Sunday, October 04, 2026
BREAKING
• 2 साल से भर्तियों के इंतजार में ओवर एज हो रहे युवा, सीईटी तक नहीं करवा पाई सरकार: भूपेंद्र हुड्डा • हरियाणा CMO में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अरुण गुप्ता की रिटायरमेंट के बाद जानें किसे मिली जिम्मेदारी • हरियाणा STF का बड़ा एक्शन; 5 लाख के इनामी वांछित आरोपी को अवैध हथियारों सहित पकड़ा...हत्या के बाद था फरार • कुरुक्षेत्र में एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के साथ बनेगी नई सड़क; सरकार ने दी मंजूरी; ट्रैफिक के लिए मिलेगा वैकल्पिक रास्ता • चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद • पंजाब के लिए गेमचेंजर बनेगा दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे! 667 KM कॉरिडोर से सफर होगा आसान • पंजाब के स्कूलों में पढ़ने वाले 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए खास खबर, मिलेगी मुफ्त कोचिंग • Shimla: विधानसभा के मानसून सत्र के बाद दूसरी बार टली मंत्रिमंडल बैठक • ​Hamirpur: असंवैधानिक नीतियों, कानूनों और फैसलों का रिकॉर्ड बना रहे हैं सुक्खू : जयराम • हिमाचल में अगले 6 माह में होगी 4 हजार शिक्षकों की नियुक्ति, आऊटसोर्स कर्मचारियों के लिए बनेगी नीति : CM सुक्खू

बाज़ार

भारत के होटल निवेश में जबरदस्त उछाल, 2025 में हुई करीब 70 प्रतिशत की बढ़ोतरी: रिपोर्ट

18 मई, 2026 05:27 PM

सोमवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत के हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में वर्ष 2025 के दौरान शानदार तेजी देखने को मिली, जिसमें 28 सौदों के जरिए होटल निवेश करीब 56.7 करोड़ डॉलर तक पहुंच गया, जो पिछले साल की तुलना में लगभग 67 प्रतिशत अधिक रहा।

कमर्शियल रियल एस्टेट सर्विसेज फर्म जेएलएल की रिपोर्ट में कहा गया है कि कुल निवेश में संस्थागत पूंजी और प्राइवेट इक्विटी की हिस्सेदारी 35 प्रतिशत रही।

इसके अलावा, हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल्स और फैमिली ऑफिस ने 27 प्रतिशत योगदान दिया, जबकि सूचीबद्ध होटल कंपनियों की हिस्सेदारी 25 प्रतिशत रही। इससे यह संकेत मिलता है कि होटल सेक्टर में निवेश के स्रोत अब पहले की तुलना में अधिक विविध और मजबूत हो रहे हैं।

रिपोर्ट में बताया गया कि टियर-2 और टियर-3 शहरों ने कुल निवेश का करीब 40 प्रतिशत हिस्सा हासिल किया। वहीं, ब्रांडेड होटल साइनिंग्स में 71 प्रतिशत हिस्सेदारी उभरते शहरों की रही।

इन शहरों में कई प्रीमियम प्रॉपर्टी शामिल रहीं, जिनमें ऋषिकेश के लक्जरी रिसॉर्ट, गोवा की अपर-अपस्केल प्रॉपर्टी और लुधियाना, नासिक, वडोदरा, उदयपुर और लोनावला जैसे शहरों में अपस्केल और मिड-स्केल होटल शामिल हैं।

लक्जरी और अपस्केल होटल सेगमेंट सबसे ज्यादा सक्रिय रहे। कुल सौदों में लक्जरी होटल्स की हिस्सेदारी 42 प्रतिशत और अपस्केल होटल्स की 41 प्रतिशत रही। वहीं, 69 प्रतिशत डील्स ऐसे होटलों से जुड़ी थीं, जो पहले से संचालन में थे और आय दे रहे थे।

रिपोर्ट में कहा गया कि सरकार की विभिन्न पहलें भी होटल निवेश के लिए बड़े अवसर पैदा कर रही हैं, जिनमें एयरपोर्ट्स पर भूमि मुद्रीकरण और सरकार द्वारा कराई जा रही नीलामियां शामिल हैं।

