Friday, September 11, 2026
BREAKING
यूएस ओपन: गॉफ को हराकर रायबाकिना फाइनल में, सबालेंका से खिताबी मुकाबला विमेंस एशिया कप: शेफाली की फिफ्टी, दीप्ति-नंदिनी ने मिलकर चटकाए 5 विकेट, बांग्लादेश को हराकर फाइनल में भारत फुटबॉल मैदान में उतरे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, युवाओं के साथ संवाद भी किया इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान: 453 रनों पर सिमटी इंग्लिश टीम की पहली पारी, 5 बल्लेबाजों ने लगाए अर्धशतक अभिजीत दीपके की टीम पंजाब के स्कूल पहुंची, कैसा था अरविंद केजरीवाल का रिएक्शन BRICS पर भिड़े कांग्रेसी! चिदंबरम ने किए सवाल, शशि थरूर ने थमाई फायदों की लिस्ट Haiwaan Review: अक्षय कुमार की ‘हैवान’ देखने से पहले पढ़ें यह रिव्यू, कहीं पछताना न पड़े शर्मनाक! मैरी कॉम पर भड़के लोग, मनोज तिवारी की बेटी के लिए कह दी ऐसी बात, वीडियो वायरल Report: लाखों कमाने में छूटे 'टॉक्सिक' के पसीने, मालामाल हो रही 'मिर्जापुर' और 'हनुमान अंश', जानें 'इरुमुडी' का हाल 8 एपिसोड की इस सीरीज को देख घबरा जाएंगे आप, क्लाइमेक्स ऐसा कि थम जाएंगी सांसे; 7.4 है इसकी रेटिंग

बाज़ार

भारतीय शेयर बाजार वैश्विक अस्थिरता बढ़ने से लाल निशान में खुला; निफ्टी 23,300 के नीचे

11 सितंबर, 2026 11:17 AM

मुंबई; भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत शुक्रवार को गिरावट के साथ हुई। सुबह 9:16 पर सेंसेक्स 707 अंक या 0.95 की गिरावट के साथ 74,192 और निफ्टी 238 अंक या 1 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,238 पर था। शुरुआती कारोबार में बाजार पर दबाव बनाने का काम मेटल और रियल्टी शेयर कर रहे थे। सूचकांकों में निफ्टी मेटल और निफ्टी रियल्टी 2 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स थे। निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी ऑटो, निफ्टी कमोडिटीज, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी इन्फ्रा, निफ्टी फार्मा और निफ्टी हेल्थकेयर लाल निशान में थे।

केवल निफ्टी आईटी ही हरे निशान में था।

लार्जकैप के साथ-साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी दबाव देखा जा रहा था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 868 अंक या 1.40 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 61,488 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 284 अंक या 1.33 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 19,756 पर था।

सेंसेक्स पैक में टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, आईटीसी, भारती एयरटेल, टीसीएस और अदाणी पोर्ट्स गेनर्स थे। बजाज फाइनेंस, एमएंडएम, अल्ट्राटेक सीमेंट, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, इंडिगो, कोटक महिंद्रा बैंक, एलएंडटी, एचडीएफसी बैंक, टाइटन, इटरनल, सन फार्मा, बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी, एशियन पेंट्स और मारुति सुजुकी लूजर्स थे।

ज्यादातर वैश्विक बाजारों में लाल निशान में कारोबार हो रहा था। टोक्यो, शंघाई, हांगकांग, बैंकॉक, सोल और जकार्ता लाल निशान में थे। अमेरिकी शेयर बाजार गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे, जिसमें डाओ जोन्स 0.60 प्रतिशत की कमजोरी के साथ और नैस्डैक 0.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।

जानकारों ने कहा कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण मार्केट के लिए मुश्किलें बढ़ रही हैं। ब्रेंट क्रूड की कीमत बढ़कर लगभग 108 डॉलर प्रति बैरल हो गई है। अगर यह ऊंची कीमत बनी रहती है या फिर और बढ़ जाती है, तो भारत की जीडीपी ग्रोथ और उसके नतीजतन कॉर्पोरेट की कमाई पर इसका असर काफी ज्यादा होगा। एक और बड़ी मुश्किल अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी है। 10-साल की यील्ड, जो अभी 4.96 प्रतिशत पर है, 5 प्रतिशत के स्तर के करीब पहुंच रही है। कई लोग इसे ग्लोबल इक्विटी मार्केट के लिए एक अहम मोड़ मानते हैं। ग्लोबल इक्विटी मार्केट में गिरावट की संभावना है, लेकिन इसका सही समय बताना मुश्किल है।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

सोने और चांदी धड़ाम, महंगाई के डेटा को लेकर निवेशक सतर्क

सोने और चांदी धड़ाम, महंगाई के डेटा को लेकर निवेशक सतर्क

ग्लोबल फिनटेक फेस्टिवल में सिंधिया ने दिया समावेशी और भरोसेमंद डिजिटल वित्तीय प्रणाली का संदेश

ग्लोबल फिनटेक फेस्टिवल में सिंधिया ने दिया समावेशी और भरोसेमंद डिजिटल वित्तीय प्रणाली का संदेश

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना: देश में मछली की उत्पादकता 2.3 टन प्रति हेक्टेयर से बढ़कर 3.3 टन प्रति हेक्टेयर हुई

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना: देश में मछली की उत्पादकता 2.3 टन प्रति हेक्टेयर से बढ़कर 3.3 टन प्रति हेक्टेयर हुई

होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव, कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर के पार

होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव, कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर के पार

मेमोरी की बढ़ती लागत के चलते एप्पल ने भारत में आईफोन की कीमतों को 40 प्रतिशत तक बढ़ाया

मेमोरी की बढ़ती लागत के चलते एप्पल ने भारत में आईफोन की कीमतों को 40 प्रतिशत तक बढ़ाया

भारतीय शेयर बाजार में मामूली गिरावट, सेंसेक्स 74,727 और निफ्टी 23,430 पर

भारतीय शेयर बाजार में मामूली गिरावट, सेंसेक्स 74,727 और निफ्टी 23,430 पर

एप्पल का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन 'आईफोन डुओ' 2.99 लाख रुपए की कीमत पर भारत में हुआ लॉन्च

एप्पल का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन 'आईफोन डुओ' 2.99 लाख रुपए की कीमत पर भारत में हुआ लॉन्च

अदाणी एयरपोर्ट्स ने वैश्विक निवेशकों से जुटाए 9,825 करोड़ रुपये, वैल्यूएशन 18 अरब डॉलर

अदाणी एयरपोर्ट्स ने वैश्विक निवेशकों से जुटाए 9,825 करोड़ रुपये, वैल्यूएशन 18 अरब डॉलर

वैश्विक स्तर पर अस्थिरता बढ़ने से सोना में तेजी, चांदी 2.40 लाख के पार

वैश्विक स्तर पर अस्थिरता बढ़ने से सोना में तेजी, चांदी 2.40 लाख के पार

कोफोर्ज के अंतरिक ऑडिट में सामने आई चिंताओं के बाद चेयरमैन ने दिया इस्तीफ, करीब 9 प्रतिशत गिरा स्टॉक

कोफोर्ज के अंतरिक ऑडिट में सामने आई चिंताओं के बाद चेयरमैन ने दिया इस्तीफ, करीब 9 प्रतिशत गिरा स्टॉक