Friday, October 02, 2026
BREAKING
• पंजाब ने स्वैच्छिक रक्तदान में राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान हासिल किया • हरजोत सिंह बैंस ने ‘दैनिक भास्कर’ के स्टेट एडिटर की माता के निधन पर दुख जताया • सीमा पार से चल रहे तस्करी नेटवर्कों से जुड़े चार आरोपी 10 किलोग्राम हेरोइन और 10 पिस्तौल सहित गिरफ्तार • पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को जयंती पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि • वंदे भारत कटरा-बनिहाल सेक्शन में 100 किलोमीटर प्रति घंटा तक की भरेगी रफ्तार : अश्विनी वैष्णव • राष्ट्र और धर्म अलग नहीं, जब राष्ट्र कमजोर होता है तो धर्म पर खतरा आता है : मोहन भागवत • पीएम मोदी से फोन पर बात करते हुए भावुक हुए पायलट स्मित मच्छार, प्रधानमंत्री को बताया अपना सबसे बड़ा ‘आइडल’ • समुद्र में सागर कवच अभ्यास में 4,800 से अधिक कर्मियों ने दिखाई ताकत • भारत में विदेशी राजदूतों ने मनाई गांधीजी की 157वीं जयंती, कहा-सत्य और अहिंसा का संदेश आज भी प्रासंगिक • यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पीएम मोदी के पास अच्छे सुझाव हैं : राष्ट्रपति पुतिन

बाज़ार

भारत के ऑटो सेक्टर की बिक्री जुलाई में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची, यात्री वाहनों में 34.3 प्रतिशत का उछाल: सियाम

13 अगस्त, 2026 05:59 PM

नई दिल्ली : भारत में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री पूरी रफ्तार से भाग रही है और जुलाई में बिक्री अब तक के सबसे उच्चतम स्तर पर रही है। इसमें यात्री, दोपहिया और तिपहिया वाहनों का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा है। यह जानकारी सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) की ओर से गुरुवार को दी गई।

सियाम के आंकड़ों के मुताबिक, घरेलू यात्री वाहनों की थोक बिक्री जुलाई में सालाना आधार पर 34.3 प्रतिशत बढ़कर 4,57,810 यूनिट्स हो गई है, जो कि पिछले साल की समान अवधि में 3,40,772 यूनिट्स थी।

दूसरी तरफ, दोपहिया वाहनों की थोक बिक्री सालाना आधार पर 22.6 प्रतिशत बढ़कर 19,23,483 यूनिट्स हो गई है, जो कि पिछले साल की समान अवधि में 15,69,120 यूनिट्स थी। तिपहिया वाहनों की थोक बिक्री सालाना आधार पर 33.4 प्रतिशत बढ़कर 92,560 यूनिट्स हो गई है, जो कि जुलाई 2025 में 69,403 यूनिट्स थी।

प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए, सियाम के डायरेक्टर जनरल राजेश मेनन ने कहा कि इंडस्ट्री ने जुलाई में अब तक की सबसे अच्छी बिक्री दर्ज की है, जिसमें सभी सेगमेंट में व्यापक स्तर पर वृद्धि देखी गई।

मेनन ने कहा, "भारत की ऑटो इंडस्ट्री ने जुलाई में अब तक की सबसे अच्छी बिक्री की है, जिसमें यात्री वाहन, तिपहिया और दोपहिया वाहन सेगमेंट में जबरदस्त डबल-डिजिट ग्रोथ हुई है। यात्री वाहनों की बिक्री 34.3 प्रतिशत बढ़कर 4.58 लाख यूनिट्स, तिपहिया वाहनों की बिक्री 33.4 प्रतिशत बढ़कर 0.93 लाख यूनिट्स और दोपहिया वाहनों की बिक्री 22.6 प्रतिशत बढ़कर 19.23 लाख यूनिट्स हो गई।"

