Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
हरियाणा में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता : आरती सिंह राव हरियाणा में पटवारी व्यवस्था में बड़ा बदलाव: स्टेट कैडर लागू करने की तैयारी, लंबे समय तक एक जिले में नहीं जमे रहेंगे पटवारी "पांच दशक की राजनीति में न पद मांगा, न सिद्धांत बदले", बोले अनिल विज चरणजीत चन्नी गुट के बारे जानें क्या बोले पंजाब कांग्रेस इंचार्ज कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बरकरार, हाईकोर्ट ने ED से मांगी Report गुरदासपुर में SIR ड्यूटी से परेशान सरकारी टीचर ने नहर में लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश Himachal: सुजानपुर की 16 पंचायतों में अब नहीं सताएगी लो-वोल्टेज की टैंशन! CM सुक्खू ने शिमला से दिया पावरफुल गिफ्ट मौसम की मार : हिमाचल में सेब का उत्पादन 40% घटने की आशंका, लाखों परिवारों पर संकट की आहट पाकिस्तान में फिर आतं*की हमला: पुलिस चौकी में तैनात जवानों को गो*लियों से भू+ना, 9 की मौ*त

चंडीगढ़

बरिन्दर कुमार गोयल ने प्रभावित ज़िलों में बाढ़ की स्थिति का लिया जायज़ा, डिप्टी कमिश्नरों के साथ की बातचीत

17 अगस्त, 2025 08:38 PM
चंडीगढ़; पिछले कई दिनों से पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में हो रही लगातार बारिश के कारण पंजाब के डैमों में पानी का स्तर बढ़ने के मद्देनज़र पंजाब के जल स्रोत मंत्री श्री बरिन्दर कुमार गोयल ने आज प्रभावित जिलों में स्थिति का विस्तृत जायज़ा लेने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ टैलिफ़ोन पर बातचीत की। कैबिनेट मंत्री ने डिप्टी कमिश्नरों को जान-माल की सुरक्षा यकीनी बनाने के लिए तुरंत राहत प्रबंध करने के सख़्त हुक्म दिए।

यहाँ पंजाब भवन में प्रैस कान्फ़्रेंस के दौरान श्री बरिन्दर कुमार गोयल ने बताया कि कपूरथला, होशियारपुर, गुरदासपुर, फाजिल्का और फ़िरोज़पुर आदि जिलों में से गुज़रते दरियाओं के बाँधों के अंदरूनी तरफ़ वाले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं क्योंकि दरियाओं में पानी का स्तर बढ़ रहा है और बाढ़ वाले क्षेत्रों में किसानों द्वारा बनाये गए अस्थाई बाँधों में दरारेें आ गयी हैं।

उन्होंने बताया कि कपूरथला, फ़िरोज़पुर और फाजिल्का ज़िलों का करीब 14,200 एकड़ क्षेत्र बाढ़ के पानी से प्रभावित हुआ है। उन्होंने बताया कि इसमें से ज़िला कपूरथला के क्षेत्र में जनसंख्या प्रभावित हुई है जबकि फाजिल्का और फ़िरोज़पुर का प्रभावित क्षेत्र कृषि अधीन है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार और ज़िला प्रशासन लोगों की हर संभव सहायता के लिए मौजूद है।

विभाग अमले के निगरानी प्रबंधन के बारे में बात करते हुये कैबिनेट मंत्री ने बताया कि फील्ड में 4 सुपरिटेंडिंग इंजीनियर (एस.इज), 10 ऐक्सियन, 20 एस.डी.ओज़ और 200 फील्ड स्टाफ (समेत जे.इज़) निरंतर 24 घंटे निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि समूचे संवेदनशील क्षेत्र को सैक्टरों में बांटा गया है ताकि तुरंत कार्यवाही अमल में लाई जा सके।

श्री बरिन्दर कुमार गोयल ने डिप्टी कमिश्नरों को प्रभावित क्षेत्रों में तुरंत राहत कैंप स्थापित करने के निर्देश दिए जिससे बेघर हुए लोगों को आश्रय, भोजन और डाक्टरी सहूलतें दीं जा सकें। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा बनाऐ बाँध सुरक्षित हैं और इन बाँधों से पानी का कोई ओवरफ्लो नहीं हुआ है। इन बाँधों पर रोस्टर-आधारित मज़बूत टीमों द्वारा 24 घंटे सख़्त निगरानी की जा रही है।

कैबिनेट मंत्री ने डिप्टी कमिश्नरों को पशुओं की सुरक्षा और तंदुरुस्ती के लिए विशेष इंतज़ाम करने के निर्देश दिए, जिसमें अलग शेल्टर बनाना, चारा और पीने वाले पानी की सप्लाई को यकीनी बनाना और प्रभावित क्षेत्रों में वैटरनरी टीमों की तैनाती करना शामिल है। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि बच्चों, बुज़ुर्गों और गर्भवती महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर डाक्टरी सहायता मुहैया करवाई जाये। उन्होंने निर्देश दिए कि पानी से होने वाली बीमारियों को रोकने के लिए साफ़ पीने वाले पानी, मोबाइल स्वास्थ्य यूनिटों और ज़रूरी दवाओं की निर्विघ्न स्पलाई का प्रबंध यकीनी बनाया जाये।

कैबिनेट मंत्री ने तरन तारन और फ़िरोज़पुर के डिप्टी कमिश्नरों को भी हिदायत की कि ऊपरी इलाकों में भारी बारिश के कारण सतलुज और ब्यास दरियाओं में पानी के बढ़े बहाव के मद्देनज़र वह निजी तौर पर हरीके हैड्डवर्कस की 24 घंटे निगरानी करें।

पंजाब सरकार की वचनबद्धता दोहराते हुये श्री बरिन्दर कुमार गोयल ने भरोसा दिया कि पंजाब के लोगों की सुरक्षा के लिए हर संभव उपाय किये जा रहे हैं और स्थिति की निरंतर निगरानी की जा रही है।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री के साथ चीफ़ इंजीनियर (ड्रेनेज़) श्री हरदीप सिंह मैंदीरत्ता और चीफ़ इंजीनियर (नहरें) श्री शेर सिंह भी मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

चंडीगढ़ में केमिस्ट शॉप में कै​शियर को गोलियां से भूना, एक सेकंड में मारी 13 गोलियां

चंडीगढ़ में केमिस्ट शॉप में कै​शियर को गोलियां से भूना, एक सेकंड में मारी 13 गोलियां