंह राव बीजेपी जानबूझकर करती है पेपरों में धांधली, ताकि भर्तियां ना करनी पड़ें- भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रधानमंत्री मोदी जींद में आएं तो मेडिकल कॉलेज में ओपीडी शुरू करवा कर जाएंः दुष्यंत चौटाला 'सतलुज' फिल्म पर सियासत: दलजीत सिंह चीमा बोले- अभिव्यक्ति की आजादी पर रोक गलत 343 उम्मीदवारों की भर्ती पर पंजाब सरकार घिरी, अकाली दल ने नियुक्ति पत्र जारी करने की उठाई मांग हरियाणा में ग्रुप A और B अधिकारियों के लिए अहम खबर,अब बिना इस मंजूरी के नहीं होगा प्रमोशन 'अब आपकी बारी है मेरा साथ देने की'...हुड्डा के जवाब पर सुरजेवाला के पलटवार से कांग्रेस नेताओं में दिखी खींचतान हरियाणा के होनहार छात्रों के लिए खुशखबरी, Super-100 में बढ़ा सीटों का दायरा...नए दाखिलों का शेड्यूल जारी ड्रोन धारक किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, ड्रोन पर मिलेगा पूरा मालिकाना हक... 1 लाख की सिक्योरिटी होगी वापिस

खेल

भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका! तिलक वर्मा की पहले 3 मैचों से छुट्टी

08 जनवरी, 2026 09:40 PM

भारत-न्यूजीलैंड सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। युवा बल्लेबाज़ तिलक वर्मा को पांच मैचों की टी20 सीरीज के शुरुआती तीन मुकाबलों से बाहर कर दिया गया है। हालांकि राहत की बात यह है कि तिलक को गुरुवार सुबह अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और उनकी हालत अब स्थिर है। वह शुक्रवार को हैदराबाद लौटेंगे।

बीसीसीआई के मुताबिक, लक्षण पूरी तरह ठीक होने और घाव भरने के बाद तिलक पहले शारीरिक प्रशिक्षण शुरू करेंगे और फिर धीरे-धीरे अपने कौशल अभ्यास में वापसी करेंगे। फिलहाल यह तय है कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले तीन टी20 मैच नहीं खेल पाएंगे। आखिरी दो मुकाबलों में उनकी उपलब्धता इस बात पर निर्भर करेगी कि उनकी रिकवरी और ट्रेनिंग कितनी तेजी से आगे बढ़ती है।

क्या है तिलक वर्मा की परेशानी

तिलक वर्मा का इस तरह बाहर होना सिर्फ सीरीज के लिहाज़ से ही नहीं, बल्कि भारत के वर्ल्ड कप मिशन के लिए भी बड़ी चिंता बन गया है। एशिया कप 2025 फाइनल के हीरो और मिडिल ऑर्डर के भरोसेमंद बल्लेबाज़ तिलक ऐसे समय में चोटिल हुए हैं, जब वर्ल्ड कप में एक महीने से भी कम समय बचा है।

पेट दर्द के बाद करानी पड़ी सर्जरी

23 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज़ विजय हजारे ट्रॉफी में हैदराबाद की ओर से राजकोट में खेल रहे थे, तभी उन्हें अचानक तेज दर्द हुआ। उन्हें तुरंत गोकुल अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच में टेस्टिकुलर टॉर्शन की पुष्टि हुई। डॉक्टरों ने तुरंत सर्जरी की सलाह दी, जो सफल रही। अब तिलक तेजी से रिकवरी की ओर बढ़ रहे हैं।

पिछले एक साल में तिलक वर्मा भारत के टी20 सेट-अप का अहम हिस्सा बन चुके हैं। एशिया कप 2025 फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 69 रन की उनकी पारी आज भी फैंस को याद है।

श्रेयस अय्यर से मिली राहत

इस बीच टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर यह है कि वनडे उपकप्तान श्रेयस अय्यर को बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की मेडिकल टीम ने पूरी तरह फिट घोषित कर दिया है। विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 53 गेंदों में 82 रन की शानदार पारी खेली थी। ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान उन्हें प्लीहा में चोट लगी थी, लेकिन अब वे पूरी तरह फिट हैं।

भारत बनाम न्यूजीलैंड शेड्यूल

  • 11 जनवरी: पहला वनडे – वडोदरा
  • 14 जनवरी: दूसरा वनडे – राजकोट
  • 18 जनवरी: तीसरा वनडे – इंदौर
  • 21 जनवरी: पहला टी20 – नागपुर
  • 23 जनवरी: दूसरा टी20 – रायपुर
  • 25 जनवरी: तीसरा टी20 – गुवाहाटी
  • 28 जनवरी: चौथा टी20 – विशाखापत्तनम
  • 31 जनवरी: पांचवां टी20 – तिरुवनंतपुरम

न्यूजीलैंड सीरीज के लिए भारतीय टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, संजू सैमसन (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रिंकू सिंह, हर्षित राणा और ईशान किशन (विकेटकीपर)।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास

स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा