Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
करदाताओं के विश्वास और प्रौद्योगिकी-आधारित प्रशासन का परिचायक है पंजाब में जी.एस.टी. प्राप्ति में दर्ज 24.45% की शानदार वृद्धि: हरपाल सिंह चीमा SIR-2026 के दौरान मतदाता सूची से नाम हटाए जाने संबंधी अफवाहों पर न दें ध्यान : ए. श्रीनिवास राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर हरियाणा विधान सभा सचिवालय में रक्तदान का उत्साह सरकारी स्कूलों में टीचर, स्टाफ नहीं तो फिर किसके भरोसे है शिक्षा व्यवस्था: बुवानीवाला मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने खोला विकास का पिटारा, 337 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शुभारंभ भाजपा सरकार के झूठे वादों से जनता त्रस्त, प्रदेश बिजली-पानी संकट से जूझ रहा है : कुमारी सैलजा हरियाणा के मुख्य सचिव ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट प्रत्येक जिले के नागरिक अस्पताल में प्लेटलेट्स की सुविधा पूरी तरह से मुफ्त : आरती सिंह राव रिश्वतखोरी का मामला : हरियाणा में IPS अधिकारी दीपक गहलावत को CBI ने किया गिरफ्तार कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की समीक्षा

पंजाब

पंजाब में लगातार मासूमों से हो रही वारदातें, प्रवासी मजदूरों को लेकर बड़ी लापरवाही आई सामने

16 सितंबर, 2025 04:43 PM

जालंधर : पंजाब में प्रवासी मजदूरों के पंजीकरण को लेकर प्रशासन की लापरवाही अब गंभीर खतरे का रूप ले रही है। हाल ही में होशियारपुर में मासूम की निर्मम हत्या और जालंधर में प्रवासी मजदूर द्वारा बच्चे को अगवा करने की कोशिश ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। कानून के मुताबिक प्रदेश में किसी भी क्षेत्र में काम करने वाले हर प्रवासी मजदूर का नजदीकी पुलिस थाने में पंजीकरण अनिवार्य है। इसके लिए पहचान पत्र, निवास प्रमाण और मालिक/ठेकेदार का विवरण देना आवश्यक है। यह प्रक्रिया पूरी तरह नि:शुल्क है। लेकिन जमीनी स्तर पर इस नियम का पालन बेहद ढीला है, जिसकी वजह से आपराधिक प्रवृत्ति के लोग आसानी से छुपकर अपराधों को अंजाम दे रहे हैं।

लोगों का कहना है 'क्या पुलिस अपराध होने का इंतजार कर रही है?' होशियारपुर की हत्या और जालंधर की किडनैपिंग की कोशिश इस बात का साफ संकेत है कि अब केवल अपील और चेतावनी काफी नहीं, बल्कि ठोस कदम उठाने की जरूरत है। इंडो-अमरीकन फ्रैंड्स ग्रुप के चेयरमैन रमन दत्त ने इन घटनाओं को पुलिस प्रशासन की गंभीर लापरवाही बताते हुए कहा कि लगातार हो रही वारदातें साफ दिखाती हैं कि प्रवासी मजदूरों का पंजीकरण और उनकी निगरानी सही ढंग से नहीं हो रही। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की है कि वह सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट और सख्त संदेश दें कि पंजीकरण हर हाल में सुनिश्चित हो और लापरवाही करने वालों पर तुरंत कार्रवाई की जाए।

उन्होंने आगे कहा कि यह भी उतना ही अहम है कि ज्यादातर प्रवासी मजदूर बेहद मेहनती और ईमानदार हैं। वे पंजाब की कृषि, उद्योग और निर्माण क्षेत्र में दिन-रात काम करके राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती दे रहे हैं लेकिन दुख की बात है कि कुछ आपराधिक तत्व हत्या, चोरी और अन्य अपराधों में शामिल होकर पूरे प्रवासी समुदाय की छवि खराब कर रहे हैं।

रमन दत्त ने चेतावनी दी कि गिने-चुने अपराधियों की वजह से समाज में नफरत और अविश्वास फैल रहा है। अगर सरकार और पुलिस ने तुरंत ठोस कदम नहीं उठाए तो हालात और गंभीर हो सकते हैं। सरकार को चाहिए कि मेहनती प्रवासी मजदूरों और अपराधियों में स्पष्ट अंतर करे। अच्छे मजदूरों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकार सुनिश्चित करे, जबकि अपराधियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने जनता से भी अपील कि फैक्टरी मालिक, ठेकेदार और आम नागरिक पुलिस प्रशासन का सहयोग करें और प्रवासी मजदूरों का पंजीकरण तुरंत करवाएं ताकि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हो और अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके।

लापरवाही का खामियाज
-पुलिस के पास मजदूरों का सही रिकॉर्ड न होने से अपराधियों पर नजर रखना मुश्किल।
- आपात स्थिति या हादसे में पीडि़तों को मदद पहुंचाने में देरी।
- कानून में सख्ती के प्रावधान होने के बावजूद कार्रवाई का अभाव।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

करदाताओं के विश्वास और प्रौद्योगिकी-आधारित प्रशासन का परिचायक है पंजाब में जी.एस.टी. प्राप्ति में दर्ज 24.45% की शानदार वृद्धि: हरपाल सिंह चीमा

करदाताओं के विश्वास और प्रौद्योगिकी-आधारित प्रशासन का परिचायक है पंजाब में जी.एस.टी. प्राप्ति में दर्ज 24.45% की शानदार वृद्धि: हरपाल सिंह चीमा

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की समीक्षा

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की समीक्षा

नशा छुड़ाऊ केंद्र के मालिक समेत दो व्यक्ति सात आधुनिक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार

नशा छुड़ाऊ केंद्र के मालिक समेत दो व्यक्ति सात आधुनिक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'एस.आई.आर.-2026' के तहत गणना फॉर्म भरा, लोगों से वोट पुनरीक्षण प्रक्रिया पूरी करने की अपील

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'एस.आई.आर.-2026' के तहत गणना फॉर्म भरा, लोगों से वोट पुनरीक्षण प्रक्रिया पूरी करने की अपील

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा

पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार

पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार

पंजाब के स्कूलों में फिर शुरू होगा मिशन समर्थ, जारी हुए निर्देश

पंजाब के स्कूलों में फिर शुरू होगा मिशन समर्थ, जारी हुए निर्देश

Amritsar में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त

Amritsar में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त

पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव

पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव

कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश