Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

खेल

बांग्लादेश का समर्थन करना ठीक है लेकिन..., टी20 विश्व कप के मुद्दे पर बोले पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी

27 जनवरी, 2026 07:55 PM

कराची : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) द्वारा आगामी टी20 विश्व कप में भागीदारी को लेकर फैसला टालने के बाद पूर्व खिलाड़ियों और बोर्ड के पूर्व अधिकारियों ने एक सुर में कहा है कि बांग्लादेश का समर्थन करना ठीक है लेकिन यह राष्ट्रीय क्रिकेट की कीमत पर नहीं होना चाहिए। PCB के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने विश्व कप में पाकिस्तान की भागीदारी या उससे हटने की पुष्टि के लिए शुक्रवार या सोमवार की समयसीमा तय की है। यह स्थिति बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर किए जाने के बाद उत्पन्न हुई। 

पाकिस्तान के पूर्व टेस्ट कप्तान मोहम्मद हफीज का मानना है कि पीसीबी को पाकिस्तान टीम को विश्व कप में भेजना चाहिए, जबकि पीसीबी के पूर्व अध्यक्ष खालिद महमूद और पूर्व सचिव आरिफ अली अब्बासी को टीम को नहीं भेजने में कोई तर्क नजर नहीं आता। अब्बासी ने कहा, 'मैं समझ सकता हूं कि पाकिस्तान बांग्लादेश का समर्थन कर रहा है लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद और सदस्य बोर्डों के साथ संबंध खराब करने के अलावा पीसीबी टीम को नहीं भेजकर क्या हासिल करेगा?' 

जगमोहन डालमिया और आईएस बिंद्रा जैसे दिग्गजों के कार्यकाल में बोर्ड से जुड़े रहे अब्बासी ने कहा कि पीसीबी को विश्व कप के लिए टीम भेजनी ही चाहिए। उन्होंने कहा, 'श्रीलंका के साथ हमारे संबंधों का क्या होगा? जाहिर है कि अगर पाकिस्तान नहीं जाता है तो श्रीलंका को नुकसान होगा क्योंकि भारत के खिलाफ मुकाबलों सहित हमारे सभी मैच श्रीलंका में होने हैं।' 

महमूद ने कहा कि PCB का रुख सराहनीय है, लेकिन उसे समझदारी दिखाकर पाकिस्तान क्रिकेट के हितों को केंद्र में रखना चाहिए। उन्होंने कहा, 'हमें यह याद रखना होगा कि पाकिस्तान के अलावा किसी भी अन्य क्रिकेट बोर्ड ने भारत से मैच हटाने की बांग्लादेश की मांग का समर्थन नहीं किया। मैं बांग्लादेश बोर्ड के रुख को समझ सकता हूं, लेकिन यह भी सच्चाई है कि आईसीसी की बैठक में उन्हें किसी का समर्थन नहीं मिला।' 

पूर्व टेस्ट बल्लेबाज, पूर्व मुख्य चयनकर्ता और मुख्य कोच मोहसिन खान ने भी PCB से विश्व कप के लिए टीम भेजने की अपील की। उन्होंने कहा, 'हमारे भारत के साथ मुद्दे हैं, लेकिन हम अपने सभी मैच श्रीलंका में खेल रहे हैं।' उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने पढ़ा है कि बांग्लादेश बोर्ड ICC के फैसले के खिलाफ न तो अपील करेगा और न ही उसे चुनौती देगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, 'तो फिर PCB किस आधार पर टीम को विश्व कप में नहीं भेजेगा? यह हमारे क्रिकेट के लिए नुकसानदायक होगा।' 

पूर्व कप्तान इंजमाम-उल-हक और मोहम्मद यूसुफ ने अंतिम फैसला लेते समय सभी पहलुओं को ध्यान में रखने की सलाह दी। इंजमाम ने कहा, 'व्यक्तिगत रूप से मैं पाकिस्तान को विश्व कप में खेलते देखना चाहता हूं। हमारे पास अच्छे खिलाड़ी हैं और हमारे क्रिकेट को बड़े टूर्नामेंटों में टीम के अच्छे प्रदर्शन की जरूरत है।' पूर्व टेस्ट बल्लेबाज और सीनियर व जूनियर टीमों के पूर्व मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता हारून राशिद का मानना है कि पाकिस्तान के विश्व कप में भाग लेने की पूरी संभावना है, क्योंकि टूर्नामेंट से हटने का कोई ठोस कारण नहीं है। उन्होंने कहा, 'हमने बांग्लादेश का समर्थन किया, जो एक अच्छी बात है। हमने सैद्धांतिक रुख अपनाया, लेकिन अब समय है कि हम अपने क्रिकेट हितों को भी देखें।' 

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप

आईपीएल इतिहास में चौथी बार, एक ही सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए 20 विकेट

आईपीएल इतिहास में चौथी बार, एक ही सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए 20 विकेट

आईपीएल 2026: जीटी के लिए बेहद अहम साबित हो रहे हैं जेसन होल्डर, सहायक कोच पार्थिव पटेल ने की प्रशंसा

आईपीएल 2026: जीटी के लिए बेहद अहम साबित हो रहे हैं जेसन होल्डर, सहायक कोच पार्थिव पटेल ने की प्रशंसा

आईपीएल 2026: सीएसके ने टॉस जीतकर एलएसजी को दी बल्लेबाजी, पंत की टीम में 2 बदलाव

आईपीएल 2026: सीएसके ने टॉस जीतकर एलएसजी को दी बल्लेबाजी, पंत की टीम में 2 बदलाव