Saturday, September 12, 2026
BREAKING
नई दिल्ली घोषणा पत्र 2026 सर्वसम्मति से पारित, भारत की बड़ी सफलता BRICS समिट 2026 की शुरुआत, प्रधानमंत्री मोदी और रूस के राष्ट्रपति पुतिन भारत मंडपम पहुंचे ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियन की बेटी जहरा पहुंची ब्रिक्स बाजार, भारतीय शिल्प कला में दिखाई रुचि मलेशिया के पीएम से मिले प्रधानमंत्री मोदी, द्विपक्षीय बैठक में क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर हुई बात ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने वियतनाम के प्रधानमंत्री ले मिन पहुंचे दिल्ली पीएम मोदी और इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद ने हैदराबाद हाउस में की द्विपक्षीय बैठक भारत-यूएई ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए रक्षा, अंतरिक्ष और प्रौद्योगिकी जैसे उभरते क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जताई सहमति ब्रिक्स समिट में खाने का खास इंतजाम, आईटीसी के 100 से ज्यादा मास्टर शेफ संभाल रहे जायका ईरान ‘अहंकार’ के सामने आत्मसमर्पण नहीं करेगा : राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ‘किसी का विरोध नहीं, सबको साथ लेकर आगे बढ़ना है’, BRICS Summit में PM ने वैश्विक मंच पर एकता और आम सहमति को ठोस नतीजों में बदलने की बात कही

बाज़ार

ब्रिक्स 2026 की मेजबानी पर एक्सपर्ट ने कहा- भारत अब किसी के प्रभाव में नहीं, कनाडा ने बताया 'सुरक्षा द्वीप'

12 सितंबर, 2026 04:23 PM

नई दिल्ली: भारत में आयोजित हो रहे 'ब्रिक्स समिट- 2026' को लेकर वैश्विक स्तर पर हलचल तेज है। जहां एक्सपर्ट्स इसे भारत के लिए गर्व का क्षण और 'वसुधैव कुटुंबकम' का विस्तार बता रहे हैं, वहीं रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत पहुंचने से रक्षा और रणनीतिक साझेदारी पर बड़ी उम्मीदें जगी हैं। इसी बीच कनाडा ने भारत को क्रिटिकल मिनरल्स के लिए भरोसेमंद आपूर्तिकर्ता के तौर पर समर्थन देने और 'सुरक्षा द्वीप' बनने की बात कही है।

रेवेल एनर्जी के मैनेजिंग डायरेक्टर और फाउंडर, कर्नल (रिटायर्ड) रोहित देव ने कहा, "ब्रिक्स 2026 की मेजबानी हम कर रहे हैं और ये गर्व की बात है। इस दौर में भारत किसी के प्रभाव में नहीं है। यह पहले हो सकता था, लेकिन अब नहीं। लोग हमसे जुड़ें, जो 'वसुधैव कुटुंबकम' से मेल खाता है।"

उन्होंने कहा कि रक्षा, बुनियादी ढांचा, कनेक्टिविटी और ऊर्जा जैसे सभी अहम क्षेत्र इस साल की ब्रिक्स थीम में शामिल हैं। इस साल की थीम है, 'लचीलेपन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता का निर्माण' जो विकास के लिए बेहद जरूरी है। भारत की खासियत यह है कि वह रूस और अमेरिका दोनों के साथ दो प्लस दो रणनीतिक साझेदारी रखता है, उस पर किसी तरह की कोई प्रतिबंध नहीं है। यह ब्रिक्स सम्मेलन दुनिया की करीब 50 फीसदी आबादी का प्रतिनिधित्व करता है और इसमें लगातार नए देश जुड़ रहे हैं। यह समूह वैश्विक जीडीपी में 40 फीसदी की हिस्सेदारी रखता है।

भारत-रूस रक्षा संबंधों पर कर्नल (रिटायर्ड) रोहित देव ने कहा कि ब्रिक्स में सबसे पहले पहुंचने का फायदा किसके पास है? राष्ट्रपति पुतिन के पास, जो गुरुवार की रात ही भारत पहुंच गए। जितने भी एमओयू साइन हुए हैं, चाहे वे रक्षा क्षेत्र के ही क्यों न हों, वे किसी प्रतिबंध के दायरे में नहीं आते और पूरी तरह से भारत के राष्ट्रीय हित में हैं। कई दोहरे इस्तेमाल वाली तकनीकें हैं, जिनका रक्षा क्षेत्र में भी इस्तेमाल होता है। इंजन बनाए जाएंगे और हमारी नागरिक उड्डयन से जुड़ी पहल भी उतनी ही कारगर है, फिर चाहे हम एसयू-57 आयात ही क्यों न करें।

कनाडा के उच्चायुक्त क्रिस्टोफर कूटर ने कहा, "मैं भारत की हर सफलता की कामना करता हूं। मुझे यकीन है कि यह एक बड़ा और जटिल सम्मेलन होने वाला है। जहां तक क्रिटिकल मिनरल्स की बात है, हम भारत के लिए एक भरोसेमंद और बड़े आपूर्तिकर्ता के तौर पर खुद को स्थापित करना चाहते हैं, ताकि भारत के ग्रीन ट्रांजिशन, सेमीकंडक्टर विकास और सभी उद्योगों के लिए जरूरी क्रिटिकल मिनरल्स की आपूर्ति की जा सके। हमारे पास संसाधन हैं, तकनीक है और इसे करने की जानकारी भी है। पहले हमारे बीच इस तरह का संबंध कभी नहीं रहा, लेकिन ऐसी दुनिया में जहां व्यापार और राजनीतिक व्यवस्थाओं में इतनी कठिनाइयां हैं, असुरक्षा है, हम भारत के लिए सुरक्षा द्वीप जैसा बनना चाहते हैं।"

भारतीय अर्थव्यवस्था पर कनाडा के उच्चायुक्त क्रिस्टोफर कूटर ने कहा, "आप दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था हैं और आपने पश्चिम एशिया में युद्ध के बावजूद अपनी मजबूती साबित की है। मैं कहूंगा कि हमारी तरफ भी हाल में कुछ परेशानियां रही हैं। हम भी काफी मजबूत साबित हो रहे हैं और यह दिलचस्प है कि हमारे दोनों देशों में हमारे नेता कह रहे हैं कि हमें और अधिक लचीला बनने की जरूरत है। आप मेक इन इंडिया की बात करते हैं, हम बिल्ड कनाडा स्ट्रॉन्ग की बात करते हैं। यह एक बहुत दिलचस्प समानता है। हम अपने-अपने देशों को मजबूत कर रहे हैं, लेकिन साथ ही हम दीवारें नहीं खड़ी कर रहे हैं।"

भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर भारत में रूसी दूतावास के प्रेस सचिव, पेट्र सिजोव ने कहा, "बेशक, भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया की सबसे बड़ी, लगभग सबसे ज्यादा बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। यह बहुत खुशी की बात है कि हम बहुत सारे प्रोजेक्ट्स एक साथ चला रहे हैं।"

 

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

सेबी जल्द सीएएस फ्रेमवर्क पर जारी कर सकता है कंसल्टेशन पेपर: रिपोर्ट

सेबी जल्द सीएएस फ्रेमवर्क पर जारी कर सकता है कंसल्टेशन पेपर: रिपोर्ट

सोने और चांदी धड़ाम, महंगाई के डेटा को लेकर निवेशक सतर्क

सोने और चांदी धड़ाम, महंगाई के डेटा को लेकर निवेशक सतर्क

भारतीय शेयर बाजार वैश्विक अस्थिरता बढ़ने से लाल निशान में खुला; निफ्टी 23,300 के नीचे

भारतीय शेयर बाजार वैश्विक अस्थिरता बढ़ने से लाल निशान में खुला; निफ्टी 23,300 के नीचे

ग्लोबल फिनटेक फेस्टिवल में सिंधिया ने दिया समावेशी और भरोसेमंद डिजिटल वित्तीय प्रणाली का संदेश

ग्लोबल फिनटेक फेस्टिवल में सिंधिया ने दिया समावेशी और भरोसेमंद डिजिटल वित्तीय प्रणाली का संदेश

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना: देश में मछली की उत्पादकता 2.3 टन प्रति हेक्टेयर से बढ़कर 3.3 टन प्रति हेक्टेयर हुई

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना: देश में मछली की उत्पादकता 2.3 टन प्रति हेक्टेयर से बढ़कर 3.3 टन प्रति हेक्टेयर हुई

होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव, कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर के पार

होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव, कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर के पार

मेमोरी की बढ़ती लागत के चलते एप्पल ने भारत में आईफोन की कीमतों को 40 प्रतिशत तक बढ़ाया

मेमोरी की बढ़ती लागत के चलते एप्पल ने भारत में आईफोन की कीमतों को 40 प्रतिशत तक बढ़ाया

भारतीय शेयर बाजार में मामूली गिरावट, सेंसेक्स 74,727 और निफ्टी 23,430 पर

भारतीय शेयर बाजार में मामूली गिरावट, सेंसेक्स 74,727 और निफ्टी 23,430 पर

एप्पल का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन 'आईफोन डुओ' 2.99 लाख रुपए की कीमत पर भारत में हुआ लॉन्च

एप्पल का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन 'आईफोन डुओ' 2.99 लाख रुपए की कीमत पर भारत में हुआ लॉन्च

अदाणी एयरपोर्ट्स ने वैश्विक निवेशकों से जुटाए 9,825 करोड़ रुपये, वैल्यूएशन 18 अरब डॉलर

अदाणी एयरपोर्ट्स ने वैश्विक निवेशकों से जुटाए 9,825 करोड़ रुपये, वैल्यूएशन 18 अरब डॉलर