Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा "11 वर्षों में डिजिटल क्रांति ने देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाई सेवाएं और अवसर",बोले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल SIR अभियान में खुद आगे आए CM सैनी, गणना प्रपत्र भरकर लोगों को दिया संदेश शिमला पुलिस ने 72 घंटों में सुलझाई चोरी की गुत्थी, ₹50 लाख के गहने बरामद...पंजाब की 2 शातिर महिलाएं गिरफ्तार पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए... तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार

पंजाब

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अब खड़ी हुई ये मुसीबत, 3300 से अधिक मरीज आए सामने

16 सितंबर, 2025 04:38 PM

अमृतसर : बाढ़ प्रभावित गांवों में रहने वाले लोगों में त्वचा रोग और आंखों के संक्रमण की शिकायतें ज्यादा दर्ज की जा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक किए गए 90 हजार लोगों के सर्वेक्षण में से 3300 मरीज बुखार, त्वचा रोग और आंखों के संक्रमण से ग्रस्त पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग जहां मुफ्त दवाइयां देकर इन मरीजों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, वहीं सिविल सर्जन डॉ. स्वर्णजीत धवन के नेतृत्व में प्रभावित क्षेत्रों में 40 नई और छोटी फॉगिंग मशीनें भेजी गई हैं।

सिविल सर्जन डॉ. स्वर्णजीत धवन ने बताया कि विभाग की टीमों ने मुस्तैदी से सर्वेक्षण किया है और घर-घर जाकर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रही हैं। डॉ. धवन ने बताया कि प्रभावित क्षेत्र में एक लाख लोगों का घर-घर जाकर सर्वेक्षण किया जाना है, जिसमें से लगभग 90 हजार सर्वेक्षण पूरे हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और लोगों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

विभाग की टीमें दिन-रात फील्ड में काम कर रही हैं और विभाग के अधिकारी लगातार टीमों की निगरानी भी कर रहे हैं। डॉ. धवन ने बताया कि अधिकारियों की रोजाना मीटिंग ली जा रही है और ज्यादा से ज्यादा कर्मचारियों को काम करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। डॉ. धवन ने बताया कि प्रभावित इलाकों में एंबुलेंस भी तैनात कर दी गई हैं। विभाग पूरी तत्परता से काम कर रहा है।

सहायक सिविल सर्जन मैडम राजिंदर कौर ने बताया कि टीमें लगातार प्रभावित इलाकों में काम कर रही हैं। कर्मचारी घर-घर जाकर लोगों की स्क्रीनिंग कर रहे हैं। लोगों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है। विभाग की टीमें लगातार निगरानी कर अपना काम कर रही हैं। जिला स्तर पर भी विशेष कमेटी बनाकर निगरानी की जा रही है। इस मौके पर जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ. हरजोत कौर, एम.ई.आई.ओ. अमरदीप सिंह, ए.एम.ओ. गुरदेव सिंह, एस.आई. सुखदेव सिंह सहित समस्त एंटी-लार्वा स्टाफ मौजूद था।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये

महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये

पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा

पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा

पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर

पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर

बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत

बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत

पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए...

पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए...

तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार

तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार

करदाताओं के विश्वास और प्रौद्योगिकी-आधारित प्रशासन का परिचायक है पंजाब में जी.एस.टी. प्राप्ति में दर्ज 24.45% की शानदार वृद्धि: हरपाल सिंह चीमा

करदाताओं के विश्वास और प्रौद्योगिकी-आधारित प्रशासन का परिचायक है पंजाब में जी.एस.टी. प्राप्ति में दर्ज 24.45% की शानदार वृद्धि: हरपाल सिंह चीमा

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की समीक्षा

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की समीक्षा

नशा छुड़ाऊ केंद्र के मालिक समेत दो व्यक्ति सात आधुनिक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार

नशा छुड़ाऊ केंद्र के मालिक समेत दो व्यक्ति सात आधुनिक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार