Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
हरियाणा में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता : आरती सिंह राव हरियाणा में पटवारी व्यवस्था में बड़ा बदलाव: स्टेट कैडर लागू करने की तैयारी, लंबे समय तक एक जिले में नहीं जमे रहेंगे पटवारी "पांच दशक की राजनीति में न पद मांगा, न सिद्धांत बदले", बोले अनिल विज चरणजीत चन्नी गुट के बारे जानें क्या बोले पंजाब कांग्रेस इंचार्ज कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बरकरार, हाईकोर्ट ने ED से मांगी Report गुरदासपुर में SIR ड्यूटी से परेशान सरकारी टीचर ने नहर में लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश Himachal: सुजानपुर की 16 पंचायतों में अब नहीं सताएगी लो-वोल्टेज की टैंशन! CM सुक्खू ने शिमला से दिया पावरफुल गिफ्ट मौसम की मार : हिमाचल में सेब का उत्पादन 40% घटने की आशंका, लाखों परिवारों पर संकट की आहट पाकिस्तान में फिर आतं*की हमला: पुलिस चौकी में तैनात जवानों को गो*लियों से भू+ना, 9 की मौ*त

चंडीगढ़

भगवान राधा-माधव और श्री चैतन्य महाप्रभु रथ में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले तो हरि बोल, हरे कृष्णा, राधे-राधे से गूंजा शहर

08 अप्रैल, 2025 03:21 PM

प्रीत पट्टी

चण्डीगढ़ : सेक्टर-20 स्थित श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में 55वें वार्षिक धर्म सम्मेलन के समापन पर भगवान राधा-माधव और श्री चैतन्य महाप्रभु रथ में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले। भक्तजनों ने शहर के विभिन्न सेक्टरों के बाजारों के सामने से रथ को पैदल-पैदल खींच कर भ्रमण कराया। उनमें रथ की रस्सी को खींचने में होड़ मची हुई थी।
मठ चंडीगढ़ के प्रवक्ता जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि अखिल भारतीय श्री चैतन्य गौड़ीय मठ संस्थान के अध्यक्ष त्रिदंडी स्वामी श्री भक्ति विचार विष्णु जी महाराज जी के नेतृत्व में विशाल रथ यात्रा निकाली गई। भगवान श्री श्री चैतन्य महाप्रभु एवं श्री श्री राधा माधव जी दोपहर बाद रंग बिरंगे फूलों से सुसज्जित रथ पर सवार होकर मठ मंदिर से नगर भ्रमण को निकले। रथ पर सवार होने से पहले शंख की ध्वनि की गई व 21 महिलाओं ने थालियों में देसी घी के दीपक सजाकर उनकी आरती उतारी एवं बैंड-बाजे के साथ उनको रथ पर विराजमान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीजेपी चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष, जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया। भक्ति विचार विष्णु जी महाराज जी ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले 55 बरसों से आयोजित की जा रही इस यात्रा में भक्तों की भागीदारी प्रत्येक वर्ष बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि भगवान के रथ के दर्शन करने मात्र से घर में सुख-शांति आती है एवं दुख-क्लेशों का नाश होता है और भगवान की भक्ति प्राप्त होती है। भगवान के रथ की रस्सी को खींचने से भगवान आपकी जीवन की डोर के सारथी बन जाते हैं। भारी संख्या में उपस्थित भक्त जनों में अति उत्साह उमंग जोश का संचार हुआ था। रथ यात्रा में भाग लेने वाले भक्तजन नई-नई पोशाकें पहन कर आए थे। पूरे रास्ते भक्तजन हरे कृष्णा ,राधे राधे ,हरि बोल के जयकारे लगाते रहे व जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा। सेक्टर 20 से चलकर 21 सेक्टर मार्केट, अरोमा चौक सेक्टर 22, बस स्टैंड, सेक्टर 18 मार्किट व सेक्टर 19 मार्केट होते हुए वापस मठ मंदिर रथ यात्रा पहुंची। रास्ते में जगह-जगह पर लोगों ने स्वागत करने के लिए स्टॉल लगाए हुए थे और भक्तों के लिए ठंडा जल, मिठाइयां, फल आदी का प्रबंध किया हुआ था। लोगों ने रथ को कई जगह रोक कर भगवान की आरती उतारी और रथ के ऊपर पुष्प वर्षा भी की गई। मठ मंदिर वापस रथ यात्रा के पहुंचने के बाद हजारों लोगों के लिए भंडारा प्रसाद का प्रबंध किया गया था।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

चंडीगढ़ में केमिस्ट शॉप में कै​शियर को गोलियां से भूना, एक सेकंड में मारी 13 गोलियां

चंडीगढ़ में केमिस्ट शॉप में कै​शियर को गोलियां से भूना, एक सेकंड में मारी 13 गोलियां