Thursday, November 26, 2026
BREAKING
• गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी • जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड • संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान • संविधान और विकसित हरियाणा पर सार्थक चर्चा होगी : हरविन्द्र कल्याण • घोषणाओं से नहीं होता खिलाड़ियों का सम्मान, समय पर मिले पुरस्कार राशि और सुविधाएं : सैलजा • पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया • श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक • पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, फिर 'आप' की सरकार बनेगी: हरपाल सिंह चीमा • Solan: महिलाओं को 1500 रुपए देने में सरकार विफल : जयराम • Shimla: एचआरटीसी बसों की कमी होगी पूरी, 350 बसों की खरीद प्रक्रिया शुरू

बाज़ार

ब्रेजा खरीदने में मत करना जल्दबाजी! कभी भी लॉन्च हो जाएगा नया मॉडल; TVS शूट में दिखी झलक

17 जून, 2026 09:30 AM

ऑटोमोबाइल कंपनियां आमतौर पर प्रमोशनल शूट तभी करती हैं जब कोई गाड़ी लॉन्च के करीब हो। अपडेटेड ब्रेजा का शूटिंग लोकेशन पर देखा जाना यह बताता है कि मारुति सुजुकी शायद इसके आधिकारिक डेब्यू से पहले मार्केटिंग मटीरियल तैयार कर रही है। मारुति सुजुकी इंडिया के पोर्टफोलियो में ब्रेजा उसकी सबसे ज्यादा बिकने वाली SUVs में से एक है। ये देश के SUV सेगमेंट में भी अपनी पकड़ जमाए हुए है। अपनी स्टाइलिश डिजाइन, बेहतर माइलेज, दमदार सेफ्टी और गजब के फीचर्स के चलते हर महीने इसे औसतन 13,000 से ज्यादा ग्राहक मिल रहे हैं। अब इसका नया मॉडल भारतीय बाजार में एंट्री के लिए तैयार है। दरअसल, अपकमिंग ब्रेजा फेसलिफ्ट को हाल ही में एक TVC शूट के दौरान देखा गया है। इससे संकेत मिलता है कि इसकी आधिकारिक लॉन्चिंग जल्द ही हो सकती है।

नए फोटोज में इसे एक रेड कलर की ब्रेजा ब्लू कलर के तिरपाल से आंशिक रूप से ढकी हुई दिखाई दे रही है। संभवतः शूटिंग के दौरान इसके अपडेटेड रियर डिजाइन को छिपाने के लिए किया गया था। हालांकि, इसके बाद भी फोटो कैमरे में कैद हो गई। यह घटनाक्रम अपडेटेड ब्रेजा के कई टेस्ट म्यूल्स को सार्वजनिक सड़कों पर टेस्टिंग करते हुए देखे जाने के कुछ महीनों बाद सामने आया है। पहले की स्पाई फोटोज से इसके डिजाइन और फीचर्स में कई अपग्रेड्स के साथ-साथ संभावित मैकेनिकल सुधारों का भी पता चल चुका है।

अपकमिंग मारुति ब्रेजा के एक्सपेक्टेड फीचर्स
पहले बिना ढकी तस्वीरों से इसके बदले हुए फ्रंट लुक का पता चल चुका है। फेसलिफ्टेड ब्रेजा में एक चौड़ी ग्रिल दी गई है जिसके बीच में एक मोटा क्रोम एलिमेंट है, जो इस कॉम्पैक्ट SUV को ज्यादा प्रीमियम लुक देता है। फ्रंट बंपर को भी नए सिरे से डिजाइन किया गया है, जिसमें वर्टिकल फॉग लैंप हाउसिंग और ज्यादा प्रमुख सिल्वर स्किड प्लेट दी गई है। ये बदलाव ब्रेजा को मौजूदा मॉडल की तुलना में ज़्यादा मजबूत और सीधा लुक देते हैं।

पहले के टेस्ट म्यूल्स की स्पाई फोटोज से एक नए 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का भी पता चला था। अगर इसे लॉन्च किया जाता है, तो यह मौजूदा 5-स्पीड यूनिट की जगह लेगा और हाईवे पर कम्फर्टेबल ड्राइविंग और बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी दे सकता है। ऐसी भी खबरें हैं कि मारुति सुजुकी फेसलिफ्ट के साथ एक नया 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन ऑप्शन पेश कर सकती है।

