Friday, July 03, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

दुनिया

ब्रिटेन ने US एम्बेसडर मैंडेलसन को किया बर्खास्त, जेफ़री की “बर्थडे बुक” पर लिखा नोट बना कारण

11 सितंबर, 2025 07:23 PM

ब्रिटेन ने अमेरिका में अपने राजदूत पीटर मैंडेलसन को गुरुवार को उनके विवादित रिश्तों के कारण पद से बर्खास्त कर दिया। मैंडेलसन का नाम कुख्यात यौन अपराधी जेफ़री एप्स्टीन से जुड़ने के बाद प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की सरकार पर और दबाव बढ़ गया था।अमेरिकी सांसदों ने हाल ही में एप्स्टीन का एक तथाकथित “बर्थडे बुक” जारी किया, जिसमें मैंडेलसन ने हाथ से लिखा नोट छोड़ा था। उसमें उन्होंने एप्स्टीन को “माय बेस्ट पाल” यानी सबसे अच्छा दोस्त बताया था।

ईमेल से खुला रिश्ता
ब्लूमबर्ग ने बुधवार को मैंडेलसन और एप्स्टीन के बीच कई ईमेल उजागर किए। इनमें मैंडेलसन ने एप्स्टीन का समर्थन किया था और यहां तक कि 2008 के फ्लोरिडा केस पर अपने राजनीतिक संपर्कों से बात करने की पेशकश भी की थी। एक ईमेल में मैंडेलसन ने लिखा-“मैं तुम्हारे बारे में बहुत अच्छा सोचता हूं और जो हुआ है उस पर बेबस और गुस्से में हूं।” उन्होंने एप्स्टीन को “आर्ट ऑफ वॉर” की रणनीति अपनाने की सलाह भी दी थी।

संसद में हुआ ऐलान
ब्रिटेन के विदेश मंत्रालय के मंत्री स्टीफन डौटी ने संसद में घोषणा करते हुए कहा कि ईमेल से यह साफ हो गया है कि मैंडेलसन और एप्स्टीन का रिश्ता “पहले बताए गए स्तर से कहीं ज्यादा गहरा” था। हालांकि प्रधानमंत्री कीयर स्टारमर ने बुधवार तक मैंडेलसन का बचाव करते हुए कहा था कि उन्हें उन पर “पूरा भरोसा” है, लेकिन नए खुलासों ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दीं। विपक्ष ने सवाल उठाया कि जब मैंडेलसन की एप्स्टीन से दोस्ती पहले से जानी जाती थी तो उन्हें इतना अहम पद क्यों सौंपा गया। यह विवाद अब ब्रिटेन की सियासत में एक बड़ा सिरदर्द बन गया है, क्योंकि प्रधानमंत्री स्टारमर पहले से ही कई मोर्चों पर विपक्ष और जनता के दबाव का सामना कर रहे हैं।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित