Monday, November 23, 2026
BREAKING
• भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट ड्रॉ, डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने टाली हार • पाकिस्तान से हारने के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंचेगा भारत-ए? यूएई के खिलाफ होगी जीत जरूरी • मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स: अंत तक लड़े 'शतकवीर' तिलक वर्मा, मगर पाकिस्तान-ए के खिलाफ नहीं दिला सके जीत • आईएसएल: मोहन बागान सुपर जाइंट ने चर्चिल ब्रदर्स को 2-1 से हराया, प्वाइंट्स टेबल में 'नंबर-1' • विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: दीपिका की हैट्रिक, भारत ने थाईलैंड को 7-0 से रौंदकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया • बिग बॉस 20: अरिश्फा का सालों पुराना सपना पूरा करेंगे सलमान, काजी तौकीर को भी दिया काम का ऑफर • रजत दलाल ने अविनाश मिश्रा को दी ईशा सिंह से दूर रहने की हिदायत, बोले- 'तुमने जो करना था कर लिया, अब हमसे दूर रहो' • इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, 'हनुमान अंश' से ''ढाई चाल' तक रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज • साजिद खान: 16 की उम्र में डीजे, फराह के साथ बैकग्राउंड डांस से शुरू हुआ सफर, फिर बनाई 'हाउसफुल' जैसी फिल्में • एक सीन के लिए 21-22 रीटेक लेते थे सूरज बड़जात्या, अब बदला निर्देशन का अंदाज

मनोरंजन

बिग बॉस 20: अरिश्फा का सालों पुराना सपना पूरा करेंगे सलमान, काजी तौकीर को भी दिया काम का ऑफर

23 नवंबर, 2026 11:36 AM

मुंबई बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' के कंटेस्टेंट्स के साथ खूब मस्ती करते नजर आ रहे हैं। शो के हालिया एपिसोड में सलमान की अरिश्फा खान और काजी तौकीर के साथ खास बातचीत देखने को मिली। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ अरिश्फा के साथ हंसी-मजाक किया, बल्कि उनके सालों पुराने सपने को पूरा करने का वादा भी किया।

वहीं, सलमान ने काजी तौकीर को भी शो से बाहर आने के बाद अपने साथ काम करने का मौका देने की बात कही। दरअसल, 'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार एपिसोड में अरिश्फा खान ने सलमान के लिए अपनी दीवानगी जाहिर की। उन्होंने बताया कि सलमान के साथ काम करना उनका कई साल पुराना सपना है। इस बीच उन्होंने बचपन से जुड़ा एक मजेदार किस्सा भी सुनाया। अरिश्फा ने बताया कि बचपन में वह सलमान से शादी करने का सपना लेकर मुंबई आई थीं, क्योंकि वह उनके बचपन के क्रश रहे हैं।

इसके बाद अरिश्फा ने सलमान से पूछा, ''क्या मुझे कभी आपके साथ काम करने का मौका मिल सकता है?'' इस पर सलमान ने कहा, ''मैं आपका यह सपना जरूर पूरा करूंगा।'' इसके बाद सलमान उनकी आवाज़ और उनके बेबाक अंदाज़ को लेकर भी मस्ती करते दिखे। एक मौके पर अरिश्फा ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें उनकी बातें सुनना पसंद है या फिर लगातार बोलते रहने से कभी उन्हें चिढ़ होती है? इस पर सलमान ने उन्हें 'एडोरेबल' बताया।

अरिश्फा के साथ मस्ती करने के बाद सलमान ने शो के कंटेस्टेंट काजी तौकीर की तरफ रुख किया। काजी शो में कई बार अपनी सिंगिंग का हुनर दिखा चुके हैं। उनकी आवाज और गाने के अंदाज को देखते हुए सलमान ने उन्हें एक खास ऑफर दिया। उन्होंने काजी से कहा, ''काजी, जब तुम शो से बाहर आओगे, तो मैं तुम्हें एक गाना दूंगा।''

सलमान की यह बात सुनकर काजी काफी खुश हो गए और उन्होंने सुपरस्टार का शुक्रिया अदा किया। बता दें कि पहले भी बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स को सलमान के साथ काम करने का मौका मिला है।

इस लिस्ट में सबसे चर्चित नाम शहनाज गिल का है। 'बिग बॉस 13' की सबसे लोकप्रिय कंटेस्टेंट्स में से एक शहनाज को सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में काम करने का मौका मिला। वहीं, 'बिग बॉस 6' की कंटेस्टेंट सना खान ने सलमान के साथ फिल्म 'जय हो' में काम किया था। इसी सीजन के कंटेस्टेंट संतोष शुक्ला भी 'जय हो' और 'दबंग' में नजर आए थे।

वहीं, 'बिग बॉस 7' का हिस्सा रहे अरमान कोहली बाद में फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' में दिखाई दिए। दूसरी तरफ, 'बिग बॉस 9' में नजर आईं नोरा फतेही को भी सलमान के साथ फिल्म 'भारत' में काम करने का मौका मिला।

 

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

रजत दलाल ने अविनाश मिश्रा को दी ईशा सिंह से दूर रहने की हिदायत, बोले- 'तुमने जो करना था कर लिया, अब हमसे दूर रहो'

रजत दलाल ने अविनाश मिश्रा को दी ईशा सिंह से दूर रहने की हिदायत, बोले- 'तुमने जो करना था कर लिया, अब हमसे दूर रहो'

इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, 'हनुमान अंश' से ''ढाई चाल' तक रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज

इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, 'हनुमान अंश' से ''ढाई चाल' तक रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज

साजिद खान: 16 की उम्र में डीजे, फराह के साथ बैकग्राउंड डांस से शुरू हुआ सफर, फिर बनाई 'हाउसफुल' जैसी फिल्में

साजिद खान: 16 की उम्र में डीजे, फराह के साथ बैकग्राउंड डांस से शुरू हुआ सफर, फिर बनाई 'हाउसफुल' जैसी फिल्में

एक सीन के लिए 21-22 रीटेक लेते थे सूरज बड़जात्या, अब बदला निर्देशन का अंदाज

एक सीन के लिए 21-22 रीटेक लेते थे सूरज बड़जात्या, अब बदला निर्देशन का अंदाज

'हनुमान अंश' की सफलता से उत्साहित निर्देशक विशाल चतुर्वेदी, बताया- '2027 में दूसरे पार्ट पर होगा काम'

'हनुमान अंश' की सफलता से उत्साहित निर्देशक विशाल चतुर्वेदी, बताया- '2027 में दूसरे पार्ट पर होगा काम'

श्रद्धा आर्या के साथ काम कर गौरव खन्ना खुश, कहा- 'उनके साथ एनर्जी बचती है और सीन नेचुरल बनता है'

श्रद्धा आर्या के साथ काम कर गौरव खन्ना खुश, कहा- 'उनके साथ एनर्जी बचती है और सीन नेचुरल बनता है'

रणवीर सिंह को सचिन तेंदुलकर ने दिया खास ऑफर, बोले- 'मेरे लिए गेंदबाजी करो'

रणवीर सिंह को सचिन तेंदुलकर ने दिया खास ऑफर, बोले- 'मेरे लिए गेंदबाजी करो'

शरद कपूर की मदद की अपील पर त्रिधा चौधरी बोलीं-'मुश्किल वक्त में मदद मांगने से डरना नहीं चाहिए'

शरद कपूर की मदद की अपील पर त्रिधा चौधरी बोलीं-'मुश्किल वक्त में मदद मांगने से डरना नहीं चाहिए'

जन्मदिन पर कार्तिक आर्यन को मिला खास तोहफा, नई फिल्म 'कालिया' का ऐलान

जन्मदिन पर कार्तिक आर्यन को मिला खास तोहफा, नई फिल्म 'कालिया' का ऐलान

केबीसी के सवाल पर पंजाब में विवाद, अमिताभ बच्चन और सोनी टीवी को कानूनी नोटिस

केबीसी के सवाल पर पंजाब में विवाद, अमिताभ बच्चन और सोनी टीवी को कानूनी नोटिस