Tuesday, August 18, 2026
BREAKING
खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगी भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम : डॉ. अर्चना गुप्ता भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित नहीं रहना चाहिये : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा के 'धाकड़ ताऊ': 75 साल की उम्र में 401 मेडल और 300 से ज्यादा सर्टिफिकेट्स, रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज है नाम हरियाणा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोज होगा 5 मिनट का ‘वाई-ब्रेक’, कर्मचारियों को मिलेगा योग का लाभ दमन नहीं, संवाद और न्याय के रास्ते से ही प्रदेश में कायम होगी शांति : सैलजा IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

हरियाणा

भाकियू की प्रदेश स्तरीय बैठक 5 जनवरी को जींद में होगी

04 जनवरी, 2026 12:23 PM

चंडीगढ़;  भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) की एक महत्वपूर्ण प्रदेश स्तरीय बैठक आगामी 5 जनवरी 2026 (सोमवार) को सुबह 11 बजे जींद स्थित किसान भवन में आयोजित की जा रही है। यह बैठक प्रदेश के किसानों के ज्वलंत मुद्दों पर व्यापक चर्चा एवं आगे की आंदोलनात्मक रणनीति तय करने के उद्देश्य से बुलाई गई है।
भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष रतन मान ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में प्रदेश भर से भाकियू के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भाग लेंगे। बैठक में किसानों की वर्षों से लंबित समस्याओं पर गंभीर मंथन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश में हुए करीब 5000 करोड रुपए के धान घोटाले सहित संपूर्ण कर्ज मुक्ति, एमएसपी पर फसलों की खरीद की गारंटी का कानून, बिजली बिलों की बढ़ती मार, बीज बिल, किसानों पर बढ़ते उत्पादन खर्च, कृषि से जुड़े निजीकरण के खतरे सहित अन्य किसान विरोधी नीतियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इन मुद्दों पर सरकार के उदासीन रवैये के खिलाफ आगामी राज्यस्तरीय के आंदोलनों की रूपरेखा भी तय की जाएगी।
रतन मान ने कहा कि किसान आज लगातार महंगाई, कर्ज और सरकारी नीतियों के बोझ तले दबा हुआ है। सरकार द्वारा किसानों से जुड़े मूलभूत मुद्दों की अनदेखी की जा रही है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भारतीय किसान यूनियन किसानों के हक और सम्मान की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाएगी।
प्रदेश अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और किसान साथियों से अपील की कि वे इस बैठक में समय पर पहुंचकर अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। ताकि एकजुट होकर मजबूत निर्णय लिए जा सकें और आंदोलन को नई दिशा दी जा सके।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगी भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम : डॉ. अर्चना गुप्ता

विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगी भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम : डॉ. अर्चना गुप्ता

भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित नहीं रहना चाहिये : राव नरेंद्र सिंह

भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित नहीं रहना चाहिये : राव नरेंद्र सिंह

हरियाणा के 'धाकड़ ताऊ': 75 साल की उम्र में 401 मेडल और 300 से ज्यादा सर्टिफिकेट्स, रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज है नाम

हरियाणा के 'धाकड़ ताऊ': 75 साल की उम्र में 401 मेडल और 300 से ज्यादा सर्टिफिकेट्स, रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज है नाम

हरियाणा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोज होगा 5 मिनट का ‘वाई-ब्रेक’, कर्मचारियों को मिलेगा योग का लाभ

हरियाणा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोज होगा 5 मिनट का ‘वाई-ब्रेक’, कर्मचारियों को मिलेगा योग का लाभ

दमन नहीं, संवाद और न्याय के रास्ते से ही प्रदेश में कायम होगी शांति : सैलजा

दमन नहीं, संवाद और न्याय के रास्ते से ही प्रदेश में कायम होगी शांति : सैलजा

NCR के शहरों में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार देने जा रही ये सौगात...अब नहीं आएगी कोई दिक्कत

NCR के शहरों में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार देने जा रही ये सौगात...अब नहीं आएगी कोई दिक्कत

'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' का रिपोर्ट कार्ड: 11 वर्षों में 918 से बढ़कर 929 हुआ लिंगानुपात, पढ़ाई में भी बेटियों ने रचा इतिहास

'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' का रिपोर्ट कार्ड: 11 वर्षों में 918 से बढ़कर 929 हुआ लिंगानुपात, पढ़ाई में भी बेटियों ने रचा इतिहास

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा