Wednesday, October 14, 2026
BREAKING
• भारत-कनाडा व्यापार समझौते पर तेज हुई वार्ता, साल के अंत तक डील फाइनल करने की कोशिश • कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद भारत पहुंचीं, द्विपक्षीय संबंधों को नई मजबूती देने पर जोर • अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो अगले हफ्ते भारत दौरे पर, मुंबई-जामनगर में ऊर्जा सहयोग पर फोकस • प्रधानमंत्री मोदी और मार्क कार्नी की फोन पर बातचीत, भारत-कनाडा संबंधों को नई मजबूती देने पर सहमति • सितंबर में थोक मुद्रास्फीति 11.39 प्रतिशत पर पहुंची, आउटपुट पीपीआई भी बढ़ा • त्योहारी सीजन में देश में 7 लाख करोड़ से अधिक के कारोबार का अनुमान : कैट • आईटी शेयरों में तेजी से संभला बाजार, सेंसेक्स 16 अंक चढ़ा; निफ्टी मामूली गिरावट के साथ खुला • विदेशी मुद्रा बाजार पर RBI की नजर, उतार-चढ़ाव कम करने के लिए जारी रहेंगे जरूरी कदम : वित्त मंत्री • अमिताभ बच्चन ने बताया संगीत और ऑटिज्म के बीच खास कनेक्शन, 'केबीसी' में सुनाया बच्चे का दिल छू लेने वाला किस्सा • जन्मदिन पर भी काम में बिजी हैं अली फजल, बोले- सेट पर रहकर नई कहानी को पर्दे पर लाने से बेहतर कुछ नहीं

खेल

बर्थडे स्पेशल: 75 और 97 ही नहीं गौतम गंभीर की 137 रन की पारी भी है यादगार, न्यूजीलैंड में टाली थी भारत की हार

14 अक्टूबर, 2026 02:58 PM

नई दिल्ली(एजेंसी) : भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर बतौर क्रिकेटर भी टीम इंडिया के लिए बेहद सफल रहे हैं। अपने समय के बेहतरीन ओपनर रहे गंभीर के करियर की सबसे यादगार पारियों में टी20 विश्व कप 2007 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ 75 और वनडे विश्व कप 2011 के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ खेली 97 रन की मैच-विजयी पारियां हमेशा अहम रहेंगी, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में भी गंभीर ने ऐसी कई पारियां खेली हैं, जो बतौर बल्लेबाज उनकी संपूर्णता का उदाहरण हैं।

गौतम गंभीर ने अपने टेस्ट करियर में देश और विदेश में कई प्रशंसनीय पारियां खेली हैं, लेकिन न्यूजीलैंड के नेपियर में 2009 में खेली गई 137 रन की पारी उनके टेस्ट करियर की सबसे अद्भुत और बेहतरीन पारी मानी जाती है। गंभीर की उस पारी ने भारत को हार से बचाया था।

न्यूजीलैंड ने उस टेस्ट में पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 619 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी। भारतीय टीम पहली पारी में 305 रन पर आउट होकर फॉलोऑन खेलने को मजबूर थी।

भारत के लिए जरूरी था कि दूसरी पारी में अच्छी शुरुआत मिले, नहीं तो हार तय थी। भारतीय पारी की शुरुआत करने गंभीर सहवाग के साथ उतरे थे। सहवाग ने 22 रन बनाकर अपना विकेट गंवा दिया। इसके बाद गंभीर ने राहुल द्रविड़ (62) के साथ दूसरे विकेट के लिए 133 रन की साझेदारी की। इस दौरान दोनों ने 376 गेंदें खेलीं। द्रविड़ के आउट होने के बाद गंभीर ने तेंदुलकर (64) के साथ तीसरे विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी की। इस दौरान दोनों ने 191 गेंदें खेलीं। इसके बाद गंभीर ने लक्ष्मण के साथ चौथे विकेट के लिए 96 रन जोड़े। दोनों ने इस दौरान 289 गेंदें खेलीं। गंभीर चौथे विकेट के रूप में 436 गेंदों पर 137 रन की पारी खेलकर आउट हुए।

गंभीर का विकेट गिरने के बाद वीवीएस लक्ष्मण (नाबाद 124, 212 गेंद) और युवराज सिंह (नाबाद 54, 63 गेंद) ने बचा हुआ समय सफलतापूर्वक निकालकर मैच बचा लिया। मैच समाप्ति के समय भारत का स्कोर 4 विकेट पर 476 रन था।

