Monday, September 28, 2026
BREAKING
• बैलेट पेपर से हो चुनाव, EVM में धांधली कर चंद्रशेखर आजाद को बीजेपी ने जिताया, मायावती का आरोप • यूपी के इस जिले में 2023 के बाद एसपी रहे सभी अफसरों पर तत्काल करें कार्रवाई, सुप्रीम कोर्ट का आदेश • राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं का संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करना एकमात्र एजेंडाः जेपी नड्डा • चुंबक में महिलाएं सिर्फ सपोर्टिंग कैरेक्टर्स नहीं हैं : संदीपा धर • कैसे पहचानें Vitamin D हो गया कम? धूप के अलावा इन 5 चीजों को खाने से पूरी होगी कमी • एशियन गेम्स 2026: शूटिंग से भारत की झोली में आया एक और मेडल, ईशा ने 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में जीता सिल्वर • एशियन गेम्स 2026: लवलीना ने बॉक्सिंग में पक्का किया एक और मेडल, क्वार्टर फाइनल में सियोंग को हराया • एमएलएस: मेसी का गोल भी नहीं टाल सका इंटर मियामी की हार, कोलंबस क्रू ने 2-1 से दर्ज की जीत • बैंक हड़ताल टलने से ग्राहकों को राहत, सरकारी बैंकों में कामकाज सामान्य • प्रधानमंत्री मोदी ने सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी

बाज़ार

बैंक कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल टली, आईबीए-यूएफबीयू में बनी सहमति

28 सितंबर, 2026 01:22 PM

28 सितंबर से प्रस्तावित बैंक कर्मचारियों की तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल फिलहाल टाल दी गई है। इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के बीच रविवार रात हुई बैठक में विभिन्न लंबित मुद्दों पर विचार-विमर्श के बाद आंदोलन और हड़ताल के कार्यक्रम को स्थगित करने पर सहमति बनी।

यूएफबीयू के मुताबिक, रविवार रात करीब 9:30 बजे आईबीए और यूएफबीयू के प्रतिनिधियों के बीच बैठक हुई। विस्तृत चर्चा के बाद शेष शनिवार को बैंक अवकाश घोषित करने सहित विभिन्न मुद्दों पर आगे बातचीत और समाधान की प्रक्रिया जारी रखने का फैसला किया गया। इसके बाद यूएफबीयू ने अपने प्रस्तावित आंदोलनात्मक कार्यक्रमों और हड़ताल को टालने पर सहमति जताई।

बैठक में तय किया गया कि बैंकों में शेष शनिवार को भी अवकाश घोषित करने के मुद्दे पर विचार के लिए आईबीए और यूएफबीयू की एक उच्चस्तरीय समिति तत्काल गठित की जाएगी। यह समिति पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह से जुड़े सभी संभावित विकल्पों पर विचार करेगी। इसके साथ ही विभिन्न हितधारकों से चर्चा कर ऐसा समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा, जो कर्मचारियों और अन्य पक्षों के साथ-साथ बैंक ग्राहकों के लिए भी स्वीकार्य हो।

यह मुद्दा बैंक कर्मचारी संगठनों की प्रमुख मांगों में शामिल रहा है। कर्मचारी संगठन लंबे समय से सभी शनिवार को अवकाश घोषित कर सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग कर रहे हैं।

आईबीए और यूएफबीयू की बैठक में स्केल-4 और उससे ऊपर के अधिकारियों से संबंधित परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) योजना का मुद्दा भी उठा। सहमति के मुताबिक, इस योजना को लेकर आईबीए के साथ आगे चर्चा की जा सकती है, ताकि यूनियनों और एसोसिएशनों की आपत्तियों एवं सुझावों को ध्यान में रखते हुए योजना में आवश्यक बदलाव के लिए सरकार के समक्ष प्रस्ताव रखा जा सके।

इसके अलावा 8 मार्च 2024 के मिनट्स में दर्ज शेष लंबित मुद्दों पर भी दोनों पक्षों के बीच बातचीत होगी। इनका जल्द समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।