उन्होंने आगे कहा कि कई महीनों से जारी यह सकारात्मक गति फेस्टिव सीजन में भी बनी हुई है, और उम्मीद है कि मजबूत कंज्यूमर सेंटीमेंट से मांग को सपोर्ट मिलेगा।

इसके अलावा, दोपहिया सेगमेंट में स्कूटर की बिक्री 23.7 प्रतिशत बढ़कर 7,98,190 यूनिट हो गई, जबकि मोटरसाइकिल की बिक्री 20.7 प्रतिशत बढ़कर 10,74,796 यूनिट हो गई।

इसी तरह, मोपेड की बिक्री 48.6 प्रतिशत बढ़कर 50,497 यूनिट हो गई।

तिपहिया सेगमेंट में, पैसेंजर कैरियर की बिक्री 32.9 प्रतिशत बढ़कर 77,994 यूनिट हो गई, जबकि गुड्स कैरियर की बिक्री 40.3 प्रतिशत बढ़कर 12,896 यूनिट हो गई। ई-रिक्शा की बिक्री 7.5 प्रतिशत बढ़कर 1,132 यूनिट और ई-कार्ट की बिक्री 16.2 प्रतिशत बढ़कर 538 यूनिट हो गई।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

ओपनएआई ने एआई एजेंट से जुड़ी घटनाओं को लेकर 100 से अधिक संगठनों को किया अलर्ट

ओपनएआई ने एआई एजेंट से जुड़ी घटनाओं को लेकर 100 से अधिक संगठनों को किया अलर्ट

आरबीआई अगले हफ्ते होने वाली एमपीसी बैठक में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कर सकता है बढ़ोतरी : एसबीआई रिपोर्ट

आरबीआई अगले हफ्ते होने वाली एमपीसी बैठक में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कर सकता है बढ़ोतरी : एसबीआई रिपोर्ट

गांधी जयंती के चलते भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई पर नहीं होगा कारोबार

गांधी जयंती के चलते भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई पर नहीं होगा कारोबार

मजबूत मांग से मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में तेजी, पीएमआई 55 के पार

मजबूत मांग से मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में तेजी, पीएमआई 55 के पार

यूपीआई लेनदेन की संख्या सितंबर में 23 प्रतिशत बढ़ी, वैल्यू 29 लाख करोड़ रुपए के पार

यूपीआई लेनदेन की संख्या सितंबर में 23 प्रतिशत बढ़ी, वैल्यू 29 लाख करोड़ रुपए के पार

मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, ऑटो स्टॉक्स पर दबाव

मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, ऑटो स्टॉक्स पर दबाव

सरकार ने वाहन निर्माताओं के लिए कैफे-3 नियमों को अधिसूचित किया, ईवी इंसेंटिव को रखा बरकरार

सरकार ने वाहन निर्माताओं के लिए कैफे-3 नियमों को अधिसूचित किया, ईवी इंसेंटिव को रखा बरकरार

मेरठ शहर को उत्तर प्रदेश के खुर्जा और सहारनपुर से जोड़ने के लिए दो मेमू सेवा होगी आरंभ

मेरठ शहर को उत्तर प्रदेश के खुर्जा और सहारनपुर से जोड़ने के लिए दो मेमू सेवा होगी आरंभ

नई राष्ट्रीय स्टील नीति जल्द होगी सार्वजनिक, 2047 तक 600 मिलियन टन स्टील क्षमता का लक्ष्य

नई राष्ट्रीय स्टील नीति जल्द होगी सार्वजनिक, 2047 तक 600 मिलियन टन स्टील क्षमता का लक्ष्य

ऊंची बॉन्ड यील्ड और वैश्विक अनिश्चितताओं का असर, सोने-चांदी की कीमतों में 1% से अधिक गिरावट

ऊंची बॉन्ड यील्ड और वैश्विक अनिश्चितताओं का असर, सोने-चांदी की कीमतों में 1% से अधिक गिरावट