Thursday, November 26, 2026
BREAKING
• गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी • जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड • संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान • संविधान और विकसित हरियाणा पर सार्थक चर्चा होगी : हरविन्द्र कल्याण • घोषणाओं से नहीं होता खिलाड़ियों का सम्मान, समय पर मिले पुरस्कार राशि और सुविधाएं : सैलजा • पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया • श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक • पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, फिर 'आप' की सरकार बनेगी: हरपाल सिंह चीमा • Solan: महिलाओं को 1500 रुपए देने में सरकार विफल : जयराम • Shimla: एचआरटीसी बसों की कमी होगी पूरी, 350 बसों की खरीद प्रक्रिया शुरू

बाज़ार

भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में

07 सितंबर, 2026 05:54 PM

भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सोमवार को गिरावट के साथ हुई। इस दौरान सुबह 9:18 पर सेंसेक्स 113 अंक या 0.16 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 76,410 और निफ्टी 42 अंक या 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,861 पर था।

शुरुआती कारोबार में बाजार में बिकवाली का नेतृत्व मीडिया और आईटी स्टॉक्स कर रहे थे। सूचकांकों में निफ्टी मीडिया और निफ्टी आईटी टॉप लूजर्स थे। निफ्टी रियल्टी, निफ्टी मेटल, निफ्टी ऑटो, निफ्टी कमोडिटीज, निफ्टी एमएमसीजी, निफ्टी ऑयल एंड गैस, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी कंजप्शन और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स भी लाल निशान में थे।

सूचकांकों में केवल निफ्टी इंडिया डिफेंस और निफ्टी फार्मा हरे निशान में थे। लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में तेजी के साथ कारोबार हो रहा था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 146 अंक या 0.23 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 62,932 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 19 अंक या 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 20,078 पर था।

सेंसेक्स पैक में इटरनल, बीईएल, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, एलएंडटी, ट्रेंट, सन फार्मा और टाइटन गेनर्स थे। इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, टाटा स्टील, इंडिगो, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, पावर ग्रिड, एचयूएल, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, एनटीपीसी और एचडीएफसी बैंक लूजर्स थे।

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। टोक्यो, बैंकॉक, ताइपे, सोल और जकार्ता हरे निशान में थे। वहीं, शंघाई और हांगकांग लाल निशान में थे। अमेरिकी शेयर बाजार शुक्रवार को लाल निशान में बंद हुआ था, जिसमें मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स 0.51 प्रतिशत की कमजोरी के साथ और टेक्नोलॉजी इंडेक्स 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।

बाजारों में गिरावट की वजह अमेरिका के जॉब डेटा को माना जा रहा है, जो कि उम्मीद से करीब 3 गुना अधिक आया है। इससे फेड की ओर से ब्याज दरों बढ़ोतरी की उम्मीद बढ़ गई है।

 

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

Bisleri विवाद पर कंपनी की सफाई, 143 प्लांट चालू, सिर्फ एक बैच की बिक्री पर रोक, जानें पूरा मामला

Bisleri विवाद पर कंपनी की सफाई, 143 प्लांट चालू, सिर्फ एक बैच की बिक्री पर रोक, जानें पूरा मामला

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 83,821 और निफ्टी 25,719 पर

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 83,821 और निफ्टी 25,719 पर

नवंबर में अब तक भारतीय शेयर बाजार में 35 लाख करोड़ रुपए जुड़े, एफपीआई की रिकॉर्ड खरीदारी से सेंसेक्स 11 प्रतिशत चढ़ा

नवंबर में अब तक भारतीय शेयर बाजार में 35 लाख करोड़ रुपए जुड़े, एफपीआई की रिकॉर्ड खरीदारी से सेंसेक्स 11 प्रतिशत चढ़ा

फॉक्सकॉन इंडिया पर लगा स्थानीय वेंडर्स का देरी से भुगतान का आरोप, 143 करोड़ रुपए की दिवालिया याचिका दायर

फॉक्सकॉन इंडिया पर लगा स्थानीय वेंडर्स का देरी से भुगतान का आरोप, 143 करोड़ रुपए की दिवालिया याचिका दायर

गुरु नानक जयंती पर भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई में नहीं होगा कारोबार

गुरु नानक जयंती पर भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई में नहीं होगा कारोबार

सोने और चांदी में लौटी खरीदारी, कीमतें करीब 2.50 प्रतिशत तक बढ़ीं

सोने और चांदी में लौटी खरीदारी, कीमतें करीब 2.50 प्रतिशत तक बढ़ीं

भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, आईटी और कंज्यूमर ड्यूरेबल सेक्टर में खरीदारी

भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, आईटी और कंज्यूमर ड्यूरेबल सेक्टर में खरीदारी

आंध्र प्रदेश सरकार के लिए एआई-आधारित लीगल प्लेटफॉर्म बनाएगा रेलटेल, मिला 27 करोड़ रुपए का ऑर्डर

आंध्र प्रदेश सरकार के लिए एआई-आधारित लीगल प्लेटफॉर्म बनाएगा रेलटेल, मिला 27 करोड़ रुपए का ऑर्डर

एआई, 5जी और डेटा सेंटर निवेश से भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था विकास के नए चरण में प्रवेश कर रही है: रिपोर्ट

एआई, 5जी और डेटा सेंटर निवेश से भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था विकास के नए चरण में प्रवेश कर रही है: रिपोर्ट

मारुति सुजुकी इंडिया ने फिर बढ़ाए दाम, 0.31 प्रतिशत महंगी होंगी चुनिंदा कारें; लागत दबाव को बताई वजह

मारुति सुजुकी इंडिया ने फिर बढ़ाए दाम, 0.31 प्रतिशत महंगी होंगी चुनिंदा कारें; लागत दबाव को बताई वजह