कंपनी बेहतर परफॉर्मेंस देते हुए भी 1.2-लीटर से कम कैपेसिटी वाले पेट्रोल इंजन पर लागू होने वाले कम GST ब्रैकेट के दायरे में बनी रह सकेगी। मौजूदा 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और CNG पावरट्रेन ऑप्शन के जारी रहने की उम्मीद है। इतना ही नहीं, इसके टेस्ट म्यूल में CNG टैंक को गाड़ी में नीचे की तरफ लगा देखा गया है। जैसा कि कंपनी विक्टोरिस में देती है।

फीचर्स की बात करें तो, अपडेटेड ब्रेजा में मौजूदा 9-इंच यूनिट की जगह एक बड़ा 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलने की उम्मीद है। अन्य फीचर्स में वेंटिलेटेड सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ, अपडेटेड अपहोल्स्ट्री और नई ट्रिम फिनिश शामिल हो सकते हैं। सेफ्टी के लिए स्टैंडर्ड तौर पर 6-एयरबैग मिलते रहेंगे। इसके टॉप

 

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

Bisleri विवाद पर कंपनी की सफाई, 143 प्लांट चालू, सिर्फ एक बैच की बिक्री पर रोक, जानें पूरा मामला

Bisleri विवाद पर कंपनी की सफाई, 143 प्लांट चालू, सिर्फ एक बैच की बिक्री पर रोक, जानें पूरा मामला

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 83,821 और निफ्टी 25,719 पर

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 83,821 और निफ्टी 25,719 पर

नवंबर में अब तक भारतीय शेयर बाजार में 35 लाख करोड़ रुपए जुड़े, एफपीआई की रिकॉर्ड खरीदारी से सेंसेक्स 11 प्रतिशत चढ़ा

नवंबर में अब तक भारतीय शेयर बाजार में 35 लाख करोड़ रुपए जुड़े, एफपीआई की रिकॉर्ड खरीदारी से सेंसेक्स 11 प्रतिशत चढ़ा

फॉक्सकॉन इंडिया पर लगा स्थानीय वेंडर्स का देरी से भुगतान का आरोप, 143 करोड़ रुपए की दिवालिया याचिका दायर

फॉक्सकॉन इंडिया पर लगा स्थानीय वेंडर्स का देरी से भुगतान का आरोप, 143 करोड़ रुपए की दिवालिया याचिका दायर

गुरु नानक जयंती पर भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई में नहीं होगा कारोबार

गुरु नानक जयंती पर भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई में नहीं होगा कारोबार

सोने और चांदी में लौटी खरीदारी, कीमतें करीब 2.50 प्रतिशत तक बढ़ीं

सोने और चांदी में लौटी खरीदारी, कीमतें करीब 2.50 प्रतिशत तक बढ़ीं

भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, आईटी और कंज्यूमर ड्यूरेबल सेक्टर में खरीदारी

भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, आईटी और कंज्यूमर ड्यूरेबल सेक्टर में खरीदारी

आंध्र प्रदेश सरकार के लिए एआई-आधारित लीगल प्लेटफॉर्म बनाएगा रेलटेल, मिला 27 करोड़ रुपए का ऑर्डर

आंध्र प्रदेश सरकार के लिए एआई-आधारित लीगल प्लेटफॉर्म बनाएगा रेलटेल, मिला 27 करोड़ रुपए का ऑर्डर

एआई, 5जी और डेटा सेंटर निवेश से भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था विकास के नए चरण में प्रवेश कर रही है: रिपोर्ट

एआई, 5जी और डेटा सेंटर निवेश से भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था विकास के नए चरण में प्रवेश कर रही है: रिपोर्ट

मारुति सुजुकी इंडिया ने फिर बढ़ाए दाम, 0.31 प्रतिशत महंगी होंगी चुनिंदा कारें; लागत दबाव को बताई वजह

मारुति सुजुकी इंडिया ने फिर बढ़ाए दाम, 0.31 प्रतिशत महंगी होंगी चुनिंदा कारें; लागत दबाव को बताई वजह