इन रणनीतिक क्षेत्रों में यशोभूमि (आईआईसीसी), हैदराबाद के नियोपोलिस, चेन्नई के फिनटेक सिटी और नोएडा के जेवर हवाई अड्डे जैसे क्षेत्र प्रमुख हैं।

जेएलएल इंडिया के होटल्स और एशिया होटल्स कैपिटल मार्केट्स के वरिष्ठ निदेशक गौरव शर्मा ने कहा कि भारत का होटल निवेश बाजार अब निवेशकों के बढ़ते भरोसे और मजबूत बाजार क्षमता को दिखा रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि संस्थागत और घरेलू निवेशकों की बढ़ती भागीदारी के कारण सौदों की संख्या लगातार बढ़ रही है। साथ ही, बड़े शहरों से बाहर भी होटल विस्तार का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि बेहतर प्रदर्शन करने वाली होटल संपत्तियों की उपलब्धता सीमित हो गई है, जिससे निवेशकों के बीच अच्छी गुणवत्ता वाले होटलों की मांग ज्यादा है।

रिपोर्ट के अनुसार, 2026 की पहली तिमाही में भी तेजी बनी रही। इस दौरान होटल निवेश करीब 18.5 करोड़ डॉलर रहा, जो पिछले साल की समान अवधि के 11.7 करोड़ डॉलर की तुलना में 58 प्रतिशत अधिक है।

रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि सरकार की सहायक नीतियां, भूमि मुद्रीकरण योजनाएं और पर्यटन से जुड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर विकास आने वाले समय में होटल निवेश के नए अवसर पैदा करेंगे।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

जी7 देश 100 मिलियन बैरल कच्चा तेल और डीजल करेंगे जारी, अगले चार महीनों में होगी आपूर्ति

जी7 देश 100 मिलियन बैरल कच्चा तेल और डीजल करेंगे जारी, अगले चार महीनों में होगी आपूर्ति

नोएडा में ‘नो पीयूसी, नो पेट्रोल’ नियम लागू, 113 पेट्रोल पंपों पर शुरू हुई जांच

नोएडा में ‘नो पीयूसी, नो पेट्रोल’ नियम लागू, 113 पेट्रोल पंपों पर शुरू हुई जांच

अक्टूबर की शुरुआत के साथ बढ़ा महंगाई का असर, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा बोझ

अक्टूबर की शुरुआत के साथ बढ़ा महंगाई का असर, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा बोझ

ओपनएआई ने एआई एजेंट से जुड़ी घटनाओं को लेकर 100 से अधिक संगठनों को किया अलर्ट

ओपनएआई ने एआई एजेंट से जुड़ी घटनाओं को लेकर 100 से अधिक संगठनों को किया अलर्ट

आरबीआई अगले हफ्ते होने वाली एमपीसी बैठक में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कर सकता है बढ़ोतरी : एसबीआई रिपोर्ट

आरबीआई अगले हफ्ते होने वाली एमपीसी बैठक में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कर सकता है बढ़ोतरी : एसबीआई रिपोर्ट

गांधी जयंती के चलते भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई पर नहीं होगा कारोबार

गांधी जयंती के चलते भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई पर नहीं होगा कारोबार

मजबूत मांग से मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में तेजी, पीएमआई 55 के पार

मजबूत मांग से मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में तेजी, पीएमआई 55 के पार

यूपीआई लेनदेन की संख्या सितंबर में 23 प्रतिशत बढ़ी, वैल्यू 29 लाख करोड़ रुपए के पार

यूपीआई लेनदेन की संख्या सितंबर में 23 प्रतिशत बढ़ी, वैल्यू 29 लाख करोड़ रुपए के पार

मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, ऑटो स्टॉक्स पर दबाव

मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, ऑटो स्टॉक्स पर दबाव

सरकार ने वाहन निर्माताओं के लिए कैफे-3 नियमों को अधिसूचित किया, ईवी इंसेंटिव को रखा बरकरार

सरकार ने वाहन निर्माताओं के लिए कैफे-3 नियमों को अधिसूचित किया, ईवी इंसेंटिव को रखा बरकरार