Tuesday, October 06, 2026
BREAKING
• भगवंत मान सरकार राज्यवासियों को स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध: हरदीप सिंह मुंडियां • मान सरकार द्वारा मत्स्य पालन क्षेत्र को बढ़ावा: गुरमीत सिंह खुड्डियां ने नवनियुक्त कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र • पीयूष गोयल ने वित्तीय सेवाओं, प्रौद्योगिकी क्षेत्र के अमेरिकी कारोबारियों से की मुलाकात • पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए CAQM ने पंजाब और हरियाणा के 34 ज़िलों में फ्लाइंग स्क्वाड तैनात किए • चुनाव आयोग के खिलाफ इंडी गठबंधन का विरोध मार्च, ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन • अदीस अबाबा पहुंचे जयशंकर, कॉमनवेल्थ महासचिव अयोर्कर बोचवे से की मुलाकात • दो साल में भारत में बने नागरिक विमान आने की उम्मीद : केंद्रीय मंत्री नायडू • नौसेना को मिलेगा पहला फ्लीट सपोर्ट पोत, समुद्र में लंबे अभियानों को मिलेगी ताकत • 17वीं पेंशन अदालत में 756 मामलों का निपटारा, जितेंद्र सिंह बोले- पेंशन सुधारों का लक्ष्य जीवन सुगमता • राष्ट्रपति मुर्मु आज से दो दिवसीय हिमाचल प्रदेश के दौरे पर, बिलासपुर में AIIMS के प्रथम दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

बाज़ार

भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला, सेंसेक्स 126 अंक और निफ्टी 48 अंक चढ़ा

06 अक्टूबर, 2026 02:24 PM

नई दिल्ली(एजेंसी) : सकारात्मक वैश्विक संकेतों और निजी बैंकिंग शेयरों में खरीदारी के चलते मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बढ़त के साथ खुले।

निफ्टी 22,603.25 पर खुला, जो पिछले बंद स्तर के मुकाबले 47.50 अंक यानी 0.21 प्रतिशत की बढ़त है। वहीं, सेंसेक्स 125.58 अंक यानी 0.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 72,508.05 पर खुला।

शुरुआती कारोबार में निजी बैंकों के शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी प्राइवेट बैंक सूचकांक में 0.75 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। Nifty MidSmall IT & Telecom सूचकांक में 0.5 प्रतिशत और धातु सूचकांक में 0.32 प्रतिशत की तेजी रही।

इसके अलावा रसायन, ऊर्जा, वित्तीय सेवाओं और सीमेंट क्षेत्र के शेयर भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। वहीं सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और एफएमसीजी शेयरों में कारोबार लगभग सपाट रहा।

गिरावट वाले क्षेत्रों में ऑटो शेयर सबसे आगे रहे। निफ्टी ऑटो में 0.4 प्रतिशत की गिरावट आई। इसके बाद स्वास्थ्य सेवा, दवा और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं के सूचकांकों में कमजोरी रही। रियल एस्टेट, आईटी और मीडिया सूचकांक भी मामूली गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

अमेरिका में ऊंची बॉन्ड यील्ड के कारण विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की बिकवाली जारी रहने की संभावना है। हालांकि, मजबूत निवेश प्रवाह के बीच घरेलू संस्थागत निवेशक (DIIs) लार्ज-कैप शेयरों को लगातार समर्थन दे रहे हैं।

इस बीच, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने भारतीय शेयरों में अपनी बिकवाली जारी रखी। सोमवार को FIIs ने 4,699 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने बाजार को सहारा देते हुए 5,181 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी की।

एशियाई बाजारों में भी शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी रही। प्रौद्योगिकी क्षेत्र के शेयरों में तेजी के कारण अमेरिकी नैस्डैक के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद एशियाई शेयरों में भी सकारात्मक रुख देखने को मिला।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

57वीं GST काउंसिल की बैठक अब 8 अक्टूबर को, जरूरी वजहों से एक दिन टली बैठक

57वीं GST काउंसिल की बैठक अब 8 अक्टूबर को, जरूरी वजहों से एक दिन टली बैठक

सितंबर में भारत के सर्विस सेक्टर की ग्रोथ 3 महीने के उच्चतम स्तर पर, PMI बढ़कर 55.2

सितंबर में भारत के सर्विस सेक्टर की ग्रोथ 3 महीने के उच्चतम स्तर पर, PMI बढ़कर 55.2

भारत में सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री 31.8 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 25 लाख इकाई के पार: फाडा

भारत में सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री 31.8 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 25 लाख इकाई के पार: फाडा

आरबीआई एमपीसी की तीन दिवसीय बैठक शुरू, ब्याज दरों पर 7 अक्टूबर को होगा ऐलान

आरबीआई एमपीसी की तीन दिवसीय बैठक शुरू, ब्याज दरों पर 7 अक्टूबर को होगा ऐलान

भारतीय शेयर बाजार मजबूत वैश्विक संकेतों से हरे निशान में खुला, पीएसयू स्टॉक्स में खरीदारी

भारतीय शेयर बाजार मजबूत वैश्विक संकेतों से हरे निशान में खुला, पीएसयू स्टॉक्स में खरीदारी

सितंबर में एफपीआई ने निकाले 45,536 करोड़ रुपए, बड़ी कंपनियों के शेयरों के वैल्यूएशन हुए आकर्षक

सितंबर में एफपीआई ने निकाले 45,536 करोड़ रुपए, बड़ी कंपनियों के शेयरों के वैल्यूएशन हुए आकर्षक

मार्केट आउटलुक: अगले हफ्ते आरबीआई पॉलिसी, तिमाही नतीजे और पश्चिम एशिया तनाव जैसे अहम कारक तय करेंगे बाजार की दिशा

मार्केट आउटलुक: अगले हफ्ते आरबीआई पॉलिसी, तिमाही नतीजे और पश्चिम एशिया तनाव जैसे अहम कारक तय करेंगे बाजार की दिशा

आरबीआई की एमपीसी बैठक से पहले ब्याज दरों में बढ़ोतरी के आसार

आरबीआई की एमपीसी बैठक से पहले ब्याज दरों में बढ़ोतरी के आसार

जी7 देश 100 मिलियन बैरल कच्चा तेल और डीजल करेंगे जारी, अगले चार महीनों में होगी आपूर्ति

जी7 देश 100 मिलियन बैरल कच्चा तेल और डीजल करेंगे जारी, अगले चार महीनों में होगी आपूर्ति

नोएडा में ‘नो पीयूसी, नो पेट्रोल’ नियम लागू, 113 पेट्रोल पंपों पर शुरू हुई जांच

नोएडा में ‘नो पीयूसी, नो पेट्रोल’ नियम लागू, 113 पेट्रोल पंपों पर शुरू हुई जांच