Tuesday, September 01, 2026
BREAKING
संभल जामा मस्जिद सर्वे मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली, अगली सुनवाई 8 सितंबर को JPNIC: अखिलेश का फिर हमला, बोले ‘कुछ तो गड़बड़ है’, एलडीए को बताया ‘लखनऊ डिस्ट्रक्शन अथॉरिटी’ कौशांबी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट : 11 मौतों के बाद सात पुलिसकर्मी निलंबित, मुख्य आरोपी नौशाद मुठभेड़ में गिरफ्तार सितंबर में वैश्विक मंच पर छाएंगे पीएम मोदी, कूटनीतिक गतिविधियों से बढ़ेगा भारत का प्रभाव तमिलनाडु के 52 बड़े मंदिरों में आज से कैमरा वाले मोबाइल फोन पर बैन रेल सुरक्षा को मिलेगी मजबूती, मुरादाबाद डिवीजन में कवच 4.0 के लिए 170 करोड़ रुपए स्वीकृत बिश्केक SCO समिट: पीएम मोदी समेत दूसरे देशों के प्रमुखों ने घोषणापत्र पर किए हस्ताक्षर मणिपुर : नागा विधायकों ने अमित शाह से कुकी-जो नेताओं पर कार्रवाई की मांग की आतंकवाद के पूरे इकोसिस्टम को ध्वस्त करना जरूरी: 26वें SCO शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी अगस्त 2026: भारतीय कूटनीति का व्यस्त मास, मध्य एशिया से रूस, चीन और अफगानिस्तान तक सक्रिय रही दिल्ली

बाज़ार

भारतीय रेलवे ने ट्रैक पर कवच सिस्टम की तैनाती के लिए 170 करोड़ रुपए मंजूर किए

01 सितंबर, 2026 05:03 PM

भारतीय रेलवे ने कवच 4.0 सिस्टम की तैनाती के लिए 170 करोड़ रुपए को मंजूरी दी है। इसके तहत उत्तरी रेलवे के मुरादाबाद डिवीजन के 712 रूट किलोमीटर के बाकी बचे हिस्सों पर कचव सिस्टम लगाया जाएगा। यह जानकारी सरकार की ओर से मंगलवार को दी गई।

रेल मंत्रालय के बयान के अनुसार, मंजूर की गई राशि से स्वदेशी 'ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम' लगाकर डिवीजन के सुरक्षा इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जाएगा।

मंत्रालय ने कहा कि 'कवच 4.0' को लागू करने से चिन्हित सेक्शन में ट्रेन संचालन के लिए सुरक्षा की एक एडवांस्ड लेयर मिलेगी।

'कवच' देश में ही विकसित एक ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन (एटीपी) सिस्टम है, जिसे ऑपरेशनल सुरक्षा बढ़ाने के लिए बनाया गया है। यह 'सिग्नल पासिंग एट डेंजर' (एसपीएडी) को रोकने में मदद करता है, असुरक्षित स्थितियों से बचने के लिए जरूरत पड़ने पर अपने-आप ब्रेक लगाता है, मुश्किल हालात में ट्रेन की स्पीड को कंट्रोल करता है और ट्रेनों की टक्कर का खतरा काफी कम करता है।

बयान में कहा गया है, "यह पहल भारतीय रेलवे की उस लगातार कोशिश का हिस्सा है जिसके तहत वह अपने नेटवर्क पर 'कवच' का दायरा बढ़ा रही है और रेलवे सिग्नलिंग व ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम को आधुनिक बना रही है।"

मंत्रालय ने जुलाई में बताया था कि भारतीय रेलवे में सुरक्षा में काफी सुधार हुआ है। ट्रेन दुर्घटनाओं की संख्या 2014–15 में 135 से घटकर 2025–26 में 16 रह गई है और चालू वर्ष में जून तक केवल दो दुर्घटनाएं हुई हैं।

'कॉन्सिक्वेंशियल एक्सीडेंट इंडेक्स' (यानी प्रति मिलियन ट्रेन-किलोमीटर होने वाली दुर्घटनाएं) 2014–15 में 0.11 से घटकर 2025–26 में 0.01 हो गया है, जो लगभग 91 प्रतिशत की कमी को दर्शाता है।

