Wednesday, June 10, 2026
BREAKING
गरीब कल्याण मोदी और नायब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: डा. अर्चना गुप्ता विकसित भारत 2047 के लक्ष्य पर मंथन, चंडीगढ़ में सीपीए जोन-II सम्मेलन का आयोजन अंबाला छावनी में बनेगा देश का 165वां एयरपोर्ट, जल्द शुरू होंगी उड़ान सेवाएं : अनिल विज मुख्यमंत्री सैनी से मिले ऑस्ट्रेलिया के विश्व कप विजेता पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं कार्यकर्ता : राव नरेंद्र सिंह गांवों को विकास की धुरी बनाकर आगे बढ़ रहा है हरियाणा : नायब सिंह सैनी करनाल जिला अस्पताल की नर्सों की स्ट्राइक, हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष को बर्खास्त करने की मांग जल प्रबंधन: अधूरी तैयारियां जनता और किसानों के लिए बन सकती हैं आफत- कुमारी सैलजा विपक्ष को कोसने की बजाय अपनी सरकार की 10 गारंटियों को पूरा करें मुख्यमंत्री : विश्व चक्षु PM नरेंद्र मोदी के साथ बैठक करेंगे सीएम सुक्खू

पंजाब

भगवंत मान सरकार द्वारा दिल्ली हवाई अड्डे के लिए लग्जरी बसों के बेड़े का विस्तार; परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 5 नई सुपर इंटीग्रल वोल्वो बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

09 जून, 2026 08:15 PM

चंडीगढ़ : पंजाब के वित्त एवं परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज पनबस की पांच नई सुपर इंटीग्रल वोल्वो कोच बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो जालंधर और लुधियाना से दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक संचालित होंगी। इस पहल का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय यात्रियों, प्रवासी भारतीयों तथा आम यात्रियों को आरामदायक, सुरक्षित और किफायती यात्रा सुविधा उपलब्ध कराना है, जिससे पंजाब के सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क को और अधिक मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा, “यह महत्वपूर्ण पहल राज्य में ट्रांसपोर्ट माफिया के प्रभाव को पूरी तरह समाप्त करने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय यात्रियों और दैनिक सफर करने वाले लोगों को बड़ी राहत प्रदान करेगी।”

अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए बस सेवा शुरू करने के पीछे की सोच पर प्रकाश डालते हुए हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार जनकल्याण और सार्वजनिक परिवहन सुविधाओं को मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि हवाई अड्डे के लिए बस सेवा की शुरुआत सबसे पहले 15 जून 2022 को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान तथा दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा जालंधर बस अड्डे से की गई थी।

परिवहन मंत्री ने आगे घोषणा की कि आम जनता और प्रवासी भारतीय समुदाय की सुविधा के लिए परिवहन विभाग द्वारा पनबस के बेड़े में कुल 15 नई सुपर इंटीग्रल कोच बसें शामिल की जा रही हैं। उन्होंने कहा, “पहली पांच प्रीमियम बसें आज सफलतापूर्वक रवाना कर दी गई हैं और शेष बसें आने वाले दिनों में यात्रियों की सुविधाओं और आराम को और बढ़ाएंगी।”

समय-सारिणी की जानकारी देते हुए हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि ये पांच नई लग्जरी बसें प्रतिदिन जालंधर बस अड्डे से सुबह 6:50 बजे, 7:40 बजे, 9:10 बजे, दोपहर 2:27 बजे तथा रात 11:30 बजे रवाना होंगी। वहीं लुधियाना बस अड्डे से इनके प्रस्थान का समय सुबह 8:20 बजे, 9:15 बजे, 11:20 बजे, शाम 4:20 बजे तथा रात 12:20 बजे निर्धारित किया गया है।
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से पंजाब के लिए वापसी सेवाएं सुबह 4:40 बजे, सुबह 9:00 बजे, शाम 5:20 बजे, शाम 7:30 बजे तथा रात 9:40 बजे उपलब्ध होंगी। इससे पंजाब के लोगों और प्रवासी भारतीयों को अत्यंत किफायती किराए पर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक आरामदायक, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव प्राप्त होगा।