इस मैच में द्रविड़, सचिन, लक्ष्मण और युवराज सभी ने अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन गंभीर की 436 गेंदों पर खेली 137 रन की पारी और क्रीज पर गुजारे 643 मिनट भारत की इस टेस्ट में हार टालने की अहम वजह रहे। गंभीर की इस पारी को उनके टेस्ट करियर की सबसे बेहतरीन पारी माना जाता है।

2003 से 2016 के बीच बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज गंभीर ने भारत के लिए 58 टेस्ट, 147 वनडे और 37 टी20 मैच खेले। टेस्ट में 9 शतक और 22 अर्धशतक की मदद से उन्होंने 4,154, वनडे में 11 शतक और 34 अर्धशतक लगाते हुए 5,238 रन और टी20 में 7 अर्धशतक लगाते हुए 932 रन बनाए।

वनडे विश्व कप 2011 और टी20 विश्व कप 2007 में भारत को चैंपियन बनाने में यादगार भूमिका निभाने वाले गंभीर ने 2018 में संन्यास ले लिया था।

गंभीर बतौर कोच भारतीय क्रिकेट में अपनी दूसरी पारी खेल रहे हैं। गंभीर 9 जुलाई 2024 को भारतीय टीम के कोच बने थे। उनकी कोचिंग में भारतीय टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और टी20 विश्व कप 2026 जीत चुकी है। उनका बतौर हेड कोच कार्यकाल वनडे विश्व कप 2027 तक है।

14 अक्टूबर 1981 को दिल्ली में जन्मे गंभीर बुधवार को अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

वनडे सीरीज: बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे मैच से लिचफील्ड बाहर, न्यूजीलैंड टी20 सीरीज खेलने पर संशय

वनडे सीरीज: बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे मैच से लिचफील्ड बाहर, न्यूजीलैंड टी20 सीरीज खेलने पर संशय

बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम की घोषणा, केविन विकम को पहली बार मिला मौका

बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम की घोषणा, केविन विकम को पहली बार मिला मौका

फरहान के अर्धशतक पर भारी पड़ी कुशल मेंडिस की तूफानी पारी, तीसरे टी20 में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 8 विकेट हराया

फरहान के अर्धशतक पर भारी पड़ी कुशल मेंडिस की तूफानी पारी, तीसरे टी20 में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 8 विकेट हराया

शुभमन गिल और शेफाली वर्मा ने पुरुष और महिला वर्ग में जीता आईसीसी 'प्लेयर ऑफ द मंथ' पुरस्कार

शुभमन गिल और शेफाली वर्मा ने पुरुष और महिला वर्ग में जीता आईसीसी 'प्लेयर ऑफ द मंथ' पुरस्कार

हरजिंदर कौर: कबड्डी छोड़ चुनी वेटलिफ्टिंग, लगातार 2 कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के लिए जीते पदक

हरजिंदर कौर: कबड्डी छोड़ चुनी वेटलिफ्टिंग, लगातार 2 कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के लिए जीते पदक

रणजी ट्रॉफी: तुषार देशपांडे की 'हैट्रिक', मुंबई ने चंडीगढ़ को 'फॉलोऑन' खेलने पर मजबूर किया

रणजी ट्रॉफी: तुषार देशपांडे की 'हैट्रिक', मुंबई ने चंडीगढ़ को 'फॉलोऑन' खेलने पर मजबूर किया

टी20 में फील्डिंग सुधारने के लिए टीम इंडिया के कल्चर में बदलाव जरूरी: आर श्रीधर

टी20 में फील्डिंग सुधारने के लिए टीम इंडिया के कल्चर में बदलाव जरूरी: आर श्रीधर

ला लीगा: वैलेंसिया और रेसिंग सैंटेंडर के बीच 2-2 से ड्रॉ रहा मुकाबला

ला लीगा: वैलेंसिया और रेसिंग सैंटेंडर के बीच 2-2 से ड्रॉ रहा मुकाबला

'मैंने इनकी बैटिंग देखी हुई है, दिल्ली में नाम चलता है', अभिषेक ने प्रिंस यादव की बल्लेबाजी को सराहा

'मैंने इनकी बैटिंग देखी हुई है, दिल्ली में नाम चलता है', अभिषेक ने प्रिंस यादव की बल्लेबाजी को सराहा

भारत बनाम वेस्टइंडीज: 15 साल बाद प्रिंस यादव ने दोहराया अनोखा कारनामा, अश्विन-श्रीसंत की लिस्ट में जुड़ा नाम

भारत बनाम वेस्टइंडीज: 15 साल बाद प्रिंस यादव ने दोहराया अनोखा कारनामा, अश्विन-श्रीसंत की लिस्ट में जुड़ा नाम