सुरक्षा से जुड़े कामों पर खर्च लगातार बढ़ा है; यह 2013–14 में 39,200 करोड़ रुपए से बढ़कर 2026–27 में 1,20,389 करोड़ रुपए हो गया है।

6,671 स्टेशनों पर सेंट्रलाइज़्ड ऑपरेशन वाले इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम लगाए गए हैं और इन सभी स्टेशनों पर पूरा ट्रैक सर्किटिंग सिस्टम भी लगाया गया है। लेवल क्रॉसिंग (एलसी) गेट्स पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए 10,395 एलसी गेट्स पर इंटरलॉकिंग की सुविधा दी गई है।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

अगस्त में GST कलेक्शन 14.8% बढ़कर 1.99 लाख करोड़ रुपये के पार

अगस्त में GST कलेक्शन 14.8% बढ़कर 1.99 लाख करोड़ रुपये के पार

सरकार ने व्यापारियों के लिए चीनी के स्टॉक की लिमिट को घटाकर 2,000 क्विंटल किया, 15 सितंबर से 30 नवंबर तक रहेगी प्रभावी

सरकार ने व्यापारियों के लिए चीनी के स्टॉक की लिमिट को घटाकर 2,000 क्विंटल किया, 15 सितंबर से 30 नवंबर तक रहेगी प्रभावी

नए सीमा शुल्क और बैंकिंग सुधारों के दम पर देश 'विकसित भारत 2047' का लक्ष्य हासिल करेगा: वित्त मंत्री

नए सीमा शुल्क और बैंकिंग सुधारों के दम पर देश 'विकसित भारत 2047' का लक्ष्य हासिल करेगा: वित्त मंत्री

भारत वैश्विक बदलावों के बीच भी अपनी ग्रोथ बनाए रखने में सक्षम : वित्त मंत्री सीतारमण

भारत वैश्विक बदलावों के बीच भी अपनी ग्रोथ बनाए रखने में सक्षम : वित्त मंत्री सीतारमण

जी-20 में भारत ने किया अमेरिका के ग्रोथ एजेंडे का समर्थन, सीतारमण बोलीं-वैश्विक असंतुलन दूर करना जरूरी

जी-20 में भारत ने किया अमेरिका के ग्रोथ एजेंडे का समर्थन, सीतारमण बोलीं-वैश्विक असंतुलन दूर करना जरूरी

भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद, मीडिया और मेटल स्टॉक्स में हुई बिकवाली

भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद, मीडिया और मेटल स्टॉक्स में हुई बिकवाली

भारत को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने पर जोर, सीतारमण ने निवेश और नवाचार को बताया अहम

भारत को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने पर जोर, सीतारमण ने निवेश और नवाचार को बताया अहम

आज आईटीआर भरने की अंतिम तिथि: आयकर विभाग ने गैर-ऑडिट करदाताओं से की तुरंत रिटर्न फाइल करने की अपील

आज आईटीआर भरने की अंतिम तिथि: आयकर विभाग ने गैर-ऑडिट करदाताओं से की तुरंत रिटर्न फाइल करने की अपील

जीएसटी 2.0 से भारतीय अर्थव्यवस्था को पश्चिमी एशिया युद्ध से आई अस्थिरता का सामना करने में मिली मदद: मारुति सुजुकी चेयरमैन

जीएसटी 2.0 से भारतीय अर्थव्यवस्था को पश्चिमी एशिया युद्ध से आई अस्थिरता का सामना करने में मिली मदद: मारुति सुजुकी चेयरमैन

एनबीबीएल के भारत कनेक्ट पर फॉरेक्स ट्रांजैक्शन में तेज बढ़ोतरी, चार महीनों में 10 करोड़ रुपए से अधिक का लेनदेन

एनबीबीएल के भारत कनेक्ट पर फॉरेक्स ट्रांजैक्शन में तेज बढ़ोतरी, चार महीनों में 10 करोड़ रुपए से अधिक का लेनदेन