सार्वजनिक परिवहन के आधुनिकीकरण के लिए पंजाब सरकार के प्रयासों की जानकारी देते हुए हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पूरे राज्य में बस बेड़े के विस्तार का एक व्यापक कार्यक्रम पहले से चल रहा है। उन्होंने बताया कि पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी के संचालन में कुल 696 नई बसें शामिल की जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि पनबस में 100 नई साधारण बसें, 100 नई एचवीएसी (वातानुकूलित) बसें तथा किलोमीटर स्कीम के तहत 10 अतिरिक्त सुपर इंटीग्रल कोच बसें शामिल की जा रही हैं। वहीं पीआरटीसी को इसी योजना के तहत 245 नई साधारण बसों से सशक्त बनाया जा रहा है। ये नई बसें पूरे पंजाब में सार्वजनिक परिवहन सेवाओं की गुणवत्ता, पहुंच और विश्वसनीयता में उल्लेखनीय सुधार करेंगी।

इस अवसर पर पूर्व विधायक पवन कुमार टीनू तथा स्टेट ट्रांसपोर्ट, पंजाब के निदेशक एवं पनबस के प्रबंध निदेशक राजीव कुमार गुप्ता सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब पुलिस तेल और गैस कंपनियों की सुरक्षा संबंधी शिकायतों पर तुरंत करेगी कार्रवाई

पंजाब पुलिस तेल और गैस कंपनियों की सुरक्षा संबंधी शिकायतों पर तुरंत करेगी कार्रवाई

देश की स्टार्टअप हब के रूप में उभर रहा पंजाब, 31 स्टार्टअप्स को 1.07 करोड़ रुपए की सीड ग्रांट वितरित की गई - मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

देश की स्टार्टअप हब के रूप में उभर रहा पंजाब, 31 स्टार्टअप्स को 1.07 करोड़ रुपए की सीड ग्रांट वितरित की गई - मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

समान अंक, समान रैंक: मान सरकार ने बोर्ड परीक्षाओं में टाई-ब्रेकर के रूप में जन्मतिथि के उपयोग की वर्षों पुरानी परंपरा समाप्त की

समान अंक, समान रैंक: मान सरकार ने बोर्ड परीक्षाओं में टाई-ब्रेकर के रूप में जन्मतिथि के उपयोग की वर्षों पुरानी परंपरा समाप्त की

नशों पर अंकुश लगाने के लिए डीजीपी गौरव यादव ने पंजाब पुलिस की एएनटीएफ में अत्याधुनिक स्पेशल इंटेलिजेंस एंड टेक्निकल यूनिट का उद्घाटन किया

नशों पर अंकुश लगाने के लिए डीजीपी गौरव यादव ने पंजाब पुलिस की एएनटीएफ में अत्याधुनिक स्पेशल इंटेलिजेंस एंड टेक्निकल यूनिट का उद्घाटन किया

लोहे और स्टील की कर चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 4.35 करोड़ रुपये का माल जब्त: हरपाल सिंह चीमा

लोहे और स्टील की कर चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 4.35 करोड़ रुपये का माल जब्त: हरपाल सिंह चीमा

पंजाब सरकार ने युवाओं को केवल योग्यता के आधार पर 67,000 से अधिक सरकारी नौकरियां दीं : कुलतार सिंह संधवां

पंजाब सरकार ने युवाओं को केवल योग्यता के आधार पर 67,000 से अधिक सरकारी नौकरियां दीं : कुलतार सिंह संधवां

आंध्र प्रदेश की राज्य सूचना आयुक्त ने पंजाब के राज्य सूचना आयुक्तों से मुलाकात की

आंध्र प्रदेश की राज्य सूचना आयुक्त ने पंजाब के राज्य सूचना आयुक्तों से मुलाकात की

अमृतसर में सीमा पार से संचालित आतंकवादी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति दो हैंड ग्रेनेड सहित काबू

अमृतसर में सीमा पार से संचालित आतंकवादी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति दो हैंड ग्रेनेड सहित काबू

डॉ. बलजीत कौर के नेतृत्व में ‘प्रोजेक्ट जीवनजोत’ बाल भिक्षावृत्ति के खिलाफ बना एक मिसाल अभियान

डॉ. बलजीत कौर के नेतृत्व में ‘प्रोजेक्ट जीवनजोत’ बाल भिक्षावृत्ति के खिलाफ बना एक मिसाल अभियान

भगवंत मान सरकार ने केंद्र को फिर लिखा पत्र; 650वें प्रकाश पर्व से पहले श्रद्धालुओं को श्री गुरु रविदास जी महाराज के जन्मस्थान के दर्शन कराने हेतु विशेष रेलगाड़ियां चलाने की मांग: हरपाल सिंह चीमा

भगवंत मान सरकार ने केंद्र को फिर लिखा पत्र; 650वें प्रकाश पर्व से पहले श्रद्धालुओं को श्री गुरु रविदास जी महाराज के जन्मस्थान के दर्शन कराने हेतु विशेष रेलगाड़ियां चलाने की मांग: हरपाल सिंह चीमा