Monday, September 07, 2026
BREAKING
सुपर टी10 लीग का आधिकारिक शुभारंभ हुआ, किरण मोरे लीग कमिश्नर नियुक्त पेरिस में स्वामीनारायण मंदिर भारत-फ्रांस के सांस्कृतिक संबंधों का नया स्तंभ: प्रधानमंत्री मोदी बीजापुर के जंगलों में सीआरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सलियों के छिपाए हथियार मिले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 8 से 10 सितंबर तक श्रीलंका की यात्रा पर, कोलंबो में भारतीय प्रवासियों से करेंगे बातचीत 2029 तक ‘नशामुक्त भारत’ का लक्ष्य, ड्रग्स के खिलाफ तीन वर्षीय रोडमैप तैयार: अमित शाह सत्य निकेतन हादसा: पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की पीएम मोदी गुजरात को देंगे 35 हजार करोड़ रुपए की सौगात, मंगलवार को मुंबई में करेंगे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का उद्घाटन अगले छह दिन बादलों की आवाजाही रहेगी जारी, दूसरे राज्यों की तुलना में एनसीआर में मानसून पड़ा कमजोर ‘वायु, सूर्य और वरुण देव रहें कल्याणकारी’, पीएम मोदी के सुभाषित में प्रकृति व लोकमंगल का संदेश भारत-फ्रांस संबंध नई ऊंचाइयों पर पहुंचे: पीएम मोदी

बाज़ार

भारतीय ऑटो खुदरा बिक्री अगस्त में 17.51% बढ़ी, 24.23 लाख वाहन बिके: FADA

07 सितंबर, 2026 05:55 PM

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (एफएडीए) द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, भारतीय ऑटो खुदरा उद्योग में अगस्त में अब तक की सबसे अधिक बिक्री दर्ज की गई। कुल 24,23,201 इकाइयों की बिक्री हुई, जो सालाना आधार पर 17.51 प्रतिशत अधिक है। दोपहिया, यात्री वाहन, वाणिज्यिक वाहन, ट्रैक्टर और तिपहिया वाहनों, सभी ने अगस्त में बिक्री के नए रिकॉर्ड बनाए।

वृद्धि में सबसे आगे पहिएदार निर्माण उपकरण रहे, जिनमें 31.45 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। इसके बाद दोपहिया वाहनों में 19.69 प्रतिशत, यात्री वाहनों में 16.14 प्रतिशत और वाणिज्यिक वाहनों में 14.45 प्रतिशत की वृद्धि हुई। तिपहिया वाहनों की बिक्री में 8.64 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि ट्रैक्टरों की बिक्री पिछले महीने 0.84 प्रतिशत की मामूली वृद्धि के साथ लगभग स्थिर रही।

हालांकि, जुलाई में रिकॉर्ड बिक्री की तुलना में अगस्त में खुदरा बिक्री 6.48 प्रतिशत कम रही। एफएडीए के अध्यक्ष साई गिरिधर ने कहा कि इसका कारण मानसून के दौरान मौसमी सुस्ती और त्योहारों के कैलेंडर में बदलाव रहा। गणेश चतुर्थी और ओणम के कारण होने वाली खरीदारी का कुछ हिस्सा सितंबर में चला गया।

अगस्त में दोपहिया वाहनों की खुदरा बिक्री 17,14,610 इकाइयों रही, जो सालाना आधार पर 19.69 प्रतिशत अधिक है। यह अगस्त में दोपहिया वाहनों की अब तक की सबसे अधिक बिक्री है और 2018 के बाद अगस्त महीने में इस क्षेत्र का पहला नया बिक्री रिकॉर्ड है।

यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री 4,02,398 इकाइयों रही, जो सालाना आधार पर 16.14 प्रतिशत अधिक है। यह अगस्त में यात्री वाहनों की अब तक की सबसे अधिक बिक्री है और पहली बार अगस्त में यात्री वाहनों की बिक्री 4 लाख इकाइयों के आंकड़े को पार कर गई। हालांकि, महीने-दर-महीने आधार पर बिक्री 3.40 प्रतिशत कम रही।

आंकड़ों के अनुसार, वाणिज्यिक वाहनों की खुदरा बिक्री 90,769 इकाइयों रही, जो सालाना आधार पर 14.45 प्रतिशत अधिक है। यह अगस्त में अब तक की सबसे अधिक बिक्री है, हालांकि मौसमी माल ढुलाई में कमी के कारण महीने-दर-महीने आधार पर बिक्री 8.93 प्रतिशत घट गई।