गौरतलब है कि यूएफबीयू ने 28 सितंबर से तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया था। पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह, पेंशन से जुड़े मुद्दों और अन्य कर्मचारी कल्याण संबंधी मांगों को लेकर यह हड़ताल प्रस्तावित थी।

हड़ताल से सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और पुरानी पीढ़ी के कुछ निजी बैंकों की शाखाओं में कामकाज प्रभावित होने की आशंका जताई गई थी। इसके मद्देनजर बैंकों ने भी ग्राहकों को जरूरी लेनदेन पहले पूरा करने और डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का अधिक से अधिक इस्तेमाल करने की सलाह दी थी।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

सोने और चांदी के खरीदारों के लिए राहत, शुरुआती कारोबार में कीमतें 2.5% तक गिरीं

सोने और चांदी के खरीदारों के लिए राहत, शुरुआती कारोबार में कीमतें 2.5% तक गिरीं

कमजोर वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार की गिरावट के साथ शुरुआत, सेंसेक्स 527 अंक टूटा

कमजोर वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार की गिरावट के साथ शुरुआत, सेंसेक्स 527 अंक टूटा

भारत समुद्री बीमा पूल से कारोबारियों के लिए निर्बाध युद्ध-जोखिम बीमा हुआ सुनिश्चित, 3000 से अधिक पॉलिसी जारी

भारत समुद्री बीमा पूल से कारोबारियों के लिए निर्बाध युद्ध-जोखिम बीमा हुआ सुनिश्चित, 3000 से अधिक पॉलिसी जारी

मार्केट आउटलुक: कच्चा तेल, अमेरिका-ईरान युद्ध और घरेलू आर्थिक आंकड़ों से अगले हफ्ते तय होगी शेयर बाजार की चाल

मार्केट आउटलुक: कच्चा तेल, अमेरिका-ईरान युद्ध और घरेलू आर्थिक आंकड़ों से अगले हफ्ते तय होगी शेयर बाजार की चाल

17 साल बाद समान शर्तों पर भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौता संपन्न हुआ, विकास के लिए तकनीक हस्तांतरण महत्वपूर्ण: जितिन प्रसाद

17 साल बाद समान शर्तों पर भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौता संपन्न हुआ, विकास के लिए तकनीक हस्तांतरण महत्वपूर्ण: जितिन प्रसाद

सुशासन से साइबर सुरक्षा तक, एनबीएफसी क्षेत्र की टिकाऊ वृद्धि के लिए आरबीआई ने बताए पांच अहम मंत्र

सुशासन से साइबर सुरक्षा तक, एनबीएफसी क्षेत्र की टिकाऊ वृद्धि के लिए आरबीआई ने बताए पांच अहम मंत्र

मजबूत और आत्मनिर्भर बैटरी इकोसिस्टम बनाने के लिए 'सेकंड-लाइफ' बैटरियों पर फोकस जरूरी: विशेषज्ञ

मजबूत और आत्मनिर्भर बैटरी इकोसिस्टम बनाने के लिए 'सेकंड-लाइफ' बैटरियों पर फोकस जरूरी: विशेषज्ञ

तीन दिन की बैंक हड़ताल से पहले जरूरी काम निपटा लें ग्राहक, 28 सितंबर से कई सेवाएं हो सकती हैं प्रभावित

तीन दिन की बैंक हड़ताल से पहले जरूरी काम निपटा लें ग्राहक, 28 सितंबर से कई सेवाएं हो सकती हैं प्रभावित

भारत का बॉन्ड बाजार मजबूत, आर्थिक बुनियाद के दम पर शेयर बाजार में फिर से लौटेगी तेजी: आरबीआई डिप्टी गवर्नर

भारत का बॉन्ड बाजार मजबूत, आर्थिक बुनियाद के दम पर शेयर बाजार में फिर से लौटेगी तेजी: आरबीआई डिप्टी गवर्नर

रिन्यूएबल हाइड्रोजन का बड़ा केंद्र बन रहा गुजरात, औद्योगिक ढांचे और बंदरगाहों से मिल रहा फायदा: S&P ग्लोबल

रिन्यूएबल हाइड्रोजन का बड़ा केंद्र बन रहा गुजरात, औद्योगिक ढांचे और बंदरगाहों से मिल रहा फायदा: S&P ग्लोबल