इसके अलावा, तिपहिया वाहनों की बिक्री 1,22,281 इकाइयों रही, जो सालाना आधार पर 8.64 प्रतिशत अधिक है। यह अगस्त में तिपहिया वाहनों की अब तक की सबसे अधिक बिक्री रही। इस श्रेणी में इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी 65.30 प्रतिशत रही।

सितंबर के लिए डीलरों की धारणा सकारात्मक बनी हुई है, हालांकि जुलाई के उच्चतम स्तर की तुलना में इसमें कुछ नरमी आई है।

करीब 67.09 प्रतिशत डीलरों को बिक्री में वृद्धि की उम्मीद है, जबकि 27.35 प्रतिशत को बाजार के स्थिर रहने और 5.56 प्रतिशत को बिक्री में गिरावट की आशंका है। अगस्त की शुरुआत में 74.30 प्रतिशत डीलरों ने वृद्धि की उम्मीद जताई थी।

एफएडीए ने कहा कि उम्मीदों का आधार अब शुरू हो रहा त्योहारी सीजन है, जिसमें गणेश चतुर्थी, ओणम की खरीदारी का असर और नवरात्रि की शुरुआत शामिल है। करीब 43.59 प्रतिशत डीलरों ने बताया कि त्योहारी बुकिंग का कारोबार पहले से बढ़ रहा है।

इसके विपरीत, डीलरों के सामने मानसून की कमी बढ़ने की चिंता है, जिसका असर ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली पूछताछ पर पड़ सकता है। इसके अलावा, 1 सितंबर से लागू हुई मूल उपकरण निर्माताओं (ओईएम) की कीमतों में नई बढ़ोतरी भी एक चुनौती है।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

नई दवाओं, बायोटेक और R&D में नेतृत्व करे भारतीय फार्मा सेक्टर: पीयूष गोयल

नई दवाओं, बायोटेक और R&D में नेतृत्व करे भारतीय फार्मा सेक्टर: पीयूष गोयल

BIRC सर्वे: खाड़ी की अस्थिरता के बीच विदेशी चावल खरीदार अब सीधे भारत का कर रहे रुख

BIRC सर्वे: खाड़ी की अस्थिरता के बीच विदेशी चावल खरीदार अब सीधे भारत का कर रहे रुख

Gold-Silver Price: वैश्विक स्तर पर कमजोर संकेतों से सोना फिसला, चांदी 2.38 लाख के नीचे

Gold-Silver Price: वैश्विक स्तर पर कमजोर संकेतों से सोना फिसला, चांदी 2.38 लाख के नीचे

अगस्त में पहली बार पेट्रोल कारों से आगे निकले सीएनजी, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वाहन: एफएडीए

अगस्त में पहली बार पेट्रोल कारों से आगे निकले सीएनजी, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वाहन: एफएडीए

भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में

भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में

भारत यूरोप के लिए डीजल का एक महत्वपूर्ण आपूर्तिकर्ता बनकर उभरा है: रिपोर्ट

भारत यूरोप के लिए डीजल का एक महत्वपूर्ण आपूर्तिकर्ता बनकर उभरा है: रिपोर्ट

लगातार तीसरे सप्ताह एफआईआई ने की बिकवाली, डीआईआई ने खरीदारी जारी रखकर संभाला बाजार

लगातार तीसरे सप्ताह एफआईआई ने की बिकवाली, डीआईआई ने खरीदारी जारी रखकर संभाला बाजार

अगले हफ्ते कच्चे तेल, अमेरिकी रोजगार आंकड़ों और बढ़ती बॉन्ड यील्ड समेत इन कारकों पर रहेगी बाजार की नजर

अगले हफ्ते कच्चे तेल, अमेरिकी रोजगार आंकड़ों और बढ़ती बॉन्ड यील्ड समेत इन कारकों पर रहेगी बाजार की नजर

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 11.475 बिलियन डॉलर बढ़कर ऑल-टाइम हाई 740.803 बिलियन डॉलर पर पहुंचा

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 11.475 बिलियन डॉलर बढ़कर ऑल-टाइम हाई 740.803 बिलियन डॉलर पर पहुंचा

वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में 7.8 प्रतिशत की वृद्धि दर सभी सेक्टर्स के अच्छे प्रदर्शन का परिणाम : विजय कलंत्री

वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में 7.8 प्रतिशत की वृद्धि दर सभी सेक्टर्स के अच्छे प्रदर्शन का परिणाम : विजय कलंत्री